JEE Advanced 2025, IIT Admission 2025, JEE 2025: JEE Advanced 2025 की परीक्षा 18 मई को होगी, जिसे IIT कानपुर आयोजित करेगा. यह दुनिया की दूसरी सबसे कठिन परीक्षा मानी जाती है. 2025 में लगभग 2.5 लाख छात्र इसमें शामिल होंगे.
JEE Advanced 2025, IIT Admission 2025, JEE 2025 : अगर आप इंजीनियरिंग के सपने देख रहे हो और देश के टॉप IITs में पढ़ना चाहते हैं,तो JEE Advanced ही वह सीढ़ी है,जो आपको वहां तक ले जाती है.इस बात का ध्यान रखें कि यह कोई आसान रास्ता नहीं है! इसे दुनिया की दूसरी सबसे कठिन परीक्षा माना जाता है.
जेईई मेंस की परीक्षा पास करने वालों को जेईई एडवांस्ड में बैठने का मौका मिलता है.पिछले साल 2024 में करीब 1.86 लाख स्टूडेंट्स ने JEE Advanced के लिए रजिस्टर किया था, जिनमें से 1.80 लाख ने एग्जाम दिया.इस बार 2025 में लगभग 2.5 लाख स्टूडेंट्स यह परीक्षा देंगे.इस बार JEE Advanced की परीक्षा 18 मई 2025 को होगी. हर साल एक अलग IIT इस एग्जाम को ऑर्गनाइज करती है. इस बार आईआईटी कानपुर की ओर से इसे आयोजित किया जा रहा है.आइए समझते हैं कि ये परीक्षा क्या है और क्यों इतनी मुश्किल है? JEE Advanced क्या है? JEE Advanced भारत के 23 इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी में दाखिले के लिए होने वाली प्रवेश परीक्षा है. ये इंजीनियरिंग की दुनिया में सबसे प्रतिष्ठित एग्जाम्स में से एक है. अगर आप इसे क्रैक कर लेते हैं तो IITs की 17,000 से ज्यादा सीटों में से एक आपको मिल सकती है, लेकिन इसके लिए आपको JEE Main में टॉप 2.5 लाख रैंकर्स में जगह बनानी होगी. तभी आप JEE Advanced दे सकते हैं. JEE Advanced 2025: क्यों है इतनी कठिन? वर्ल्ड ऑफ स्टैटिसटिक्स के मुताबिक दुनिया की सबसे मुश्किल परीक्षा चीन का गाओकाओ है और उसके बाद JEE Advanced का नंबर आता है.यानी ये UPSC की सिविल सर्विसेज परीक्षा से भी ज्यादा टफ है.आइए जानते हैं कि यह परीक्षा इतनी मुश्किल क्यों मानी जाती है? टाइम की टेंशन: JEE Advanced में एक सवाल सॉल्व करने के लिए औसतन 3.5 मिनट मिलते हैं. NEET UG की परीक्षा में यह टाइम 1 मिनट और JEE Main में 2 मिनट होता है. 2024 में 6 घंटे के इस एग्जाम में 102 सवाल पूछे गए थे.फिजिक्स,केमिस्ट्री और मैथ्स में हर सेक्शन से 17-17 सवाल थे. हर बार नया पैटर्न: इस एग्जाम का पैटर्न हर साल बदलता है. न तो आपको पहले से पता होता है कि कितने सवाल आएंगे,न ही मार्किंग स्कीम क्या होगी. NEET और JEE Main में सब कुछ NCERT बेस्ड और फिक्स होता है, लेकिन JEE Advanced में सब कुछ ब्लाइंड गेम है. सवाल भी ऐसे होते हैं कि एक ही सवाल में कई कॉन्सेप्ट्स मिले होते हैं. अगर आपका बेसिक्स क्लियर नहीं है तो गलती पक्की है. सवालों का लेवल: यहां फॉर्मूला रटने या फैक्ट याद करने से काम नहीं चलता. सवाल क्रिटिकल थिंकिंग और मल्टी कॉन्सेप्ट बेस्ड होते हैं. यानी एक सवाल में फिजिक्स,केमिस्ट्री या मैथ्स के कई टॉपिक्स का मिक्सचर हो सकता है. ऊपर से सवाल दोबारा रिपीट नहीं होते.ऐसे में पिछले साल के पेपर्स से सिर्फ अंदाजा ही लगाया जा सकता है. मार्किंग का गणित: कुछ सवालों में सही जवाब के 3 अंक मिलते हैं,कुछ में 4. कुछ में निगेटिव मार्किंग होती है,कुछ में नहीं.