Delhi Vidhan Sabha Chunav 2025 में इस बार 60.
राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा चुनाव में लगातार दूसरी बार मतदान के प्रतिशत में गिरावट हुई और पिछले तीन चुनावों के मुकाबले इस बार सबसे कम मतदान हुआ। इसका कारण यह है कि पिछले तीन चुनावों जैसा इस बार मतदाताओं में उत्साह नहीं था। किन सीटों पर पड़े सबसे ज्यादा वोट? इस वजह से दिल्ली के एक भी विधानसभा क्षेत्र में भी मतदान का आंकड़ा 70 प्रतिशत नहीं पहुंच पाया और 28 विधानसभा क्षेत्रों में मतदान 60 प्रतिशत से भी कम रहा है। पश्चिमी दिल्ली के सुभाष नगर स्थित लिए मतदान केंद्र मे जोश के साथ कतार में खड़े वृद्ध , महिलाएं व युवा। फोटो- चंद्र प्रकाश मिश्र इस बार मुस्तफाबाद, सीलमपुर, गोकलपुरी, बाबरपुर, त्रिलोकपुरी, सीमापुरी, मटियामहल व रोहतास नगर इन आठ विधानसभा क्षेत्रों में 65 प्रतिशत से अधिक मतदान जरूर रहा है, लेकिन बाबरपुर को छोड़कर बाकी क्षेत्रों में मत प्रतिशत घटा है। इन सीटों पर घटा मतदान प्रतिशत पिछली बार 17 विधानसभा क्षेत्रों में 65 प्रतिशत से अधिक मतदान रहा था। जिसमें से बल्लीमारान, सीलमपुर, गोलकपुरी, मुस्तफाबाद व मटियामहल इन पांच विधानसभा क्षेत्रों में मतदान 70 प्रतिशत से ज्यादा था। बल्लीमारान, सदर बाजार जैसे इलाकों में मतदान काफी घटा है। 2013 के चुनाव में बढ़ा था मतदान असल में वर्ष 2013 के विधानसभा चुनाव भ्रष्टाचार व लोकपाल जैसे मुद्दों से लोग गोलबंद हुए थे। इस वजह से वर्ष 2013 के विधानसभा चुनाव में बढ़ा था और 66 प्रतिशत से अधिक मतदान हुआ था। इसके बाद वर्ष 2015 के चुनाव में पानी माफ, बिजली हाफ व मोहल्ला क्लीनिक के मुद्दे पर मतदाता लामबंद हुए। इसके बाद वर्ष 2020 के चुनाव में 4.
87 प्रतिशत मतदान कम होने के बावजूद 62 प्रतिशत से अधिक मतदान हुआ था। इस बार किसी एक दल के प्रति मतदाताओं में गोलबंदी नहीं देखी गई। मुस्लिम बहुल क्षेत्रों में भी वोट बंटते दिखे। इस वजह से मतदाताओं में उत्साह थोड़ा कम रहा। अब मतदान के बाद आठ फरवरी आने वाले नतीजों पर सबकी नजरें टिकी हुई हैं। शनिवार को 19 मतगणना केंद्रों पर सुबह आठ बजे से वोटों की गिनती होगी। ये भी पढ़ें- पिछले तीन चुनावों की तुलना में इस बार कम हुआ मतदान, दिल्ली के 11 जिलों में इतनी फीसदी हुई वोटिंग Delhi Chunav 2025: अपने विधायकों ने ही बढ़ाई AAP प्रत्याशियों के लिए चुनौती, 20 से ज्यादा MLA के कटे थे टिकट Delhi Election 2025: AAP के गढ़ में कांग्रेस और AIMIM कर सकती है कमाल? आठ मुस्लिम बहुल सीटों पर बदलाव की उम्मीद
Delhi Chunav 2025 Voting Delhi Voting Percentage Delhi Vidhan Sabha Chunav 2025 Delhi Election 2025 Delhi Chunav 2025 दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 Delhi Vidhan Sabha Election 2025 Delhi Vidhan Sabha Voting Percentage Delhi Election Voting Percentage Mustafabad Delhi Voter Turnout Delhi News Delhi Voters Delhi Elections Delhi News
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025: नई दिल्ली और कालकाजी सीटें सबसे हॉटदिल्ली में 5 फरवरी को विधानसभा चुनाव होंगे। नई दिल्ली और कालकाजी सीटें चुनाव के सबसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों में से एक हैं, जहां त्रिकोणीय मुकाबला हो रहा है।
Read more »
दिल्ली प्रदूषण में थोड़ा सुधारNCAP के छह साल बाद दिल्ली प्रदूषण में सुधार बहुत कम हुआ है।
Read more »
दिल्ली के मुख्यमंत्री आतिशी ने चुनाव आयुक्त से फिर मांगी मुलाकातदिल्ली में विधानसभा चुनावों की घोषणा के बाद, मुख्यमंत्री आतिशी ने मुख्य चुनाव आयुक्त से नई दिल्ली विधानसभा क्षेत्र में वोट काटने और जोड़ने को लेकर तत्काल मुलाकात का समय मांगा है।
Read more »
बर्फीले पानी में डूबे विमान से 28 शव बरामद, अमेरिका में हादसारोनाल्ड रीगन राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उतरते समय अमेरिकन एयरलाइंस के जेट सेना के हेलीकॉप्टर से टकरा गया। दुर्घटना में कम से कम 28 शव निकाले गए हैं।
Read more »
दिल्ली में विधानसभा चुनाव 2020दिल्ली में विधानसभा चुनाव 2020 के लिए मतदान प्रतिशत का विश्लेषण। इसमें 699 उम्मीदवारों में 96 महिला उम्मीदवार शामिल हैं। नई दिल्ली विधानसभा सीट इस चुनाव की सबसे हॉट सीट है।
Read more »
वोट में दिल्लीवाले फर्स्ट क्लास पास! क्या बदलेगा सत्ता का समीकरण? समझिए दिल्ली में वोटिंग प्रतिशत के मायनेदिल्ली विधानसभा चुनाव में इस बार 60% से अधिक मतदान हुआ, जिसमें मुस्तफाबाद सीट पर सर्वाधिक 67% वोट पड़े। कुल मिलाकर पिछले चुनावों की तुलना में कम वोटिंग हुई। प्रारंभिक घंटों में मतदान प्रक्रिया धीमी रही लेकिन बाद में इसमें तेजी आई। सीलमपुर विधानसभा क्षेत्र में 68.
Read more »
