KKR vs DC: ऑलराउंड प्रदर्शन ने केकेआर को दिलाई छठी जीत, सॉल्ट ने ठोका पचासा, अक्षर पटेल को मिले दो विकेट

Ipl 2024 News

KKR vs DC: ऑलराउंड प्रदर्शन ने केकेआर को दिलाई छठी जीत, सॉल्ट ने ठोका पचासा, अक्षर पटेल को मिले दो विकेट
Ipl 2024 AnalysisKkr Vs Dc AnalysisKkr Vs Dc Head To Head
  • 📰 Amar Ujala
  • ⏱ Reading Time:
  • 115 sec. here
  • 17 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 98%
  • Publisher: 51%

दिल्ली कैपिटल्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में नौ विकेट गंवाकर 153 रन बनाए। जवाब में कोलकाता नाइट राइडर्स ने 16.3 ओवर में तीन विकेट खोकर 157 रन बनाए।

आईपीएल 2024 के 47वें मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ सात विकेट से जीत हासिल कर ली। अंक तालिका में दूसरे स्थान पर मौजूद केकेआर के खाते में अब 12 अंक हो गए हैं। वहीं, उनका नेट रनरेट 1.

096 का हो गया है जबकि दिल्ली इस सीजन की छठी शिकस्त के साथ छठे पायदान पर खिसक गई है। सॉल्ट ने जड़ा सीजन का चौथा अर्धशतक ईडन गार्डन्स में खेले गए इस मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में नौ विकेट गंवाकर 153 रन बनाए। जवाब में कोलकाता नाइट राइडर्स ने 16.3 ओवर में तीन विकेट खोकर 157 रन बनाए। इस मैच में फिल सॉल्ट और सुनील नरेन ने केकेआर को अच्छी शुरुआत दिलाई। दोनों के बीच पहले विकेट 79 रनों की साझेदारी हुई। नरेन 10 गेंदों में 15 रन बनाकर पवेलियन लौटे। वहीं, फिल सॉल्ट ने 26 गेंदों में जोरदार अर्धशतक लगाया। यह उनके बल्ले से इस सीजन का चौथा अर्धशतक निकला। सॉल्ट ने 33 गेंदों का सामना किया और सात चौकों और पांच छक्कों की मदद से 68 रन बनाए। उन्हें अक्षर पटेल ने बोल्ड किया। श्रेयस-वेंकटेश ने संभाला मोर्चा तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए आए रिंकू सिंह सिर्फ 11 रन बना सके। उन्हें लिजाड विलियम्स ने अपना शिकार बनाया। इसके बाद मोर्चा श्रेयर अय्यर और वेंकटेश अय्यर ने संभाला। दोनों के बीच चौथे विकेट के लिए 57 रनों की नाबाद साझेदारी हुई। कप्तान ने 33 और वेंकटेश ने 26 रन बनाए। इस मुकाबले में दिल्ली के गेंदबाज कुछ खास कमाल नहीं कर पाए। अक्षर पटेल को दो और लिजाड विलियम्स को एक विकेट मिला। इन दोनों के अलावा कोई भी गेंदबाज सफलता हासिल नहीं कर सका। फ्लॉप रहा दिल्ली का बल्लेबाजी क्रम दिल्ली ने कोलकाता के खिलाफ 20 ओवर में नौ विकेट गंवाकर 153 रन बनाए। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी दिल्ली कैपिटल्स के बल्लेबाजी क्रम को इस मुकाबले में संघर्ष करते देखा गया। पावरप्ले में टीम ने तीन विकेट खो दिए। शॉ 13, मैकगर्क 12 और होप छह रन बनाकर आउट हुए। अगले ओवर में दिल्ली ने अपना चौथा विकेट भी खो दिया। हर्षित राणा ने अभिषेक पोरेल को 68 रन के स्कोर पर बोल्ड किया। वह 15 गेंदों में सिर्फ 18 रन बना सके। पंत-अक्षर के बीच हुई 25 रनों की साझेदारी इसके बाद ऋषभ पंत और अक्षर पटेल ने मोर्चा संभाला। दोनों के बीच 25 रनों की साझेदारी हुई जिसे वरुण चक्रवर्ती ने तोड़ा। उन्होंने कप्तान ऋषभ पंत को आउट किया। वह 20 गेंदों में 27 रन बनाकर लौटे। इसके बाद सातवें नंबर पर बल्लेबाजी के लिए आए ट्रिस्टन स्टब्स ज्यादा देर तक विकेट पर नहीं टिक सके। वह सिर्फ चार रन बनाकर आउट हो गए। केकेआर के गेंदबाजों ने बरपाया कहर इस मैच में अक्षर पटेल ने 35, कुमार कुशाग्र ने एक, रसिख सलाम ने आठ, कुलदीप यादव ने 35 और लिजाड ने एक रन बनाया। कुलीदप और लिजाड नाबाद रहे। केकेआर के लिए वरुण चक्रवर्ती ने तीन विकेट चटकाए जबकि वैभव और हर्षित को दो-दो सफलताएं मिलीं। वहीं, मिचेल स्टार्क और सुनील नरेन को एक-एक विकेट मिला।