हर कैटेगरी की मार्किंग अलग-अलग. ये सब इतना पेचीदा है कि बिना दिमाग लगाए सही जवाब देना मुश्किल है. कम सक्सेस रेट: जनरल कैटेगरी में 15-30% अंक लाने पर भी आप पास हो सकते हैं. जैसे 2022 में 55 अंक, 2023 में 86 अंक, और 2024 में 109 अंक वालों को सफलता मिली. लेकिन चौंकाने वाली बात यह है कि पिछले 6 सालों में 70-76% स्टूडेंट्स फेल हो गए. यानी सिर्फ 5-7% ही पास हो पाते हैं. Virat Kohli Marksheet: CBSE बोर्ड 10वीं की परीक्षा में विराट कोहली के थे कितने नंबर, मार्कशीट वायरल IIT Admission 2025: पास करने का क्या फायदा? अगर आप JEE Advanced क्रैक कर लेते हैं तो देश के टॉप IITs जैसे IIT Bombay, IIT Delhi, IIT Madras में BTech, BS, या ड्यूल डिग्री प्रोग्राम्स में दाखिला मिल सकता है. ये डिग्री न सिर्फ आपका करियर सेट करती है,बल्कि दुनिया भर में आपकी वैल्यू बढ़ाती है.देश दुनिया में IITians की काफी डिमांड रही है. CBSE Board Result: बेटे के 60% अंक पर UP के BSA की ये पोस्ट, हर माता-पिता को पढ़ना चाहिए
JEE Exam Jee Main IIT Alumnus Iit IIT BHU IIT Bombay JEE Advanced 2025 जेईई एडवांस्ड 2025 IIT Admission 2025 आईआईटी एडमिशन 2025 JEE 2025 जेईई 2025 Engineering Entrance Exam इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
JEE एडवांस्ड का मॉक टेस्ट लिंक हुआ एक्टिव, चेक कर लीजिए कैसा होता है एग्जाम फॉर्मेटJEE Advanced 2025: जो उम्मीदवार JEE एडवांस्ड 2025 के एग्जाम पैटर्न से वाकिफ होना चाहते हैं, वे ऑफिशियल मॉक टेस्ट एक्सेस करने के लिए नीचे दिए गए स्टेप्स फॉलो कर सकते हैं.
Read more »
UP BEd JEE 2025: यूपी बीएड एंट्रेंस परीक्षा के लिए आवेदन की लास्ट डेट कल, जल्द करें अप्लाईUP BEd JEE 2025 Registration: उत्तर प्रदेश बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा (UP BEd JEE) के लिए आवेदन करने की लास्ट डेट 30 अप्रैल 2025 है.
Read more »
पीठ पर पियानो, हाथ में कचरे की थैली, इस अंदाज में Met Gala 2025 पहुंचा ये सिंगर भूल जाएंगे शाहरुख, दिलजीत और कियारा के लुकMet Gala 2025: मेट गाला 2025 ने एक बार फिर फैशन की दुनिया में तहलका मचा दिया है, और इस बार सबसे ज्यादा चर्चा में रहे ये मशहूर रैपर-सिंगर...
Read more »
Met Gala 2025: पीठ पर पियानो लादे, हाथ में कचरे की थैली, इस अंदाज में मेट गाला पहुंचा ये सिंगर भूल जाएंगे शाहरुख, दिलजीत और कियारा के लुकMet Gala 2025: मेट गाला 2025 ने एक बार फिर फैशन की दुनिया में तहलका मचा दिया है, और इस बार सबसे ज्यादा चर्चा में रहे ये मशहूर रैपर-सिंगर...
Read more »
JEE Advanced Admit Card 2025: बदल गई तारीख, आज ने अब इस दिन जारी होगा जेईई एडवांस एडमिट कार्डJEE Advanced Admit Card 2025 Date: जेईई एडवांस परीक्षा का एडमिट कार्ड आज जारी होने वाला था, लेकिन अब ये कल यानी 12 मई 2025 को जारी किया जाएगा.
Read more »
न्यूजीलैंड में बिना IELTS मिलेगा एडमिशन, किन शर्तों को करना होगा पूरा?IELTS Exam: दुनिया का सबसे पॉपुलर इंग्लिश एग्जाम IELTS है, जिसके स्कोर के आधार पर दुनियाभर की यूनिवर्सिटीज एडमिशन देती हैं। हालांकि, बहुत से छात्रों को IELTS एग्जाम से डर लगता है।
Read more »
