Jharkhand Weather: झारखंड में बदले मौसम ने कहर मचा दिया. गर्मी के बीच बारिश की वजह से दुमका शहर का हाल बेहाल हो गया. यहां कई इलाकों में बिजली व्यवस्था समेत अन्य व्यवस्थाएं ठप्प हो गईं.
दुमकाः झारखंड के दुमका जिले में बुधवार शाम आए तेज आंधी-तूफान ने हालात को पूरी तरह बिगाड़ दिया. पिछले 30 घंटों से बिजली और पानी की आपूर्ति ठप होने से आम लोग, छात्र-छात्राएं और स्थानीय व्यापारी परेशान हैं.
सबसे ज्यादा प्रभावित एसपी कॉलेज रोड क्षेत्र है, जहां शुक्रवार सुबह गुस्साए लोगों ने सड़क जाम कर प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन किया. लोगों का आरोप है कि तूफान के बाद सड़क पर गिरे पेड़ को 36 घंटे बाद भी नहीं हटाया गया, जिससे यातायात के साथ-साथ बिजली व्यवस्था भी चरमरा गई है. स्थानीय निवासियों का कहना है कि कई ट्रांसफॉर्मर उड़ गए हैं, जिसके कारण पूरे क्षेत्र में बिजली आपूर्ति बाधित है. पानी की किल्लत ने भी लोगों का जीना मुहाल कर दिया है. जाम के कारण एसपी कॉलेज में इंटरनल परीक्षा देने जा रहे छात्रों को समय पर पहुंचने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा. छात्रों ने बताया कि बिजली और पानी की कमी से उनकी पढ़ाई और परीक्षा की तैयारी पर बुरा असर पड़ रहा है. कई छात्रों ने प्रशासन की लापरवाही की निंदा करते हुए तत्काल समाधान की मांग की है. जाम की वजह से बढ़ा टेंशन आक्रोशित लोगों ने प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि इतने समय बाद भी न तो सड़क पर गिरा पेड़ हटाया गया और न ही बिजली-पानी की व्यवस्था बहाल की गई. प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई, तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा. जाम की वजह से क्षेत्र में लंबा ट्रैफिक जाम देखा गया, जिससे राहगीरों को भी परेशानी हुई. बस मिला आश्वासन जिला प्रशासन ने स्थिति को नियंत्रित करने के लिए टीमें गठित की हैं और आश्वासन दिया है कि जल्द ही बिजली और पानी की आपूर्ति बहाल की जाएगी. साथ ही, सड़क पर गिरे पेड़ को हटाने का काम शुरू कर दिया गया है. हालांकि, स्थानीय लोग और छात्र प्रशासन की सुस्ती से नाराज हैं और मांग कर रहे हैं कि भविष्य में ऐसी आपदाओं से निपटने के लिए बेहतर तैयारी की जाए. इस घटना ने प्रशासनिक व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं और लोगों में आक्रोश बढ़ रहा है.
Storm Rain In Dumka Dumka Weather News Jharkhand Weather Update Jharkhand Latest News झारखंड में आंधी तूफान दुमका में आंधी-तूफान बारिश दुमका मौसम समाचार झारखंड मौसम अपडेट झारखंड ताजा समाचार
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
रसगुल्ले का काउंटर और पान का स्टाल... इतनी तेज आई आंधी की उड़ गया शादी का पंडाल, तेज हवा ने मचाया तांडवAshoknagar Rain News: अशोकनगर जिले में आंधी-तूफान ने तांडव मचाया है। जिसके बाद जमकर बारिश हुई है। वहीं जिले में शादियों के लिए लगे टेंट और पांडाल हवा में उड़ गए।
Read more »
जैसलमेर में तापमान 36 डिग्री पहुंचा: हीटवेव-गर्मी से लोगों को राहत, 9 व 10 मई को आंधी बारिश का यलो अलर्टजैसलमेर जिले में पिछले दिनों पश्चिमी विक्षोभ से आए आंधी तूफान व बारिश के बाद भीषण गर्मी व हीटवेव से राहत मिली है। आंधी बारिश से पारा 46.7 डिग्री से लुढ़ककर 33.
Read more »
रांची में हुई झमाझम बारिश, आज आंधी-तूफान और वज्रपात का अलर्टJharkhand Weather Today: रांची में मूसलाधार बारिश से जलमग्न हुई सड़कें, इन जिलों में आंधी-तूफान और वज्रपात का अलर्ट
Read more »
रांची में हुई झमाझम बारिश, आज आंधी-तूफान और वज्रपात का अलर्टJharkhand Weather Today: रांची में मूसलाधार बारिश से जलमग्न हुई सड़कें, इन जिलों में आंधी-तूफान और वज्रपात का अलर्ट
Read more »
Maharajganj News: आंधी-तूफान ने मचाई तबाही, ट्रैक पर पेड़ गिरने से कई ट्रेनें प्रभावितमहराजगंज में बुधवार सुबह आई आंधी-तूफान ने भारी तबाही मचाई। कई पेड़ और बिजली के खंभे गिर गए जिससे यातायात और बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। घुघली चीनी मिल की जर्जर चिमनी भी गिर गई। गोरखपुर-नरकटियागंज रेलखंड पर पेड़ गिरने से रेल यातायात प्रभावित हुआ जिससे कई ट्रेनें विभिन्न स्टेशनों पर खड़ी रहीं और यात्रियों को परेशानी...
Read more »
कानपुर में आंधी-तूफान से गिरी दूसरी मंजिल की दीवार, सोए हुए पिता की मौत, बेटा-बेटी समेत 3 घायलकानपुर में आए आंधी-तूफान के दौरान दूसरी मंजिल की दीवार गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। जबकि तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
Read more »
