गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ विश्वविद्यालय (GGSIPU) ने एक समारोह में यूजी, पीजी और पीएचडी कार्यक्रमों के लिए तीन प्रवेश ब्रोशर जारी कर शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए ऑनलाइन प्रवेश प्रक्रिया की शुरुआत कर दी है.
देश की राजधानी दिल्ली के प्रमुख संस्थान गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ विश्वविद्यालय ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए अपना ऑफिशियल ब्रोशर जारी कर दिया है. इसमें कई बदलाव शामिल किए गए हैं जिसका छात्रों ने भी स्वागत किया है.
सबसे खास बात ये है कि इस साल 24 नए कोर्सेस की शुरुआत की गई है. ऐसे में 130 से ज्यादा संबंधित कॉलेजों और विश्वविद्यालय में 43,000 से अधिक सीटों के साथ इच्छुक उम्मीदवार स्नातक, स्नातकोत्तर और पीएचडी कार्यक्रमों में एडमिशन ले सकते हैं. और पढ़ेंऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 2 फरवरी से शुरू होगी. प्रवेश पुस्तिका संयुक्त रूप से दिल्ली सरकार के शिक्षा मंत्री आशीष सूद और विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. महेश वर्मा ने रिलीज किया. शिक्षा मंत्री क्या बोले?इस अवसर पर शिक्षा मंत्री ने कहा कि प्रवेश ब्रोशर का रिलीज भविष्य के प्रति विश्वास, प्रतिबद्धता और सरकार के संकल्प का प्रतीक है. यह अवसर मुझे अपने छात्र जीवन की याद दिलाता है,जब दिल्ली के छात्रों के लिए उच्च शिक्षा का अर्थ अक्सर शहर छोड़ना होता था. कैपिटेशन फीस प्रणाली ने मध्यम वर्ग के परिवारों पर भारी फाइनेंशियल बोझ डाला और यह धारणा बनाई कि एक अच्छा भविष्य दिल्ली की सीमाओं से परे हैं. आज यह सोच बदल गई है. शुरू हुआ नया कोर्स उन्होंने कहा कि गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ विश्वविद्यालय नई पीढ़ी के लिए एक उदाहरण बन गया है. 130 से ज्यादा संबंधित संस्थान में 43,000 से अधिक सीटें और एआई, रोबोटिक्स, डेटा साइंस, कानून, मेडिकल और डिजाइन जैसे क्षेत्रों में 230 से अधिक शैक्षणिक कार्यक्रम है. Advertisement इन पाठ्यक्रमों को किया गया शुरू इस साल विश्वविद्यालय ने कई नए पाठ्यक्रम की शुरुआत की है, जिनमें बैचलर ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज , लेटरल एंट्री इन बी.एस. , एम.टेक. , एम.ए. मास कम्युनिकेशन , चयनित विषयों में अतिरिक्त वीकेंड कार्यक्रम, बैचलर ऑफ फिजियोथेरेपी , बी.टेक. इंडस्ट्रियल केमिस्ट्री, बी.एससी. क्लिनिकल साइकोलॉजी, बी.टेक. कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग , बी.टेक. , टीचर एजुकेशन और इनक्लूसिव एजुकेशन और बी.ए. बी.एड. के जरिए भरी जाएगी. विश्वविद्यालय ने बी.टेक कार्यक्रम में बची हुई सीटें भी सीयूईटी अंकों के माध्यम से भरने का फैसला किया है. उम्मीदवारों को इससे जुड़ी सारी जानकारी आईपी विश्वविद्यालय के प्रवेश पोर्टल ipu.ac.in पर जाकर ले सकते हैं.---- समाप्त ---- ये भी देखें
Ip University Admission Admission Section 2026-1027 24 New Courses 40 Thousand Seat Registration Cuet Neet Jee Main
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
24 फरवरी को भारत में लॉन्च होगा ये पावरफुल फोन, मिलेगा Snapdragon 8 सीरीज प्रोसेसरiQOO ने आधिकारिक तौर पर 24 फरवरी, 2026 को भारत में iQOO 15R के लॉन्च की घोषणा कर दी है। इसमें 3nm Snapdragon 8 Gen 5 मिलेगा। इसकी कीमत 55,000 रुपये से कम होगी। इस डिवाइस में स्क्वायर शेप का डुअल-कैमरा मॉड्यूल होगा और हैंडसेट के राइट साइड में पावर बटन और वॉल्यूम रॉकर...
