Jangpura Vidhan Sabha seat in Delhi Assembly elections has been a triangular contest. Counting has begun, and AAP leader Manish Sisodia is currently trailing behind BJP's Tarvinder Singh Marwah. This election has gained significant attention due to Sisodia's candidacy after his arrest in the liquor scam.
Jangpura Chunav Result Live: दिल्ली विधानसभा चुनाव इस बार काफी दिलचस्प रहा. यहां मुकाबला त्रिकोणिय रहा. अब लोगों को रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार है. 70 विधानसभा सीटों पर मुकाबला काफी रोचक रहा. लेकिन जंगपुरा विधानसभा सीट आम आदमी पार्टी के नेता मनीष सिसोदिया के उम्मीदवार बनने के बाद VIP सीट बन गया.
अब लोगों को परिणाम का इंतजार है. नतीजे बस आने ही वाले हैं. काउंटिंग शुरू हो गई है. पहले रुझान में मनीष सिसोदिया पीछे चल रहे हैं. BJP से तरविंदर सिंह मारवाह आगे चल रहे हैं. शराब घोटाले में गिरफ्तार होने के बाद जमानत पर छूटे दिल्ली के पूर्व उप-मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया इस बार पटपड़गंज सीट छोड़कर जंगपुरा से मैदान में थे. बसे पार्टी ने अपने मौजूदा विधायक प्रवीण कुमार का टिकट काटकर सिसोदिया को जंगपुरा से मैदान में उतारा है, तभी से यह सीट AAP के लिए प्रतिष्ठा का सवाल बन गई. वही बीजेपी ने अनुभवी तरविंदर सिंह मारवाह को मैदान में उतारा था. मारवाह पहले यहां से लगातार तीन बार कांग्रेस के विधायक रह चुके हैं. कांग्रेस ने भी फरहाद सूरी को मैदान में उतारकर मजबूती से जंगपुरा का चुनाव लड़ा. पढ़ें- Delhi Chunav Result LIVE: फिर चलेगी AAP की झाड़ू या 27 साल बाद खिलेगा BJP का कमल, जानिए दिल्ली चुनाव रिजल्ट के हर अपडेट जंगपुरा विधानसभा चुनाव का इतिहास साल 2013 यह वही साल था जब दिल्ली में राजनीति बदल रही थी. इसी साल अरविंद केजरीवाल की पार्टी आम आदमी पार्टी ने दिल्ली का सत्ता पर कब्जा किया. 15 साल से सत्ता पर काबिज कांग्रेस को AAP ने करारी शिकस्त दी. इस साल जंगपुरा में कांग्रेस और AAP में सीधी टक्कर थी. AAP के मनिंदर सिंह धीर को 29701 और कांग्रेस के तरविंदर सिंह मारवाह को 27957 वोट मिले थे. मनिंदर के जीत का अंतर 1744 वोट रहा था. इस साल 3 बार के विधायक तरविंदर सिंह मारवाह को हार मिली थी. साल 2015 में 2013 में AAP से जीते विधायक मनिंदर सिंह धीर ने भाजपा के टिकट से चुनाव लड़ा और 23477 हासिल करके दूसरे नंबर पर रहे. AAP की तरफ से प्रवीण कुमार ने चुनाव लड़ा जिसने 43927 वोट के साथ जीत दर्ज की थी. इन दोनों के बीच जीत का अंतर 20450 वोट रहा. साल 2020 के चुनाव में AAP ने यहां से जीत की हैट्रिक लगाई. APP के प्रवीण कुमार 16063 वोट से चुनाव जीता.
DELHI ASSEMBLY ELECTION JANGPURA MANISH SISODIA AAP BJP
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
दिल्ली विधानसभा की 70 सीटों पर वोटिंग आज: इंडिया ब्लॉक की 5 पार्टियां आमने-सामने; 19% प्रत्याशी दागी, 5 की ...Delhi Assembly (Vidhan Sabha) Election 2025 Voting Live Updates Follow East Delhi, Jangpura, Rajinder Nagar, Kalkaji, Patparganj Election Schedule, Seats And Constituencies Latest Details Report, And Updates On Dainik Bhaskar.
Read more »
Delhi Election 2025: मतदान कर दिल्लीवासी बता रहे दिल में कौन? इन सीटों पर टिकी सबकी निगाहेंDelhi Vidhan Sabha Chunav 2025 के लिए बुधवार को सुबह सात बजे से मतदान हो रहा है। 1.
Read more »
दिल्ली में 60.45 वोटिंग: 28 विधानसभा क्षेत्रों में 60 से कम रहा मतदान, 2008 के बाद पड़े सबसे कम वोटDelhi Vidhan Sabha Chunav 2025 में इस बार 60.
Read more »
Kalkaji, Delhi Vidhan Sabha Chunav Results 2025 Live: VJSP उम्मीदवार Rajesh Kumar पिछड़े, जानिए ताजा अपडेटKalkaji Vidhan Sabha Chunav Parinam 2025 Live Updates: कालकाजी विधानसभा चुनाव रिजल्ट 2025 (Assembly Election Results) का इंतजार खत्म. aajtak.in से तुरंत जुड़ जाएं और पाएं नतीजों से जुड़े हर जरूरी अपडेट. इसके अलावा, आजतक Live TV पर भी हमारी विस्तृत चुनावी कवरेज देख सकते हैं.
Read more »
Jangpura, Delhi Vidhan Sabha Chunav Results 2025 Live: Delhi की Jangpura विधानसभा सीट पर BJP कैंडिडेट Tarvinder Singh Marwah निकले आगेJangpura Vidhan Sabha Chunav Parinam 2025 Live Updates: जंगपुरा विधानसभा चुनाव रिजल्ट 2025 (Assembly Election Results) का इंतजार खत्म. aajtak.in से तुरंत जुड़ जाएं और पाएं नतीजों से जुड़े हर जरूरी अपडेट. इसके अलावा, आजतक Live TV पर भी हमारी विस्तृत चुनावी कवरेज देख सकते हैं.
Read more »
Patparganj, Delhi Vidhan Sabha Chunav Results 2025 Live: निर्दलीय उम्मीदवार Jagdish Ojha पिछड़े, जानिए ताजा अपडेटPatparganj Vidhan Sabha Chunav Parinam 2025 Live Updates: पटपड़गंज विधानसभा चुनाव रिजल्ट 2025 (Assembly Election Results) का इंतजार खत्म. aajtak.in से तुरंत जुड़ जाएं और पाएं नतीजों से जुड़े हर जरूरी अपडेट. इसके अलावा, आजतक Live TV पर भी हमारी विस्तृत चुनावी कवरेज देख सकते हैं.
Read more »