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

Amar Ujala /  🏆 12. in İN

Ipl 2024 Analysis Kkr Vs Dc Analysis Kkr Vs Dc Head To Head Kkr Vs Dc 2024 Kkr Vs Dc Highlights 2024 Kkr Vs Dc Result Kkr Vs Dc Report Kolkata Knight Riders Vs Delhi Capitals Kolkata Knight Riders Vs Delhi Capitals Highlight Cricket News In Hindi Latest Cricket News Updates कोलकाता नाइट राइडर्स दिल्ली कैपिटल्स आईपीएल 2024

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

IPL 2024: आवेश ने अपनी गेंद पर लपका सॉल्ट का कैच, फिर किया ऐसा इशारा जिसे देखकर हर कोई रह गया हैरान, जानें वजहIPL 2024: आवेश ने अपनी गेंद पर लपका सॉल्ट का कैच, फिर किया ऐसा इशारा जिसे देखकर हर कोई रह गया हैरान, जानें वजहइस मुकाबले में फिल सॉल्ट ने सुनील नरेन को साथ कोलकाता को अच्छी शुरुआत दिलाई। हालांकि, वह ज्यादा देर तक विकेट पर टिक नहीं सके।
Read more »

KKR vs RR: राजस्थान ने कोलकाता को दो विकेट से हराया, बटलर ने ठोका शतकKKR vs RR: राजस्थान ने कोलकाता को दो विकेट से हराया, बटलर ने ठोका शतकIPL Live Cricket Score, KKR vs RR Indian Premier League 2024 : नमस्कार! अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है।
Read more »

IPL 2024: ‘शतकवीर’ जोस बटलर ने किंग कोहली और यूनिवर्स बॉस को पछाड़ा, सेंचुरी मतलब जीत की गारंटीजोस बटलर ने अपनी तूफानी बल्लेबाजी के दम पर अपनी टीम को जीत दिलाई।
Read more »

DC vs SRH Highlights : हैदराबाद ने दिल्ली को 67 रनों से हराया, नटराजन को मिले चार विकेट, मैकगर्क ने जड़ा पचासाDC vs SRH Highlights : हैदराबाद ने दिल्ली को 67 रनों से हराया, नटराजन को मिले चार विकेट, मैकगर्क ने जड़ा पचासाIPL Live Cricket Score, DC vs SRH Indian Premier League 2024 : नमस्कार! अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। आईपीएल 2024 का कारवां अब राजधानी दिल्ली पहुंच चुका है।
Read more »

RCB vs KKR: मिचेल स्टार्क के आखिरी ओवर का रोमांच, 3 छक्के 2 विकेट और आरसीबी को मिली एक रन से हारस्टार्क ने आखिरी ओवर में पहले 3 छक्के खाए, लेकिन फिर 2 विकेट लेकर केकेआर को एक रन से जीत दिला दी।
Read more »



Render Time: 2026-04-02 00:26:15