Read more »
जी 24 घंटा बिनोदोन सेरा 24: नॉमिनेशन की घोषणा, देखें विजेताओं की सूचीजी 24 घंटा बिनोदोन सेरा 24 पुरस्कारों का आयोजन 29 जनवरी 2026 को कोलकाता में होगा। इस पुरस्कार समारोह में बेस्ट फिल्म, बेस्ट डायरेक्टर, बेस्ट एक्टर और एक्ट्रेस सहित विभिन्न श्रेणियों में नामांकन की घोषणा की गई है। विजेताओं की घोषणा 8 फरवरी 2026 को Zee 24 Ghanta पर की जाएगी।
Read more »
Zee 24 Ghanta Binodone Sera 24: बंगाल फिल्म इंडस्ट्री का ग्रैंड अवॉर्ड शो, सितारों की लगेगी महफिल, जानें कब और कहां देखेंZee 24 Ghanta Binodone Sera 24: बंगाल की एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री एक बार फिर जश्न मनाने के लिए तैयार है. जी 24 घंटा बिनोदोन सेरा 24 (Zee 24 Ghanta Binodone Sera 24) सिर्फ एक अवॉर्ड नाइट नहीं बल्कि बंगाली सिनेमा, टीवी और डिजिटल प्लेटफॉर्म के कलाकारों के लिए बहुत बड़ा दिन है.
Read more »
Zee 24 Ghanta Binodone Sera 24: पॉपुलर टेलीविजन शोज में ये सितारे हुए नॉमिनेट, क्या इसमें है आपका फेवरेट?अगर आप बंगाली शोज के दीवाने हैं तो आप बिल्कुल भी सबसे बिगेस्ट अवॉर्ड शो जी 24 घंटा बिनोदोन सेरा 24 को इग्नोर ना करें. 29 जनवरी को ये शो होने वाले हैं. ऐसे में हम आपको बताते हैं कि पॉपुलर टेलीविजन की कैटेगरी में किस शो और किस किरदार को नॉमिनेशन मिला है.
Read more »
Zee 24 Ghanta Binodone Sera 24: कल होगा बड़ा धमाका, OTT अवॉर्ड्स में कौन मारेगा बाजी? देखें नॉमिनेशन की पूरी लिस्टZee 24 Ghanta Binodone Sera 24: बंगाली फिल्म इंडस्ट्री की दर्शकों में एक अलग ही दीवानगी देखने को मिलती है. अगर आप भी बंगाली सीरीज को देखने के शौकीन हैं तो आप बिल्कुल भी बिगेस्ट अवॉर्ड शो जी 24 घंटा बिनोदोन सेरा 24 को इग्नोर नहीं कर सकते हैं. 29 जनवरी को ये अवॉर्ड शो होने जा रहा है.
Read more »
जी 24 घंटा बिनोदोन सेरा 24: 2026 में ओटीटी अवॉर्ड्स का धमाल, नॉमिनेशन की पूरी लिस्टजी 24 घंटा बिनोदोन सेरा 24, बंगाली सिनेमा का एक भव्य अवॉर्ड शो है, जो 2026 में आयोजित किया जाएगा। इस शो में ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज हुई वेब सीरीज के लिए विभिन्न तकनीकी श्रेणियों में नामांकन की घोषणा की गई है। इस लेख में, हम आपको विभिन्न श्रेणियों में नामांकित कलाकारों और तकनीशियनों की पूरी सूची प्रदान करते हैं।
Read more »
