Jee advanced 2025 reaction: जेईई एडवांस्ड आंसर-की, रेस्पॉन्स शीट और jeeadv.ac.in 2025 रिजल्ट आने वाले हैं। उससे पहले एक्सपर्ट ने जेईई एडवांस्ड क्वेश्चन पेपर का विश्लेषण किया है। आईआईटी में बीटेक की सीटें भी बढ़ चुकी हैं।
आईआईटी में एडमिशन के लिए रविवार को हुए जेईई एडवांस्ड 2025 में मैथ्स का सेक्शन सबसे टफ रहा है। एक्सपर्ट्स और स्टूडेंट्स दोनों का मानना रहा कि मैथ्स में इस बार बहुत ज्यादा कैलकुलेशन पर बेस्ड क्वेश्चन पूछे गए। इस बार आईआईटी जेईई एडवांस्ड में 1.
90 लाख से अधिक छात्रों ने रजिस्ट्रेशन कराया, जिसमें करीब 1.87 लाख कैंडिडेट्स ने परीक्षा दी। इनमें 1,43,810 छात्र और 43,413 छात्राएं थीं। वहीं, इस बार बीटेक कोर्सेज की सीटों में भी इजाफा हुआ है। JEE Advanced Paper 2025 Review: कैसा रहा पेपरविशेषज्ञों का कहना है कि आईआईटी में अब छात्राओं की संख्या में इजाफा हो रहा है। मोशन एजुकेशन के संस्थापक और सीईओ नितिन विजय ने इस वर्ष महिला कैंडिडेट्स के लिए सकारात्मक रुझान की बात कही है। उन्होंने कहा कि '2025 में IIT में लड़कियों के ज्यादा दाखिले की संभावना बढ़ गई है। इसका कारण है सीटों की संख्या में बढ़ोतरी हुई है और IIT में फीमेल सुपरन्यूमेरी सीटों की योजना आने के बाद से लड़कियों के एडमिशन लेने की संख्या में बढ़ोतरी हुई है।'परीक्षा के विश्लेषण को लेकर नितिन विजय का कहना है कि 'इस बार का पेपर मध्यम से कठिन स्तर का रहा। छात्रों के फीडबैक के अनुसार गणित का सेक्शन सबसे कठिन रहा, जिसमें लंबे और पेचीदा सवाल पूछे गए, जिनको करने में काफी समय लगा। फिजिक्स को मध्यम से कठिन श्रेणी में रखा गया, जहां कॉन्सेप्ट आधारित और लंबे सवाल ज्यादा थे। केमिस्ट्री में क्वेश्चन सामान्य रहे। पेपर-1 की तुलना में पेपर-2 को अधिक कठिन माना गया, जिसमें आठ न्यूमेरिकल वैल्यू टाइप प्रश्न शामिल थे।' IIT Seats B.Tech: आईआईटी में बीटेक की सीटें 2025इस वर्ष कुल 1364 नई B.Tech सीटें जोड़ी गई हैं, जिससे 23 IITs में कुल सीटें 18500 से अधिक हो गई हैं। पिछले तीन वर्षों में JEE एडवांस्ड में लड़कियों की भागीदारी औसतन 22 प्रतिशत रही है। जबकि लड़कों की भागीदारी लगभग 78 प्रतिशत तक है। महिला सुपरन्यूमेरेरी कोटा सामान्य महिला श्रेणी के अतिरिक्त होता है, जो लड़कियों को देश के शीर्ष इंजीनियरिंग संस्थानों में प्रवेश के लिए और अधिक अवसर देता है।जेईई एडवांस्ड 2025: इन टॉपिक्स से ज्यादा सवालमैथ्स में कैलकुलस, अल्जेब्रा, को-ऑर्डिनेट ज्योमेट्री, प्रोबेबिलिटी, वेक्टर और थ्री डायमेंशनल ज्योमेट्री से ज्यादा सवाल पूछे गए। फिजिक्स में मैकेनिक्स, रोटेशनल मोशन, लॉ ऑफ मोशन, इलेक्ट्रोमैग्नेटिज्म, मॉडर्न फीजिक्स, ऑप्टिक्स, करेंट इलेक्ट्रिसिटी और थर्मोडायनेमिक्स प्रमुख विषय रहे।केमिस्ट्री में केमिकल काइनेटिक्स, कोऑर्डिनेट कंपाउंड, ऑर्गेनिक रिएक्शन सिस्टम और बायोमोलेक्यूल्स से प्रश्नों की प्रमुखता रही। मैथ्स का सेक्शन सबसे कठिन रहा, जिसमें लंबे और पेचीदा सवाल पूछे गए, जो गहरी कॉन्सेप्चुअल समझ और समय की मांग करते थे। फीजिक्स को मध्यम से कठिन श्रेणी में रखा गया, जहां कॉन्सेप्ट आधारित और लंबे सवाल ज्यादा थे। केमिस्ट्री अपेक्षाकृत सरल रही, जिससे छात्रों को समय बचाने में मदद मिली।