Cricketer Henry Olonga: 1990 के दशक में भारतीय क्रिकेट प्रशंसकों के लिए हैनरी ओलोंगा का नाम एक खास याद दिलाता है. 1998 में शारजाह में हुए कोका-कोला कप फाइनल में जिम्बाब्वे के युवा तेज गेंदबाज ओलोंगा का सामना सचिन तेंदुलकर से हुआ.
वर्ल्ड कप खेलने वाला ये क्रिकेट र अब करता है नाव की सफाई, गाने गाकर कमाता है पैसे; सचिन तेंदुलकर ने भी बरसाएं थे रन1990 के दशक में भारतीय क्रिकेट प्रशंसकों के लिए हैनरी ओलोंगा का नाम एक खास याद दिलाता है.
1998 में शारजाह में हुए कोका-कोला कप फाइनल में जिम्बाब्वे के युवा तेज गेंदबाज ओलोंगा का सामना सचिन तेंदुलकर से हुआ.इतनी गर्मी में भी नहीं पी रहे पानी, काम के चक्कर में नहीं रहता याद? हाइड्रेट रहने के लिए फॉलो करें ये टिप्सजून में ग्रहों का बड़ा उलटफेर, इन 5 राशि वालों की अचानक पलटेगी किस्मत, चमकेगा कारोबारटीवी एंकर से सुपरस्टार बनी वो हसीना, जिसने अपने दौर में लगा दी थी हिट फिल्मों की लाइन, महज 31 की उम्र में छोड़ गईं दुनिया 1990 के दशक में भारतीय क्रिकेट प्रशंसकों के लिए हैनरी ओलोंगा का नाम एक खास याद दिलाता है. 1998 में शारजाह में हुए कोका-कोला कप फाइनल में जिम्बाब्वे के युवा तेज गेंदबाज ओलोंगा का सामना सचिन तेंदुलकर से हुआ. सचिन ने 92 गेंदों में नाबाद 124 रन बनाए और भारत ने 10 विकेट से जीत हासिल की. ओलोंगा ने उस मैच में 6 ओवर में 50 रन दिए. यह मुकाबला आज भी क्रिकेट प्रशंसकों के लिए यादगार है.हैनरी ओलोंगा की जिंदगी सिर्फ क्रिकेट तक सीमित नहीं रही. 2003 में, उन्होंने और उनके साथी एंडी फ्लावर ने विश्व कप मैच के दौरान काले रंग की पट्टी बांधकर जिम्बाब्वे में रॉबर्ट मुगाबे की सरकार के खिलाफ लोकतंत्र की मौत का विरोध किया. इस साहसी कदम के बाद उन्हें जान से मारने की धमकियां मिलीं. इसके कारण ओलोंगा को देश छोड़ना पड़ा और वे ऑस्ट्रेलिया में बस गए.ऑस्ट्रेलिया में ओलोंगा ने क्रिकेट छोड़कर संगीत को अपनाया. उन्होंने 2019 में"द वॉयस" शो में हिस्सा लिया. द टेलीग्राफ के अनुसार, ओलोंगा अब अपने यूट्यूब चैनल पर गाने रिलीज करते हैं और जहां मौका मिलता है, वहां परफॉर्म करते हैं. हाल ही में वे क्रूज शिप पर गा रहे थे. वे कहते हैं,"क्रूज शिप पर गाना संगीत में सबसे बड़ा मुकाम नहीं है. कुछ लोग कहते हैं कि वहां वे सिंगर जाते हैं, जिनका करियर खत्म हो जाता है. लेकिन मुझे इससे फर्क नहीं पड़ता. मुझे गाना पसंद है."ओलोंगा ने एक गाना याद किया जो उन्होंने जिम्बाब्वे में अपने क्रिकेट करियर के दौरान रिकॉर्ड किया था. गाने की पंक्तियां हैं:"भले ही मैं दूर की सीमाओं पर जाऊं, मेरा दिल अपने घर, जिम्बाब्वे के लिए तरसेगा. समय और दूरी हमें अलग कर सकते हैं, लेकिन मेरा दिल हमेशा जिम्बाब्वे के पास रहेगा." ये शब्द उनकी जिंदगी को दर्शाते हैं. वे कहते हैं कि यह गाना सुनकर उन्हें पुरानी यादें परेशान करती हैं. ओलोंगा 20 साल से अपने पिता से नहीं मिले जो अब 80 साल से ज्यादा उम्र के हैं और बुलावायो में रहते हैं. 