JNUSU Election 2025: जेएनयू छात्र संघ चुनाव में वोटिंग की प्रक्रिया संपन्न हो चुकी है. इस साल करीब 67% छात्रों ने वोट डाले हैं, जो पिछले साल के मुकाबले 3% कम हैं. अब सबकी निगाहें छात्र संघ चुनाव के नतीजों पर हैं, जो कल यानी 6 नवंबर 2025 को घोषित किए जाएंगे.
JNUSU Election Result 2025: जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय में छात्र संघ चुनाव की गहमागहमी एक बार फिर पूरे जोरों पर है. इस बार छात्र अपने नए प्रतिनिधियों को चुनने के लिए 4 नवंबर 2025 को वोट डाल चुके हैं और अब सबकी निगाहें परिणामों पर टिकी हैं, जो कल यानी 6 नवंबर 2025 को घोषित किए जाएंगे.
पिछले साल के मुकाबले कम हुई वोटिंग इस साल जेएनयू छात्रसंघ चुनाव में 67% छात्रों ने वोट डाला, जो पिछले साल के 70% के आंकड़े से थोड़ा कम है. विश्वविद्यालय चुनाव आयोग के अनुसार, 9,043 छात्र वोट देने के लिए एलिजिबल थे, जिन्होंने अपने प्रतिनिधि चुनने के लिए मतदान किया. ये प्रतिनिधि छात्रों की समस्याएं सुनते हैं, समाधान सुझाते हैं और ज़रूरत पड़ने पर प्रशासन के खिलाफ भी आवाज़ उठाते हैं. कब हुआ मतदान? जेएनयू छात्र संघ का चुनाव कल 4 नवंबर को दो सेशन में हुआ था. पहला सेशन सुबह 9:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक चला, जबकि दूसरे सेशन में दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक वोटिंग हुई. वहीं, वोटों की गिनती मंगलवार रात 9 बजे से शुरू हो गई थी और उम्मीद है कि 6 नवंबर को अंतिम नतीजे जारी कर दिए जाएंगे. चार केंद्रीय पदों और 42 काउंसलर सीटों पर मुकाबला इस बार कुल 20 उम्मीदवार मैदान में हैं, जो चार केंद्रीय पदों – अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, महासचिव और संयुक्त सचिव के लिए लड़ रहे हैं. इसके अलावा, विश्वविद्यालय के विभिन्न स्कूलों के लिए 42 काउंसलर सीटों पर भी मतदान हुआ. कैंपस में दिखा चुनावी उत्साह मतदान के दिन पूरा कैंपस लोकतंत्र के रंग में रंगा नज़र आया. जगह-जगह ड्रम बज रहे थे, नारे और गीत गूंज रहे थे. छात्रों ने इसे ‘लोकतंत्र का त्योहार’ बताया. खास बात यह रही कि कई छात्र पहली बार वोट डालने आए थे. मुख्य दावेदार और उनके मुद्दे गठबंधन/पार्टी फोकस/थीम पैनल सदस्य अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद प्रदर्शन और राष्ट्रवाद अध्यक्ष: विकास पटेल उपाध्यक्ष: Tanya Kumari महासचिव: राजेश्वर कांत दुबे संयुक्त सचिव: अनुज दमारा लेफ्ट यूनिटी समावेश, पहुंच और छात्र कल्याण अध्यक्ष: अदिति मिश्रा उपाध्यक्ष: किझाकूट गोपिका बाबू महासचिव: सुनील यादव संयुक्त सचिव: डैनिश अली पिछले साल किसने जीता था चुनाव? साल 2024 के चुनावों में AISA के नितीश कुमार ने अध्यक्ष पद पर जीत हासिल की थी. वहीं, ABVP के वैभव मीणा ने संयुक्त सचिव पद जीतकर जेएनयू की राजनीति में राइट विंग की विचारधारा की वापसी का संकेत दिया था. इसे ABVP के लिए ‘ऐतिहासिक बदलाव’ बताया गया था, क्योंकि पार्टी ने लगभग एक दशक बाद यह पद जीता था. अब सबकी निगाहें नतीजों पर अब सभी छात्र और राजनीतिक संगठनों की नजरें कल आने वाले नतीजों पर टिकी हैं. देखना होगा कि क्या लेफ्ट यूनिटी अपनी पकड़ बनाए रखती है या फिर ABVP इस बार बड़ा उलटफेर करने में कामयाब होती है. कल का दिन जेएनयू की छात्र राजनीति के लिए बेहद अहम साबित हो सकता है.
JNUSU Results 2025 ABVP Left Unity AISA Student Politics Jnusu Election 2025 Voter Turnout JNU President Election जेएनयू चुनाव 2025 जेएनयूएसयू रिजल्ट 2025 एबीवीपी लेफ्ट यूनिटी एआईएसए छात्र राजनीति जेएनयूएसयू चुनाव 2025 वोटर टर्नआउट जेएनयू अध्यक्ष चुनाव
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
JNUSU Election 2025 LIVE Update: 9000+ वोटर, 4 बड़े पद और मैदान में 20 उम्मीदवार... जेएनयू में आज छात्र संघ...JNUSU Election 2025 LIVE Update: जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय में आज छात्र संघ चुनाव के लिए मतदान शुरू हो गए हैं. यहां वामपंथी गठबंधन और एबीवीपी के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिल सकती है. इस बार पहली बार लॉन्च हुई छात्र संघ चुनाव समिति की आधिकारिक वेबसाइट के जरिए छात्र लाइव नतीजे और सभी अपडेट्स देख सकेंगे.
Read more »
जब महज एक वोट से हुई हार-जीत, JNU में पहली बार बना ABVP का प्रेसिडेंटJNU Election 2025: जब महज एक वोट से हुई हार-जीत, JNU में पहली बार बना ABVP का प्रेसिडेंट
Read more »
जब महज एक वोट से हुई हार-जीत, JNU में पहली बार बना ABVP का प्रेसिडेंटJNU Election 2025: जब महज एक वोट से हुई हार-जीत, JNU में पहली बार बना ABVP का प्रेसिडेंट
Read more »
क्या ‘रफ लैंग्वेज’ ने फंसा दी सम्राट चौधरी की सीट: तारापुर में सम्राट को ‘गांव का लड़का’ होने का फायदा, बनिय...Bihar Munger Tarapur Assembly Election 2025; BJP VIP Candidate Vs Mahagathbandhan RJD BSP. Follow Munger Tarapur Vidhan Sabha Chunav Ground Report, Latest News Analysis On Dainik Bhaskar (Dainik Bhaskar).
Read more »
Bihar Election 2025 Live Updates: Mahagathbandhan Hikes Stakes As Tejashwi Yadav Pledges Financial Aid For WomenBihar Election 2025 Live Updates: With the NDA and Mahagathbandhan locked in a closely fought contest, the election results are poised to have significant implications for Bihars political future.
Read more »
'तेजस्वी कहेंगे जीत गए तो बिहार ही दे देंगे': घोषणाओं पर रवि किशन का तंज; तेजस्वी के गढ़ में राजनाथ की सभाBihar Vidhan Sabha 2025 Election Live Update; बिहार विस चुनाव के फर्स्ट फेज की वोटिंग के लिए आज चुनाव प्रचार का आखिरी दिन है। शाम 5 बजे प्रचार थम जाएगा
Read more »
