ITR Alert: रिटर्न भरने से पहले जरूर जान लें ये महत्वपूर्ण बातें, नहीं तो लग जाएगी बड़ी पेनाल्टी | Zee Business

United States News News

ITR Alert: रिटर्न भरने से पहले जरूर जान लें ये महत्वपूर्ण बातें, नहीं तो लग जाएगी बड़ी पेनाल्टी | Zee Business
United States Latest News,United States Headlines
  • 📰 Zee News
  • ⏱ Reading Time:
  • 109 sec. here
  • 3 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 47%
  • Publisher: 63%

ITR Alert: रिटर्न भरने से पहले जरूर जान लें ये महत्वपूर्ण बातें, नहीं तो लग जाएगी बड़ी पेनाल्टी

11:31 amITR Alert: रिटर्न भरने से पहले जरूर जान लें ये महत्वपूर्ण बातें, नहीं तो लग जाएगी बड़ी पेनाल्टी वित्‍त वर्ष 2018-19 के लिए रिटर्न भरने का समय नजदीक आ रहा है. ऐसे में आप भी अपना रिटर्न भरने से पहले ही प्‍लान बना लें.

अगर, आप रिटर्न भरने की तैयारी कर रहे हैं तो याद रखें, कि अपनी आय का ब्‍योरा बिल्‍कुल सही-सही भरें. आपके द्वारा दी गई हर जानकारी को इनकम टैक्‍स विभाग जांचता है. आपकी ओर से किए गए निवेश, बचत, खरीददारी आदि की बाकायदा रिपोर्ट इनकम टैक्स विभाग को मिलती है. यह जानकारी एनुअल इन्फॉर्मेशन रिटर्न के जरिए इनकम टैक्‍स विभाग को संबंधित वित्‍तीय संस्‍थान भेजता है.एनुअल इन्‍फॉर्मेशन रिटर्न एक कारोबारी साल के दौरान हुए वित्‍तीय लेन-देन को वित्‍तीय संस्‍थानों को भरना होता है. एआईआर भरने की जिम्मेदारी उन संस्थाओं की होती है, जिनके जरिए आपने वित्तीय लेन-देन किया है. इन संस्‍थाओं की जिम्मेदारी यह भी होती है कि वह वित्तीय लेन-देन करने वाले व्यक्ति के पैन नंबर का उल्लेख करें. साथ ही उस व्यक्ति का पिन कोड सहित पूरा पता भी बताएं.जब किसी एक साल के दौरान किसी व्यक्ति के बचत खाते में 10 लाख रुपए या इससे अधिक जमा होता है, तो उस बैंक की जिम्मेदारी होती है कि वह इसकी सूचना इनकम टैक्स अथॉरिटीज को दे.यदि किसी व्‍यक्ति ने एक साल में 2 लाख रुपए से अधिक क्रेडिट कार्ड के बिल का भुगतान किया है तो क्रेडिट कार्ड जारी करने वाले बैंक या संबंधित कंपनी को इसकी जानकारी इनकम टैक्‍स विभाग को देनी होती है.किसी म्युचुअल फंड योजना में कोई व्‍यक्ति दो लाख रुपए या इससे अधिक का निवेश करता है, तो उस म्युचुअल फंड के ट्रस्टी या ट्रस्टी की ओर से उस म्युचुअल फंड के कामकाज का प्रबंधन करने वाले व्यक्ति को यह सूचना इनकम टैक्स अथॉरिटीज को देनी होती है.यदि कोई व्यक्ति किसी कंपनी या संस्था की ओर से जारी किए गए बॉन्ड या डिबेंचर में पांच लाख रुपए या इससे अधिक का निवेश करता है, तो उसकी सूचना इनकम टैक्स अथॉरिटीज को देने की जिम्मेदारी बॉन्ड या डिबेंचर जारी करने वाली कंपनी या संस्था की होती है.अगर कोई व्यक्ति किसी कंपनी के एक लाख रुपए या इससे अधिक राशि के शेयर पब्लिक इश्यू या राइट्स इश्यू के जरिए खरीदता है, तो शेयर जारी करने वाली कंपनी का उत्तरदायित्व होता है कि वह अथॉरिटीज को इसकी जानकारी दे.अगर कोई व्यक्ति 30 लाख रुपए या इससे अधिक कीमत की अचल संपत्ति खरीदता या बेचता है, तो रजिस्ट्रार/ सब-रजिस्ट्रार की यह जिम्मेदारी होती है कि वह इसकी सूचना इनकम टैक्स अथॉरिटीज को दे.भारतीय रिजर्व बैंक की ओर से जारी किए गए बॉन्ड में कोई व्यक्ति अगर किसी एक साल के दौरान पांच लाख रुपए या इससे अधिक का निवेश करता है, तो आरबीआई की तरफ से इस काम के लिए नियुक्त व्यक्ति को यह सूचना इनकम टैक्स अथॉरिटीज को देनी होती है.

