IPL 2025 Mega Auction Venue Jeddah how much do you know about this city of Saudi Arabia, Jeddah के बारे में कितना जानते हैं आप, जहां होगा IPL 2025 का मेगा ऑक्शन?
Jeddah के बारे में कितना जानते हैं आप, जहां होगा IPL 2025 का मेगा ऑक्शन? खूबसूरत इतना कि बसने का करेगा मन! Jeddah : इंडियन प्रीमियर लीग 2025 का मेगा ऑक्शन सऊदी अरब के जेद्दाह शहर में आयोजित होगा. सऊदी अरब के खूबसूरत शहर जेद्दाह के बारे में आप कितना जानते हैं? जरूर पढ़ें ये खबर.
Jeddah के बारे में कितना जानते हैं आप, जहां होगा IPL 2025 का मेगा ऑक्शन? खूबसूरत इतना कि बसने का करेगा मन! 2025 को लेकर क्रिकेट प्रेमियों को बेसब्री से इंतजार है. आईपीएल 2025 के मेगा ऑक्शन के वेन्यू और तारीखों का ऐलान हो गया. आईपीएल के आधिकारिक एक्स हैंडल @ipl ने इसको लेकर अहम जानकारी शेयर की है, जिसके मुताबिक इस बार आईपीएल का मेगा ऑक्शन सऊदी अरब के जेद्दाह शहर में आयोजित होगा. जेद्दाह के बारे में आप कितना जानते हैं. ये शहर इतना खूबसूरत बताया जाता कि आपका वहां बसने का मन करेगा. IPL 2025: बड़ा धमाका करने की तैयारी में रिकी पोंटिंग, पंजाब किंग्स को लेकर की ऐसी भविष्यवाणी, मच गया तहलका! जेद्दाह सऊदी अरब के मक्का प्रांत का सबसे बड़ा शहर है, जिसे जेद्दा और जिद्दा नाम से भी जाना जाता है. लाल सागर के किनारे बसा होने के चलते जेद्दाह शहर की खूबसूरती देखती ही बनती है. हर शाम जेद्दाह में जो रौनक दिखती है, वो आपके दिल को छू लेगी. आपको जानकर हैरानी होगी कि जेद्दाह सऊदी अरब का कॉमर्शियल ट्रेड सेंटर है, इसलिए ये शहर के लिए कई मायनों में खास हो जाता है.जेद्दाह का विशेष धार्मिक महत्व भी है. जेद्दाह उन लाखों तीर्थयात्रियों के लिए प्रवेश द्वार के रूप में कार्य करता रहा है, जो समुद्र के रास्ते और हवाई मार्ग से सऊदी अरब पहुंचे हैं. लाल सागर पर स्थित जेद्दा इस्लामिक पोर्ट दुनिया का छत्तीसवां सबसे बड़ा बंदरगाह है. इसकी सुंदरता देखते ही बनती है. जेद्दाह में कई सुंदर इमारते हैं, जिन्हें आप देखते ही रह जाएंगे. आइए ऐसी कुछ इमारतों और टूरिस्ट स्पॉट्स के बारे में आइए जानते हैं.Day of the Dead: क्या है डे ऑफ द डेड, अजीबोगरीब ढंग से आत्माओं को लुभाते हैं लोग, क्रिसमस से भी अधिक है क्रेज : यह मस्जिद समंदर किनारे पानी के ऊपर बनी है. इसे तैरती मस्जिद भी कहा जाता है. इसे 1985 में बनाया गया था. जेद्दाह घूमने आने वाले ज्यादातर लोग इस मस्जिद को देखने के लिए जरूर जाते हैं. इस मस्जिद की वास्तुकला अद्भुत है.: किंग फहद फाउंटेन 1980 के दशक में बनाया गया था. इसकी सबसे बड़ी खासियत ये है कि इसे काफी दूर से देखा जा सकता है. गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स के अनुसार, 312 मीटर पर फहद फाउंटेन दुनिया का सबसे ऊंचा फव्वारा है.: 26 दिसंबर 2021 से पहले तक यह दुनिया का सबसे ऊंचा था, जो अभी भी किंग अब्दुल्ला स्क्वायर में हुआ है. यह 171 मीटर ऊंचा है. इसके ऊपर लगे सऊदी झंडे का वजन 570 किलोग्राम है, लेकिन 2021 में इससे ऊंचा फ्लैगपोल मिस्र के काहिरा में लगाया गया, जो 201.952 मीटर ऊंचा था.