IPS कपल संभल के SP केके बिश्नोई और बरेली की ASP अंशिका वर्मा की रिंग सेरेमनी सोशल मीडिया पर छा गई है. 'हां जी-हां जी' गाने पर बिश्नोई ने अंशिका को गोदी में उठाया तो महफिल झूम उठी. भोजपुरी गाने 'हीरेाइन हो हीरोइन गुलाब जइसन खिलल बाड़ू' और 'सिग्नल... प्यार का सिग्नल' पर किए डांस भी खूब पसंद किया जा रहे हैं.
संभल के बबराला स्थित यारा फर्टिलाइजर परिसर में गुरुवार देर रात ऐसा नजारा देखने को मिला, जिसने पुलिस की सख्त छवि के पीछे छिपे एक खुशमिजाज चेहरे को सामने ला दिया. संभल के एसपी केके बिश्नोई और बरेली की एएसपी अंशिका वर्मा की रिंग सेरेमनी की झलकियां अब सोशल मीडिया पर धूम मचा रही हैं.
और पढ़ेंसगाई के इस खास मौके पर केके बिश्नोई और अंशिका वर्मा की सगाई के तीन वीडियो सबसे ज्यादा चर्चा में हैं. एक में दोनों 'सिग्नल... प्यार का सिग्नल' पर थिरकते नजर आते हैं, दूसरे में 'चल प्यार करेगी, हां जी-हां जी...' पर रोमांटिक अंदाज दिखता है, और तीसरे में भोजपुरी गाने पर एसपी डांस लोगों को खूब पसंद आ रहा है.रिंग सेरेमनी से पहले ही बन गया माहौलगुरुवार की दोपहर पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ सगाई की शुरुआत हुई. परिवार के लोग, करीबी रिश्तेदार और कुछ खास मेहमान इस मौके के गवाह बने. माहौल सादगी भरा था, लेकिन जैसे-जैसे शाम ढली, उत्सव का रंग गहराने लगा. रिंग सेरेमनी से ठीक पहले का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इसमें केके बिश्नोई काला चश्मा लगाए हुए हैं और अंशिका वर्मा के साथ हाथों में हाथ डालकर सिग्नल... प्यार का सिग्नल गाने पर झूमते नजर आते हैं. Advertisement अंगूठी और मुस्कुराहट का पलशाम होते-होते रिंग सेरेमनी का मुख्य कार्यक्रम शुरू हुआ. मंच सजा हुआ था, रोशनी और संगीत के बीच दोनों अफसरों की एंट्री हुई. सबसे पहले केके बिश्नोई ने अंशिका वर्मा को अंगूठी पहनाई. इसके बाद अंशिका ने भी मुस्कुराते हुए उन्हें रिंग पहनाई. तालियों की गूंज, परिवार की मुस्कान और कैमरों की फ्लैश के बीच दोनों ने एक-दूसरे का हाथ पकड़कर उसे ऊपर उठाया. रिंग सेरेमनी के बाद केके बिश्नोई ने अंशिका को गले लगाया. हां जी-हां जी पर जब गोद में उठा लियारात का असली आकर्षण तब शुरू हुआ जब स्टेज पर म्यूजिक और डांस का दौर चला. 'चल प्यार करेगी, हां जी-हां जी...' गाना बजा और दोनों स्टेज पर पहुंचे. पहले तो दोनों ने हल्के-फुल्के स्टेप्स के साथ डांस शुरू किया, लेकिन कुछ ही पलों में माहौल पूरी तरह बदल गया. गाने के बोल में जैसे ही आया कि गोदी में उठाकर ले जाएंगे तो केके बिश्नोई ने अंशिका वर्मा को गोदी में उठा लिया. यह देखते ही वहां मौजूद लोग तालियां बजाने लगे, कुछ ने हूटिंग की, तो कुछ ने मोबाइल निकालकर उस पल को कैद कर लिया. यही वीडियो अब सोशल मीडिया पर सबसे ज्यादा देखा जा रहा है.भोजपुरी गाने पर भी झूमे IPS Advertisement एक और वीडियो, जो खूब वायरल हो रहा है, वह भोजपुरी गाने हीरोइन हो हीरोइन, कहता अंखिया, नशा में जियेलु... पर डांस का है. इस वीडियो में का अंदाज थोड़ा अलग दिखतारहा. यहां वे पूरी तरह मस्ती के मूड में नजर आते हैं. सगाई समारोह में दोनों परिवारों की खुशी साफ झलक रही थी. इस कार्यक्रम में मुरादाबाद से बीजेपी विधायक रितेश गुप्ता भी शामिल हुए. उनके अलावा कई प्रशासनिक और सामाजिक क्षेत्र से जुड़े लोग भी इस खास मौके के गवाह बने.सोशल मीडिया पर छाए तीनों वीडियोरिंग सेरेमनी के ये तीनों वीडियो अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर तेजी से शेयर किए जा रहे हैं. सिग्नल... प्यार का सिग्नल, हां जी-हां जी और भोजपुरी गाने वाला वीडियो लोगों को खूब पसंद आ रहा है. यूजर्स इन वीडियोज को देखकर कमेंट कर रहे हैं रियल लव, बेस्ट IPS कपल, सिंपल और प्यारा मोमेंट जैसे रिएक्शन लगातार सामने आ रहे हैं.शादी की तैयारियां अब अंतिम दौर मेंरिंग सेरेमनी के बाद अब शादी की तैयारियां तेज हो गई हैं. 