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

Zee News /  🏆 7. in İN

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

ITR फाइलिंग के लिए अब जरूरी हैं ये दस्तावेज, बिना इनके हो सकती है परेशानीITR फाइलिंग के लिए अब जरूरी हैं ये दस्तावेज, बिना इनके हो सकती है परेशानीअगर आप नौकरीपेशा हैं तो आप इसके बारे में जरूर जानते होंगे। वित्त वर्ष की समाप्ति के बाद कंपनियों की ओर से उनके कर्मचारियों को यह फॉर्म जरूर दिया जाता है
Read more »

ITR फाइलिंग के लिए जरूरी हैं ये डॉक्यूमेंट्स, यहां देखें पूरी लिस्ट– News18 हिंदीITR फाइलिंग के लिए जरूरी हैं ये डॉक्यूमेंट्स, यहां देखें पूरी लिस्ट– News18 हिंदीवित्त वर्ष 2018-19 के लिए ITR भरने की अंतिम तारीख 31 जुलाई 2019 है.
Read more »

नाव पलटने से 65 प्रवासियों की मौतनाव पलटने से 65 प्रवासियों की मौतट्यूनीशिया के नज़दीक नाव पलटने से 65 प्रवासियों की मौत, लीबिया से जा रहे थे यूरोप
Read more »

दिल्ली के सात सांसदों ने गोद लिए आठ गांव, कोई नहीं बन सका आदर्शदिल्ली के सात सांसदों ने गोद लिए आठ गांव, कोई नहीं बन सका आदर्शदिल्ली के सात सांसदों ने सांसद आदर्श ग्राम योजना के तहत गांवों को गोद लिया था. उत्तर पूर्वी दिल्ली से सांसद मनोज तिवारी ने कादीपुर और चौहानपट्टी गांव, पूर्वी दिल्ली से सांसद महेश गिरि ने चिल्ला गांव, दक्षिणी दिल्ली से सांसद रमेश बिधूड़ी ने भाटी कलां गांव, पश्चिमी दिल्ली से सांसद प्रवेश वर्मा ने झड़ौदा कलां गांव, नई दिल्ली सीट से सांसद मीनाक्षी लेखी ने पिलंजी गांव, चांदनी चौक संसदीय सीट से सांसद डॉ. हर्षवर्धन सिंह ने धीरपुर गांव और उत्तर पश्चिमी दिल्ली से सांसद उदित राज ने जौंती गांव को गोद लिया था.
Read more »

नक्सलियाें से संबंध में एएसपी मनीष से सारे अधिकार छीने, मतदान से एक दिन पहले कार्रवाईनक्सलियाें से संबंध में एएसपी मनीष से सारे अधिकार छीने, मतदान से एक दिन पहले कार्रवाईचाईबासा /नक्सलियों से संबंध में एएसपी मनीष से सारे अधिकार छीने, मतदान से एक दिन पहले कार्रवाई Chaibasa ASPManishRaman ManishRaman Naxals Phase6 VotingRound6
Read more »

बटलर के शतक से इंग्लैंड की जीत, पाकिस्तान को 12 रन से रौंदाबटलर के शतक से इंग्लैंड की जीत, पाकिस्तान को 12 रन से रौंदाजोस बटलर की शतकीय पारी के बाद डेविड विली और लियाम प्लंकेट के शानदार स्पेल के दम पर इंग्लैंड ने पाकिस्तान के खिलाफ दूसरे
Read more »

LIVE: वैशाली लोकसभा सीट पर मतदान जारी, RJD के रघुवंश प्रसाद और LJP की वीणा देवी में टक्करLIVE: वैशाली लोकसभा सीट पर मतदान जारी, RJD के रघुवंश प्रसाद और LJP की वीणा देवी में टक्करबिहार की वैशाली लोकसभा सीट से इस बार 22 उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमा रहे हैं.राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) से रघुवंश प्रसाद सिंह, लोक जनशक्ति पार्टी से वीणी देवी, बहुजन समाज पार्टी से शंकर महतो, जनतांत्रिक विकास पार्टी से अमित विक्रम, लोक चेतना दल से धनवंती देवी, सोशलिस्ट यूनिटी सेंटर ऑफ इंडिया (कम्युनिस्ट) से नरेश राम, राष्टीय महान गणतंत्र पार्टी से बालक नाथ साहनी, राष्ट्रीय प्रगति पार्टी से रामेश्वर साह, बज्जिकांचल विकास पार्टी से रेशमी देवी और सपाक्स पार्टी से विद्या भूषण उम्मीदवार हैं.
Read more »

18 से 30 मई तक रद रहेंगी ये ट्रेनें, देंखें पूरी लिस्ट18 से 30 मई तक रद रहेंगी ये ट्रेनें, देंखें पूरी लिस्टIndian Railways: भारतीय रेलवे द्वारा धौलपुर-झांसी सेक्शन के रायरु स्टेशन पर प्रि-नॉन-इंटरलॉकिंग तथा नॉन-इंटरलॉकिंग की वजह से 18 मई से 30 मई तक कई ट्रेनों को रद्द किया गया है।
Read more »

ऐसा कोई बैंक नहीं, जिसको इन्होंने ठगा नहीं-Navbharat Timesऐसा कोई बैंक नहीं, जिसको इन्होंने ठगा नहीं-Navbharat TimesDelhi Crime News: तिलक नगर थाने में ऐसे कई मामले सामने आए हैं जिसमें लोगों से धोखाधड़ी करते हुए बैंकों से उनकी मेहनत की गाढ़ी कमाई पार कर ली गई है। रिपोर्ट के मुताबिक, आधा दर्जन से ज्यादा लोगों के अकाउंट से 50 हजार रुपये की रकम निकाली गई जबकि कुछ से भी हैं जिनके अकाउंट से 75 हजार से ज्यादा पार किए गए हैं।
Read more »

यूपी: रोडवेज बस में सिपाही की राइफल से चली गोली, मची अफरातफरीयूपी: रोडवेज बस में सिपाही की राइफल से चली गोली, मची अफरातफरीचुनाव ड्यूटी से रोडवेज बस से जा रहे सिपाही की राइफल से अचानक गोली चल गई। गोली चलने से बस में अफरातफरी मच गई।
Read more »



Render Time: 2026-04-02 06:23:43