JEE Advanced Result 2025: महत्वपूर्ण आगामी तिथियांजेईई एडवांस्ड 2025 रेस्पॉन्स शीट, आंसर-की, रिजल्टजेईई एडवांस्ड डेट 2025JEE एडवांस्ड रिस्पॉन्स शीट जारी होने की तिथि22 मई 2025जेईई एडवांस्ड प्रोविजनल आंसर-की26 मई 2025जेईई एडवांस्ड फाइनल आंसर-की, परिणाम2 जून 2025 IIT JEE Analysis: जेईई एडवांस्ड पेपर का विश्लेषणजेईई एडवांस्ड पेपर-1 की तुलना में पेपर-2 को अधिक कठिन माना गया, जिसमें 8 न्यूमेरिकल वैल्यू टाइप प्रश्न शामिल थे। इस बार पैरा-आधारित प्रश्न नहीं पूछे गए। गणित और भौतिकी दोनों पेपर-2 में भी लंबे और चुनौतीपूर्ण रहे। जबकि केमिस्ट्री दोनों शिफ्ट्स में सबसे आसान विषय के रूप में सामने आई।इस वर्ष परीक्षा पैटर्न में कोई बदलाव नहीं किया गया। JEE एडवांस्ड 2025 को कंप्यूटर आधारित मोड में आयोजित किया गया, जिसमें सिंगल/मल्टीपल करेक्ट MCQ, न्यूमेरिकल वैल्यू और इन्टीजर टाइप क्वेश्चन शामिल थे। कुल 96 प्रश्न पूछे गए। प्रत्येक पेपर में 48 प्रश्न, जिसमें 16-16 सवाल फिजिक्स, केमिस्ट्री और मैथ्स से थे। यह पिछले दो वर्षों की तुलना में प्रति पेपर तीन प्रश्न कम रहे। इससे उन छात्रों को लाभ मिला जिन्होंने हाल के वर्षों की संरचना के आधार पर तैयारी की थी। कुल अंक 180 ही रहे।
Jee Advanced Ka Result Kab Aaega Jee Main 2025 का परिणाम कब घोषित होगा? आईआईटी में कितनी सीटें हैं? आईआईटी बीटेक सीट्स इन इंडिया 2025 Jee Advanced Answer Key 2025 Pdf Download जेईई एडवांस 2025 का पेपर कैसा रहा? Jee Advanced 2025 Paper Analysis जेईई एडवांस्ड 2025 रिजल्ट डेट Iit Jee Latest News In Hindi
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
JEE Advanced 2025: कितनी बार छात्र दे सकते हैं जेईई एडवांस्ड की परीक्षा?JEE Advanced 2025 Exam Date and Time: जेईई मेंस परीक्षा का रिजल्ट जारी हो चुका है. ऐसे में इस खबर में जानें जेईई एडवांस्ड की परीक्षा कौन दे सकता है और कितनी बार दे सकता है.
Read more »
JEE एडवांस्ड का मॉक टेस्ट लिंक हुआ एक्टिव, चेक कर लीजिए कैसा होता है एग्जाम फॉर्मेटJEE Advanced 2025: जो उम्मीदवार JEE एडवांस्ड 2025 के एग्जाम पैटर्न से वाकिफ होना चाहते हैं, वे ऑफिशियल मॉक टेस्ट एक्सेस करने के लिए नीचे दिए गए स्टेप्स फॉलो कर सकते हैं.
Read more »
JEE Advanced Admit Card 2025: बदल गई तारीख, आज ने अब इस दिन जारी होगा जेईई एडवांस एडमिट कार्डJEE Advanced Admit Card 2025 Date: जेईई एडवांस परीक्षा का एडमिट कार्ड आज जारी होने वाला था, लेकिन अब ये कल यानी 12 मई 2025 को जारी किया जाएगा.
Read more »
IPL 2025: सत्र नहीं बदला, लेकिन बदल गई टीमें, जानिए किस फ्रेंचाइजी का क्या है हालआईपीएल-2025 की दोबारा शुरुआत 17 मई से हो रही है। लेकिन रिस्टार्ट के बाद सभी 10 फ्रेंचाइजियां वैसी नहीं रह जाएंगी जैसी थीं। विदेशी खिलाड़ियों को लेकर टीमों में कई तरह के बदलाव देखने को मिले हैं। कुछ विदेशी खिलाड़ी वापस लौट रहे हैं तो कुछ नहीं। जानें सभी टीमों का...
Read more »
JEE Advanced 2025: UPSC से भी कठिन है ये एग्जाम, दुनिया की दूसरी सबसे मुश्किल परीक्षाJEE Advanced 2025, IIT Admission 2025, JEE 2025: JEE Advanced 2025 की परीक्षा 18 मई को होगी, जिसे IIT कानपुर आयोजित करेगा. यह दुनिया की दूसरी सबसे कठिन परीक्षा मानी जाती है. 2025 में लगभग 2.5 लाख छात्र इसमें शामिल होंगे.
Read more »
पंडित से जानिए इस साल कब मनाया जाएगा रक्षा बंधन, भाई की कलाई पर राखी बांधने का शुभ मुहूर्त और विधिRajhi 2025 tithi : इस साल रक्षाबंधन कब है, राखी बांधने का शुभ मुहूर्त क्या है और रक्षा बांधने की विधि क्या है, जानते हैं पंडित अंशुल त्रिपाठी से.
Read more »
