Janmashtami: 1280 किलो शुद्ध सोने से बनी है राधा-कृष्ण की मूर्ति, 1280 करोड़ कीमत.. झारखंड में यहां विराजमा...

Banshidhar Temple News

Janmashtami: 1280 किलो शुद्ध सोने से बनी है राधा-कृष्ण की मूर्ति, 1280 करोड़ कीमत.. झारखंड में यहां विराजमा...
बंशीधर मंदिरHistorical Templeऐतिहासिक मंदिर
  • 📰 News18 Hindi
  • ⏱ Reading Time:
  • 151 sec. here
  • 11 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 88%
  • Publisher: 51%

Janmashtami Special: गढ़वा जिले के नगर बंशीधर मंदिर में श्री कृष्ण की 1280 किलोग्राम (32 मन) वजनी मूर्ति स्थापित है. जो शुद्ध सोने से बनी है. वर्तमान में इसकी अनुमानित कीमत 1280 करोड़ रुपए है. यह मूर्ति 1830 के दशक में स्थापित की गई थी. जिसके कहानी और मान्यता बेहद रोचक है.

जहां आस्था की बात होती है वहां पौराणिक मान्यताएं और कथाएं उभर कर सामने आती है. हिंदू धर्म में अलग अलग पर्व त्यौहार की अलग अलग मान्यता है. वहीं मंदिरों को लेकर भी एक से बढ़कर एक धरोहर है. ऐसी हीं एक मंदिर झारखंड के गढ़वा जिले में है.

जो कि बंशीधर मंदिर के नाम से विख्यात है. दरअसल, गढ़वा जिले के बंशीधर नगर स्थित श्री बंशीधर मंदिर एक ऐतिहासिक धरोहर है. जो कि गढ़वा जिला मुख्यालय से लगभग 40 किलोमीटर दूर है. इस मंदिरों में 32 मन यानी लगभग 1280 किलोग्राम शुद्ध सोने से निर्मित भगवान श्रीकृष्ण की प्रतिमा के साथ वाराणसी से मंगाया गया अष्टधातु का मां राधिका की प्रतिमा स्थापित है. यह मंदिर बांकी नदी के किनारे झारखंड, छत्तीसगढ़ व उत्तर प्रदेश के संगम स्थल पर स्थित है. बता दें कि श्रीकृष्ण की आदमकद प्रतिमा करीब साढ़े चार फीट की है. जो कि 1280 किलो शुद्ध सोने का है. जिसकी कीमत आज के समय में लगभग 1280 करोड़ रुपए है. नगर उंटारी राजपरिवार के संरक्षण में मौजूद इस मंदिर में पूजा अर्चना के लिए देश विदेश से पर्यटक आते है. इसके साथ यह मंदिर स्थानीय लोगों के लिए आस्था व विश्वास का केंद्र बना हुआ है. श्री बंशीधर मंदिर में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव वृंदावन की तर्ज पर बड़े ही धूमधाम से मनाया जाता है. प्रस्तर लेख और पुजारी स्व० रिद्धेश्वर तिवारी के द्वारा मंदिर के गुंबद पर लिखित इतिहास के अनुसार संवत 1885 में श्रीकृष्ण की अनन्य भक्त नगर गढ़ के महाराज स्वर्गीय भवानी सिंह की विधवा रानी शिवमणि देवी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को उपवास रखकर भगवान श्रीकृष्ण की भक्ति में लीन थीं. तभी मध्य रात्रि में भगवान श्रीकृष्ण ने रानी के स्वप्न में आकर दर्शन दिए तथा रानी के आग्रह पर नगर उंटारी लाने की अनुमति दी. रात में देखे स्वप्न के अनुसार रानी अपने लाव लश्कर के साथ करीब 20 किलोमीटर पश्चिम सीमावर्ती उत्तर प्रदेश के दुद्धी थाना क्षेत्र के शिवपहरी नामक पहाड़ी पर पहुंची और स्वयं फावड़ा चलाकर खुदाई कार्य का शुभारंभ किया. बता दें कि खुदाई के दौरान स्वप्न में आए भगवान श्री कृष्ण की प्रतिमा निकली. जिसे हाथी से नगर गढ़ लाया जाने लगा. तभी नगर गढ़ के सिंह दरवाजे पर हाथी बैठ गया. लाख प्रयास करने के बावजूद हाथी नहीं उठा. तब रानी ने राज पुरोहितों से मशवरा कर वहीं प्रतिमा स्थापित कर पूजन कार्य प्रारंभ किया. बता दें कि प्रतिमा सिर्फ भगवान कृष्ण की थी तो वाराणसी से श्री राधा रानी की अष्ट धातु की प्रतिमा बनवाकर मंगाया गया और उसे भी मंदिर में श्री कृष्ण के साथ स्थापित कराया गया. इतिहासकारों के अनुसार यह अनुमान लगाया जाता है कि भगवान श्री कृष्ण की प्रतिमा मराठा शासकों के द्वारा बनवाई गई होगी. उन्होंने वैष्णव धर्म का काफी प्रचार प्रसार किया था और मूर्तियां भी बनवाई थी. मुगलों के आक्रमण से बचाने के लिए मराठों ने इस प्रतिमा को शिवपहारी नामक पहाड़ी के अंदर छुपा दिया होगा. जिसके बाद में इसे रानी द्वारा खुदाई कर निकलवाया गया. बता दें कि इस मंदिर की आस्था इतनी है कि यहां मांगी हुई हर मुराद पूरी होती है. कहा जाता है कि इस मंदिर में वर्ष 1930 के आसपास चोरी भी हुई थी. इसमें चोर भगवान श्रीकृष्ण की बांसुरी और छतरी चोरी कर ले गए थे. लेकिन छोटी के बाद में चोरी करने वाले चोर अंधे हो गए थे. उन्होंने अपना अपराध स्वीकार कर लिया था. परंतु चोरी की हुई वस्तुएं बरामद नहीं हो पाई. बाद में राज परिवार ने दोबारा स्वर्ण बांसुरी और छतरी बनवा कर मंदिर में लगवाया था. वहीं 60-70 के दशक में बिरला ग्रुप ने इस मंदिर का जीर्णोद्धार करवाया था. आज भी श्री बंशीधर की प्रतिमा कला के दृष्टिकोण से अति सुंदर एवं अद्वितीय है. भगवान श्रीकृष्ण की इस प्रतिमा की सबसे बड़ी विशेषता यह है कि आज तक इस पर किसी तरह का पोलिस नहीं किया गया है. बावजूद प्रतिमा की चमक धूमिल आज तक नहीं हुई है.

