J-K: आतंक को करारा जवाब, पुलवामा के बाद कश्मीर के 150 युवा सेना में भर्ती

United States News News

J-K: आतंक को करारा जवाब, पुलवामा के बाद कश्मीर के 150 युवा सेना में भर्ती
United States Latest News,United States Headlines
  • 📰 AajTak
  • ⏱ Reading Time:
  • 93 sec. here
  • 3 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 40%
  • Publisher: 63%

जम्मू कश्मीर के 150 से ज्यादा युवा देश की रक्षा के लिए सेना में हुए भर्ती (kamaljitsandhu)

पुलवामा आतंकी हमले को अभी एक महीना भी नहीं हुआ है और जम्मू कश्मीर के 150 से ज्यादा युवा देश की रक्षा के लिए सेना में भर्ती हो गए हैं. कश्मीर के निडर युवा जाति, धर्म और इलाके की बेड़ियां तोड़ते हुए जम्मू कश्मीर लाइट इंफेंट्री में भर्ती हो चुके हैं.

श्रीनगर में शनिवार को 152 नए रंगरूटों की पासिंग आउट परेड का आयोजन किया गया. इंडिया टुडे से बातचीत करते हुए रसूल बताते हैं कि हमेशा से JKLI में भर्ती होना चाहता था और आज एक सपना पूरा हो रहा है. रसूल के भाई शब्बीर कहते हैं कि हम पुलवामा में रहते हैं और हमें कोई खतरा महसूस नहीं होता. रसूल का पूरा परिवार इस पासिंग आउट परेड में हिस्सा लेने श्रीनगर आया था. उनके पिता गुलाम रसूल ने बताया कि हां खतरा जरूर और चिंता की बात भी है, लेकिन इसकी फिक्र सरकार को करनी होगी, कैसे यहां अमन और शांति का माहौल बनाया जाए. घाटी के एक अन्य युवा इश्फाक हुसैन दक्षिण कश्मीर के कुलगाम जिले से आते हैं जो कि आंतकियों का गढ़ कहा जाता है. बावजूद इसके हुसैन को पुलवामा के बाद इलाके में कोई तनाव नहीं नजर आता. अपने अन्य साथियों के साथ बातचीत में हुसैन ने कहा कि जवानों के जोश सातवें आसमान पर है. उन्होंने कहा कि पहले वह यहां एक अभ्यर्थी थे लेकिन अब सिपाही भर्ती होकर देश सेवा के लिए तैयार हूं.सेना की 15वीं कोर के जनरल ऑफिसर कमांडिंग लेफ्टिनेंट जनरल के जे एस ढिल्लन ने जवानों के अभिभावकों से अपील की कि वे अपने बच्चों को आतंकी संगठनों में शामिल होने से रोकें. उन्होंने कहा, 'तहे दिल से, मैं व्यक्तिगत तौर पर कश्मीर की सभी मांओं से आग्रह करता हूं कि वे अपने बच्चों को आतंकी बनने से रोकें और गुमराह हो चुके बच्चों को वापस लाएं. मैं आपको उनकी सुरक्षा, संरक्षा और मुख्याधारा में उनको 100 फीसदी शामिल किए जाने की गारंटी देता हूं.’ इस पासिंग आउट परेड में करीब 600 अभिभावक और जवानों के रिश्तेदारों ने हिस्सा लिया. इसके अलावा सेना के कई अधिकारी और प्रशासनिक अधिकारी भी इस समारोह में शामिल हुए. लाइट इंफेंट्री का ध्येय वाक्य 'बलिदानम वीर लश्र्यम' है जिसका मतलब कि बलिदान वीरों का मकसद है. लाइट इंफेंट्री के ही नजीर अहमद वानी ने देश के लिए अपना सर्वोच्च बलिदान दिया था और उन्हें मरणोपरारंत अशोक चक्र से सम्मानित किया गया था. सेना के जवान औरंगजेब भी लाइट इंफेंट्री से थे, जिनकी आतंकियों ने हत्या कर दी थी. इसके बाद साल 2018 में उन्हें शौर्य चक्र से सम्मानित किया गया था.

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

AajTak /  🏆 5. in İN

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

लोकसभा चुनाव का बिगुल : पहली बार अमेठी जाएंगे पीएम मोदी, पटना में नीतिश के साथ करेंगे संकल्प रैलीलोकसभा चुनाव का बिगुल : पहली बार अमेठी जाएंगे पीएम मोदी, पटना में नीतिश के साथ करेंगे संकल्प रैलीपटना/ लखनऊ। पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को एनडीए की 'संकल्प रैली' को संबोधित करेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बिहार में किसी चुनावी रैली को एकसाथ संबोधित करेंगे। इस रैली में इन दोनों नेताओं के अतिरिक्त लोजपा के प्रमुख रामविलास पासवान भी संबोधित करेंगे। राजग के तीनों प्रमुख नेता बिहार में लोकसभा चुनाव का बिगुल फूंकेंगे। इसके अलावा मोदी उत्तरप्रदेश के अमेठी में पहली बार पहुंच रहे हैं। यहां मोदी असॉल्ट राइफल की नई यूनिट का लोकार्पण करेंगे। अमेठी में 29 साल बाद पहुंचने वाले वे पहले गैर कांग्रेसी और तीसरे प्रधानमंत्री होंगे।
Read more »