जेद्दाह में इसी तरह की अन्य खूबसूरत इमारतें भी हैं. साथ ही चौड़ी-चौड़ी सड़कें, अत्याधुनिक यातायात सुविधाएं इस शहर को आरामदायक और घूमने लायक बनाती हैं. हालांकि, गर्मियों में यहां पड़ती अधिक गर्मी आपके लिए परेशानी का सबब बन सकती है, इसलिए अगर जेद्दाह घूमने का मन बना रहे हैं, भारत में जिन दिनों अधिक सर्दी पड़ती है, तब आप जेद्दाह को घूमने का प्लान बना सकते हैं और यहां की सुंदरता का लुत्फ उठा सकते हैं. Big News: क्या है डिजिटल जीवन प्रमाणपत्र कैंपेन, लॉन्च कर मोदी सरकार ने दूर की लोगों की टेंशन, जानिए पूरी डिटेल
Ipl 2025 Auction IPL 2025 Mega Auction Ipl 2025 Mega Auction Date IPL 2025 Mega Auction Venue Ipl 2025 News In Hindi IPL 2025 News Jeddah Explainer Sport News Sport News Hindi Sport News In Hindi Cricket
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
कुम्भलगढ़ में स्थित हैं बेतहाशा खूबसूरत जगहें, नजारे देख वापस आने का नहीं करेगा मनकुम्भलगढ़ में स्थित हैं बेतहाशा खूबसूरत जगहें, नजारे देख वापस आने का नहीं करेगा मन
Read more »
IPL में ऋषभ पंत छोड़ेंगे दिल्ली का साथ, मेगा ऑक्शन में उतरने का फैसला? मचा हड़कंपIPL 2025 के मेगा ऑक्शन से से पहले ऋषभ पंत दिल्ली कैपिटल्स का साथ छोड़ देंगे, टीम के कप्तान के सोशल मीडिया पोस्ट से हड़कंप मच गया है.
Read more »
IPL 2025: KKR से आंद्रे रसेल की हुई छुट्टी, फ्रैंचाइजी की रिटेंशन लिस्ट ने किया सबको हैरान!IPL 2025: आईपीएल 2025 मेगा ऑक्शन की तैयारियों के बीच खबर आई है कि कोलकाता नाइट राइडर्स अपने स्टार ऑलराउंडर आंद्रे रसेल को रिलीज करने के बारे में सोच रही है.
Read more »
IPL Retention 2025: लखनऊ सुपर जाएंट्स और केएल राहुल में हुआ ब्रेकअप? स्टार प्लेयर के फैसले ने चौंकायाIPL Retention 2025 KL Rahul Lucknow Super Giants: आईपीएल 2025 के मेगा ऑक्शन से पहले भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज केएल राहुल ने लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) से अलग होने का फैसला किया है.
Read more »
IPL 2025: राजस्थान रॉयल्स से रिलीज होने पर बटलर ने शेयर किया इमोशनल पोस्ट, लिखा- मेरा और मेरी फैमिली का...IPL 2025: राजस्थान रॉयल्स ने आईपीएल 2025 के मेगा ऑक्शन से पहले 6 खिलाड़ियों को रिटेन किया है, लेकिन इसमें स्टार सलामी बल्लेबाज जोस बटलर का नाम शामिल नहीं है.
Read more »
IPL 2025: 1575 खिलाड़ी, 641 करोड़, 204 स्लॉट, एक क्लिक में जानें मेगा ऑक्शन से जुड़ी हर छोटी-बड़ी अपडेटIPL 2025: आईपीएल 2025 मेगा ऑक्शन से जुड़ी सभी डीटेल्स अगर आपको एक क्लिक में चाहिए, तो आप इस खबर को जरूर पढ़ें, जहां हर छोटी-बड़ी अपडेट मौजूद है.
Read more »