2017 में जब मुगाबे की सत्ता खत्म हुई तो ओलोंगा ने जिम्बाब्वे लौटने की सोची, लेकिन ऐसा नहीं हुआ. वे कहते हैं,"मैंने ऑस्ट्रेलिया में नई जिंदगी शुरू की है. अब मैं पश्चिमी ढंग से सोचता हूं. मैं एडिलेड में रहता हूं जहां सब कुछ व्यवस्थित है." आज ओलोंगा छोटे-छोटे काम करते हैं. वे क्रूज शिप पर गाते हैं. रिटायरमेंट विलेज में, स्कूलों में और छोटे बार में भी परफॉर्म करते हैं. वे नाव साफ करने और प्रेरणादायक भाषण देने जैसे काम भी करते हैं. वे कहते हैं,"मेरी जिंदगी कुछ लोगों को बोरिंग लग सकती है, लेकिन यह ईमानदार है. मैं मुसीबतों से दूर रहता हूं."#breakingnews
Cricketer Henry Olonga Cricket Zimbabwe Henry Olonga Music Career Sachin Tendulkar Viral Trending हेनरी ओलोंगा क्रिकेटर हेनरी ओलोंगा क्रिकेट जिम्बाब्वे हेनरी ओलोंगा संगीत कैरियर सचिन तेंदुलकर वायरल ट्रेंडिंग
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
Exclusive: 10 का नोट और 7 साल की कड़ी मेहनत; 'जबरा फैन' ने अपने अनोखे कारनामे के दम पर 'क्रिकेट के भगवान' को बनाया दीवानामहान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर अपना 52वां जन्मदिन मना रहे हैं। 24 साल के अंतरराष्ट्रीय करियर में सचिन तेंदुलकर ने रिकॉर्ड्स की झड़ी लगाई। हाल ये है कि 51 की उम्र में भी तेंदुलकर को खेलते देखने के लिए स्टेडियम दर्शकों से खचाखच भरा दिखा। मास्टर ब्लास्टर की तो दुनिया दीवानी है। मगर तेंदुलकर का दिल भिलाई के एक जबरा फैन ने जीता। जानें अनोखी...
Read more »
भारतीय विमानों और J-10C में टक्कर के बाद ऐक्शन में चीन, अमेरिकी F-16 को बाजार से बाहर करने के लिए देने लगा लालचचीनी कंपनी चेंगदू एयरक्राफ्ट कॉर्पोरेशन ने J-10 फाइटर जेट को बनाया है। इसे पश्चिमी देशों की मीडिया अकसर 'Vigorous Dragon' कहकर संबोधित करता है। ये एक मल्टीरोल फाइटर जेट है।
Read more »
भारत की सबसे महंगी एक्ट्रेस बनी ये बॉलीवुड ब्यूटी, पिछली 3 फिल्मों ने किया है 1000 करोड़ का कलेक्शनबॉलीवुड की ये एक्ट्रेस साउथ में भी एक्टिव रही है और अब जब इनकी वापसी हो रही है तो इन्हें लेकर ऐसी खबर आई है कि फैन्स भी एक्साइटेड हो गए हैं.
Read more »
वीरेंद्र सहवाग ने बताया उस कप्तान का नाम, जिसके डांटने पर सचिन, सौरव और राहुल द्रविड़ भी नहीं देते थे जवाबVirender Sehwag Big Statement: वीरेंद्र सहवाग ने उस भारतीय कप्तान का नाम बताया है जिसके डांटने पर सचिन तेंदुलकर, सौरव गांगुली और राहुल द्रविड़ जैसे दिग्गज भी मुड़कर जवाब नहीं देते थे.
Read more »
VIDEO: अपना यह निशाना देखिए शाहिद अफरीदी, पाक मिसाइलों का ऐसा ही हुआ है हालOperation Sindoor: बीजेपी ने भारत बनाम पाकिस्तान टी20 वर्ल्ड कप 2007 का एक वीडियो साझा करते हुए भारतीय मिसाइलों की सराहना की है, जबकि पाक सेना की खिल्ली उड़ाई है.
Read more »
खतरे में क्रिकेट के भगवान का महारिकॉर्ड, बेहद करीब पहुंचा ये बल्लेबाज, सचिन के लिए टेंशन का पलदुनियाभर के गेंदबाज इस बल्लेबाज से खौफ खाते हैं. ये बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर के वर्ल्ड रिकॉर्ड के लिए तो सबसे बड़ा खतरा है.
Read more »