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

News18 Hindi /  🏆 13. in İN

बंशीधर मंदिर Historical Temple ऐतिहासिक मंदिर Lord Krishna Idol भगवान श्रीकृष्ण की प्रतिमा Gold Idol सोने की प्रतिमा

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

फिर यस बैंक ने किया कमाल, अगले हफ्ते फोकस में रहेंगे शेयर!फिर यस बैंक ने किया कमाल, अगले हफ्ते फोकस में रहेंगे शेयर!जून तिमाही में प्राइवेट बैंक ने ब्‍याज से 7,596 करोड़ रुपये की कमाई की है, जो पिछले साल की इसी तिमाही की तुलना में 1.6 फीसदी नीचे है.
Read more »

सोने की कीमत में मामूली गिरावट, चांदी के बढ़े दामसोने की कीमत में मामूली गिरावट, चांदी के बढ़े दामसोने की कीमत में मामूली गिरावट, चांदी के बढ़े दाम
Read more »

माहावतार नरसिम्हा ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल, सैयारा की कमाई को छोड़ दिया पीछेमाहावतार नरसिम्हा ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल, सैयारा की कमाई को छोड़ दिया पीछे15 करोड़ रुपये में बनी फिल्म महावतार नरसिम्हा ने 10 दिनों में 91.35 करोड़ रुपये का कुल कलेक्शन कर लिया है, इसे IMDb पर 9.6 की रेटिंग मिली है।
Read more »

इस बार कब है श्री कृष्ण जन्माष्टमी, यहां जानिए तिथि, पूजा का शुभ मुहूर्तइस बार कब है श्री कृष्ण जन्माष्टमी, यहां जानिए तिथि, पूजा का शुभ मुहूर्तJanmashtami 2025: इस बार कब है श्री कृष्ण जन्माष्टमी, यहां जानिए तिथि और पूजा का शुभ मुहूर्त
Read more »

कम दाम में घर, बंपर रिटर्न का वादा, क्या मुंबई 3.0 में निवेश का ये सही समय है?कम दाम में घर, बंपर रिटर्न का वादा, क्या मुंबई 3.0 में निवेश का ये सही समय है?मुंबई के सेंट्रल इलाकों में एक 2बीएचके फ्लैट की कीमत 3 करोड़ रुपये से ऊपर हो सकती है, वहीं मुंबई 3.0 में समान संपत्ति 1 करोड़ रुपये से कम में उपलब्ध है.
Read more »

टीवी पर कान्हा बन इन एक्टर्स ने मोहा मन, माधव समझकर पूजने लगे थे दर्शक, कृष्ण लीला से मोह लिया फैंस का मनटीवी पर कान्हा बन इन एक्टर्स ने मोहा मन, माधव समझकर पूजने लगे थे दर्शक, कृष्ण लीला से मोह लिया फैंस का मनJanmashtami 2025: जन्माष्टमी का पावन पर्व नजदीक है और इस अवसर पर छोटे पर्दे पर भगवान श्री कृष्ण के किरदार को जीवंत करने वाले अभिनेताओं की चर्चा करना बेहद खास है.
Read more »



Render Time: 2026-04-02 03:10:27