प्रोफेसर ने की इमरान खान की तारीफ, ABVP वर्कर्स ने पुलिस के सामने घुटनों के बल मंगवाई माफी– News18 हिंदीप्रोफेसर ने की इमरान खान की तारीफ, ABVP वर्कर्स ने पुलिस के सामने घुटनों के बल मंगवाई माफी– News18 हिंदीअखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के कार्यकर्ताओं ने कर्नाटक के एक इंजीनियरिंग कॉलेज में एक प्रोफेसर को घुटनों के बल माफी मांगने को मजबूर कर दिया. इंडिया टुडे के मुताबिक ये घटना कर्नाटक के विजयपुरा के वचना पितामह डॉ पीजी हलाकटी कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी में हुई. प्रोफेसर पर आरोप है कि उसने पाकिस्तान के पीएम इमरान खान की तारीफ की थी. कॉलेज में सिविल इंजीनियरिंग के प्रोफेसर संदीप वाथर ने सोशल मीडिया में लिखी पोस्ट में पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान की प्रशंसा की. उन्होंने देश में युद्ध जैसी स्थिति पैदा करने के लिए केंद्र की बीजेपी सरकार पर सवाल उठाया. दूसरे पोस्ट में उन्होंने तनाव को बढ़ाने और युद्ध जैसी स्थिति पैदा करने के लिए 'भक्तों' पर निशाना साधा.-ABVP workers force Karnataka professor to kneel, apologise over FB post praising Pakistan PM Imran Khan onm
Read more »

दिल्‍ली के सरिता विहार में बोरी में बंद मिली लाश के मामले में 4 आरोपी गिरफ्तारदिल्‍ली के सरिता विहार में बोरी में बंद मिली लाश के मामले में 4 आरोपी गिरफ्तारलोगों ने महिला से जबरन सुसाइड क्लू नोट लिखवाया था और लाश के पास जानबूझकर उसे छोड़ दिया था.
Read more »

मेईतेई समुदाय को अनुसूचित जाति में शामिल करने की मांग को लेकर मणिपुर में प्रदर्शनमेईतेई समुदाय को अनुसूचित जाति में शामिल करने की मांग को लेकर मणिपुर में प्रदर्शनशेड्यूल ट्राइब डिमांड कमेटी का कहना है कि मणिपुर का सबसे बड़ा समुदाय होने के बावजूद मेईतेई लोगों पर अवैध प्रवासियों के आने की वजह से विलुप्त होने का ख़तरा मंडरा रहा है.
Read more »

लोकसभा चुनाव में 'ऑपरेशन बालाकोट' कहीं BJP पर भारी न पड़ जाए, पिछले 72 घंटों में हुई हैं 12 बड़ी बातेंलोकसभा चुनाव में 'ऑपरेशन बालाकोट' कहीं BJP पर भारी न पड़ जाए, पिछले 72 घंटों में हुई हैं 12 बड़ी बातेंलोकसभा चुनाव को लेकर जहां अभी तक विपक्षी एकता पर उहापोह के हालात थे वहीं ऐसा लग रहा है कि ऑपरेशन बालाकोट के बाद बदल रहे समीकरणों के बीच कांग्रेस, सपा, बसपा, आम आदमी पार्टी एक ही पाले में आते दिखाई दे रहे हैं. बिहार में पहले से ही आरजेडी कांग्रेस के साथ थी. बीते 24 घंटों में लोकसभा चुनाव को लेकर दिल्ली और राज्यों में कई बड़ी बातें हुई हैं. गौरतलब है कि 26 फरवरी को एयर स्ट्राइक के बाद से बीजेपी के कार्यकर्ताओं का उत्साह दोगुना हो गया है. बीजेपी की पूरी कोशिश है कि इस हवा को लोकसभा चुनाव तक बनाए रखा जाए. यही वजह है कि आतंकियों के मारे जाने की संख्या को लेकर बीजेपी नेता रोज नया बयान देते हैं और विपक्ष के नेता उनके दावों पर सवाल खड़ा करते हैं. दरअसल बीजेपी की रणनीति है कि ऑपरेशन बालाकोट पर इसी बहाने चर्चा होती रहे. बीजेपी कुछ हद तक कामयाब होती भी दिख रही है क्योंकि मिल रही जानकारी के मुताबिक लोकसभा चुनाव में गीतकार प्रसून जोशी बीजेपी के लिए जो गाना लिख रहे हैं उसमें देश नहीं झुकने दूंगा शामिल है. यह कविता पीएम मोदी ने एयर स्ट्राइक के दूसरे दिन राजस्थान के चुरू में हुई रैली में कही थी. इन सब बातों के बीच विपक्ष लोकसभा चुनाव मे ऑपरेशन बालाकोट की काट ढूंढ रहा है. साथ ही समीकरणों के देखते हुए अब एक दूसरे साथ में आने भी कोई कोई दिक्कत नहीं महसूस हो रही है. ध्यान देने वाली बात यह है कि इन पार्टियों का वोट शेयर मिलकर बीजेपी के लिए बड़ी दिक्कत खड़ी कर सकता है. गोरखपुर और फूलपुर में हुए लोकसभा उपचुनाव के नतीजे इसका सबसे बड़ा उदाहरण रहे हैं
Read more »

लोगों को हवाई हमले में मारे गए आतंकियों के बारे में जानने का अधिकार : शिवसेना- Amarujalaलोगों को हवाई हमले में मारे गए आतंकियों के बारे में जानने का अधिकार : शिवसेना- Amarujalaशिवसेना ने मंगलवार को कहा कि भारतीय नागरिकों को पाकिस्तान में जैश-ए-मोहम्मद के शिविर पर हुए हवाई हमले में मारे गए लोगों
Read more »

'कांग्रेस ज्वॉइन करने की तैयारी में 9 AAP MLA''कांग्रेस ज्वॉइन करने की तैयारी में 9 AAP MLA'2019 Lok Sabha Election से पहले दिल्ली की सियासत में जबर्दस्त उथल-पुथल है। आप के 9 विधायक कांग्रेस में शामिल हो सकते हैं।
Read more »



Render Time: 2026-04-02 04:10:15