केदारनाथ धाम के कपाट 23 अक्टूबर को शीतकाल के लिए बंद होंगे। कपाट बंद होने के बाद बाबा केदार की डोली 25 अक्टूबर को ओंकारेश्वर मंदिर में विराजमान होगी। पंचमुखी मूर्ति को सभामंडप में विराजमान किया गया है, जहाँ भक्त दर्शन कर सकते हैं।
संवाद सहयोगी, जागरण रुद्रप्रयाग। 12ज्योर्तिलिंग में शामिल भगवान केदारनाथ की पंचमुखी भोगमूर्ति को डोली में सजाकर मंदिर में विराजमान किया गया। 23 अकटूबर यानी भैयादूज के अवसर पर केदारनाथ धाम के कपाट पौराणिक रीति रिवाजों के साथ शीतकाल के लिए बंद कर दिए जाएंगे। बद्री-केदार मंदिर समिति ने कपाट बंद को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली है। परम्परानुसार प्रतिवर्ष भैयादूज पर ही बाबा केदार के कपाट बंद किए जाते हैं। बुधवार को केदारनाथ की पंचमुखी भोगमूर्ति को मुख्य पुजारी बागेश लिंग ने विशेष पूजा अर्चना कर भोग लगाया गया। जैसे ही भगवान की पंचमुखी उत्सव डोली मंदिर परिसर परिसर पहुंची। भक्तों की जयकारों से पूरा वातावरण शिवमय हो गया। इस दौरान भक्तों ने उत्सव डोली की दर्शन कर आशीर्वाद लिया। मंदिर की एक परिक्रमा के बाद उत्सव डोली को सभा मंडप में विराजमान किया गया। गुरूवार यानी भैयादूज के अवसर पर सुबह साढे 8 केदारनाथ मंदिर के कपाट शीतकाल के लिए बंद कर दिए जाएंगे। सुबह 6 बजे गर्भ गृह के कपाट बंद होंगे, जबकि साढ़े 8 बजे मंदिर का मुख्य द्वार बंद किया जाएगा। कपाट बंद होने के बाद केदार बाबा की डोली पहले दिन रात्रि प्रवास के लिए रामपुर पहुंचेगी। 24 अक्टूबर को रामपुर से प्रस्थान कर रात्रि प्रवास के लिए विश्वनाथ मंदिर गुप्तकाशी तथा 25 अक्टूबर को गुप्तकाशी से प्रस्थान अपने शीतकालीन गद्दीस्थल ओंकारेश्वर मंदिर में विराजामन होगी। जहां शीतकाल के छह माह तक यहीं पर नित्य पूजाएं संपन्न की जाएंगी। वहीं मंदिर के कपाट बंद करने को लेकर बीकेटीसी के साथ ही जिला प्रशासन, पुलिस, आपदा प्रबंधन, यात्रा प्रबंधन एवं संबंधित विभागों ने सभी व्यवस्थाएं पूर्ण कर ली हैं। जिला प्रशासन, पुलिस, आपदा प्रबंधन, यात्रा प्रबंधन एवं संबंधित विभागों द्वारा कपाट बंद होने के उपलक्ष्य पर सभी व्यवस्थाएं पूर्ण कर ली गई हैं। जिलाधिकारी रुद्रप्रयाग प्रतीक जैन ने कहा कि केदारनाथ के कपाट बंद होने की सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। तीर्थयात्रियों की सुरक्षा, यातायात, चिकित्सा और अन्य व्यवस्थाओं के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। केदारनाथ धाम के कपाट 23 अक्टूबर को सुबह 8.
30 बजे शीतकाल के लिए बंद हो जाएंगे। जिसके बाद विभिन्न पड़ावों पर विश्राम के बाद डोली 25 अक्टूबर को ओंकारेश्वर मंदिर में विराजमान होगी। केदारनाथ की पंचमुखी मूर्ति को भंडार से बाहर लाकर मंदिर के सभामंडप में विराजमान किया गया। - - वाईएस पुष्पवाण, बीकेटीसी के वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी एवं सुपरवाइजर
Kedarnath Panchmukhi Idol Kedarnath Temple Bhai Dooj Kedarnath Closing Date Omkareshwar Temple Char Dham Yatra Hindu Pilgrimage Uttarakhand Tourism Rudraprayag News Rudraprayag Latest News Rudraprayag News In Hindi Rudraprayag Samachar
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
Bageshwar Dham: आपको मुस्लिमों से प्रॉब्लम है? जानें सवाल पर क्या बोले पंडित धीरेंद्र शास्त्री; बताया कब करेंगे शादीBageshwar Dham: आपको मुस्लिमों से प्रॉब्लम है? जानें सवाल पर क्या बोले पंडित धीरेंद्र शास्त्री Bageshwar Dham Interview with Newsnation देश
Read more »
Kainchi Dham : कैंची धाम जितना ही इन 3 जगहों का तेज, बाबा नीम करौली का सीक्रेट नाता, यहां जाते ही बरसेगी कृ...Neem Karoli Baba ke Dham : उत्तराखंड की पवित्र भूमि सदियों से आस्था और अध्यात्म का केंद्र रही है. कैंची धाम यहां के सबसे चर्चित जगहों में से एक है. ये बाबा नीम करौली महाराज की तपोस्थली है. कैंची धाम के अलावा भी बाबा के कई मंदिर नैनीताल में हैं, आइये जानते हैं.
Read more »
Kedarnath Dham: भैयादूज पर बंद होंगे बाबा केदार के कपाट, आज पंचमुखी डोली को मंदिर में किया जाएगा विराजमानकेदारनाथ धाम के कपाट भैयादूज पर बंद हो जाएंगे। आज पंचमुखी डोली को मंदिर में विराजमान किया जाएगा। कपाट बंद होने की तैयारी चल रही है और श्रद्धालुओं में भारी उत्साह है। वे बाबा केदार के दर्शन करने के लिए पहुंच रहे हैं। यह एक महत्वपूर्ण धार्मिक अनुष्ठान...
Read more »
उत्तराखंड के 5 जिलों में आज बारिश-बर्फबारी के आसार: पिथौरागढ़ में बारिश, ठिठुरन बढ़ी, मैदानी इलाकों में पाल...Uttarakhand Weather Update Snowfall Alert 5 District Kedarnath Badrinath Update उत्तराखंड में मौसम एक बार फिर करवट लेने वाला है। मौसम विभाग ने उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़, अल्मोड़ा और बागेश्वर जिलों में आज यानी 22 अक्टूबर से बारिश और बर्फबारी के आसार जताए हैं। मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से राज्य...
Read more »
केदारनाथ धाम के कब पर बंद होंगे कपाट? जानिए अब 6 महीने कहां होगी पूजा, प्रशासन भी तैयारियों में जुटाkedarnath temple closing date 2025: 2 मई 2025, अक्षय तृतीया के मौके पर केदार नाथ धाम के कपाट खोले गए थे. महाशिवरात्रि पर कपाट खुलने की तारीख घोषित की गई थी. वहीं अब बाबा केदार के कपाट बंद होने वाले हैं.
Read more »
उत्तराखंड में बना पांचवां धाम! 1,734 बलिदानियों के आंगन की मिट्टी, 28 पवित्र नदियों का जल हुआ इस्तेमाल, पीएम मोदी करेंगे लोकार्पणIndias First Sainya Dham in Dehradun: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का ड्रीम प्रोजेक्ट सैन्य धाम बनकर तैयार हो चुका है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक उत्तराखंड के स्थापना दिवस पर पीएम मोदी सैन्यधाम के लोकार्पण के लिए देहरादून आ सकते हैं.
Read more »