27 मार्च को बाड़मेर स्थित कृष्ण निवास में हल्दी और संगीत कार्यक्रम आयोजित होंगे. इसके बाद 29 मार्च को बाड़मेर में दोनों सात फेरे लेंगे. यह समारोह सीमित मेहमानों के बीच आयोजित किया जाएगा. 30 मार्च को जोधपुर के लारिया रिसॉर्ट में भव्य रिसेप्शन होगा, जहां बड़ी संख्या में मेहमान शामिल होंगे. Advertisement दोनों है चर्चित अफसर केके बिश्नोई और अंशिका वर्मा दोनों ही अपने-अपने जिलों में सख्त और ईमानदार अफसरों के रूप में जाने जाते हैं. यह जोड़ी इसलिए भी चर्चा में है क्योंकि दोनों ने अपने-अपने करियर में मजबूत पहचान बनाई है. जहां केके बिश्नोई अपने सख्त प्रशासनिक फैसलों के लिए जाने जाते हैं, वहीं अंशिका वर्मा अपनी तेज और संवेदनशील कार्यशैली के लिए पहचानी जाती हैं.पहले भी वायरल हुए है केके बिश्नोई के कई वीडियो केके बिश्नोई का डांस अक्सर सोशल मीडिया पर चर्चा में रहता है. उनकी सादगी भरी लेकिन एनर्जेटिक परफॉर्मेंस लोगों को तुरंत आकर्षित करती है. इससे पहले भी उन्होंने होली के मौके पर “हीरोइन हो हीरोइन...” गाने पर डांस किया था, जिसका वीडियो जमकर वायरल हुआ था. उस वीडियो में उनका बेफिक्र अंदाज और मस्तीभरा एक्सप्रेशन लोगों को खूब पसंद आया था और यूजर्स ने उनकी तारीफ में कई कमेंट किए थे. साल 2025 की होली पर भी केके बिश्नोई का एक अलग अंदाज देखने को मिला था, जब वे सिर पर गिलास रखकर डांस करते नजर आए थे. यह वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ और लोगों ने उनके बैलेंस और स्टाइल की जमकर सराहना की. अब रिंग सेरेमनी के दौरान सामने आए उनके नए डांस वीडियो ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि वह हर मौके को खास बनाने का हुनर जानते हैं.---- समाप्त ----
Anshika Verma IPS Sambhal SP IPS KK Bishnoi Dance IPS Couple Viral Video Ring Ceremony Dance Video Viral Engagement Video Heroine Ho Heroine Song Dance Romantic IPS Couple Sambhal SP Video IPS Wedding Viral Video Engagement Ceremony Video IPS Officer Wedding Romantic Ring Ceremony Barmer Wedding 2026 Jodhpur Engagement Sambhal SP IPS KK Bishnoi Engagement IPS Ring Ceremony Photos Wedding Photos Wedding Videos Traditional Bishnoi Ceremony Bishnoi Rituals Dance Of KK Bishnoi And Anshika Anshika Verma Dance Video KK Bishnoi Viral Video संभल एसपी केके बिश्नोई सगाई आईपीएस केके बिश्नोई फोटो रिंग सेरेमनी फोटो केके बिश्नोई अंशिका डांस
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
CAPF Bill: IG के लिए 50 सीट्स, IPS डेप्युटेशन पर नया कानून; क्या कुछ बदला?सरकार ने केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों CAPF की सेवा शर्तों को नियमित करने और IG व उससे ऊपर के पदों पर IPS अधिकारियों के लिए 50 से अधिक पद आरक्षित करने वाला विधेयक राज्यसभा में पेश किया।
Read more »
बॉडी शेमिंग झेलने वालीं IPS बोलीं- कमेंटबाजों को ठीक करूंगी: छींटाकशी अब सोशल मीडिया पर शिफ्ट हुई, सफाई की ...Uttar Pradesh (UP) Mirzapur IPS Officer Aparna Rajat Kaushik Exclusive Interview Update; मिर्जापुर की SP अपर्णा रजत कौशिक सुर्खियों में है। एक प्रेस ब्रीफिंग के वीडियो पर आए बॉडी शेमिंग के हजारों कमेंट ने कई सवाल खड़े किए।
Read more »
हरियाणा में अनिल विज से भिड़ने वालीं IPS उपासना यादव समेत 23 पुलिस अफसरों का तबादला, देखें लिस्टHaryana Police Officer Transfers: हरियाणा में मुख्यमंत्री नायब सैनी की अगुवाई वाली राज्य सरकार ने पुलिस महकमें में फेरबदल किया है। सरकार ने नौ आईपीएस और 14 एचपीएस के काम में बदलाव किया। राज्यपाल के एडीसी के पद पर नए अधिकारी की नियुक्ति की है। इसके साथ कुरुक्षेत्र और हांसी जिलों में नए एसपी तैनात किए...
Read more »
Jewar Airport बना अभेद्य किला... 10 IPS अफसर और 7000 जवान तैनात, PM मोदी करेंगे 28 मार्च को उद्घाटनJewar Airport Ready: उत्तर प्रदेश के जेवर में बन रहा नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट न सिर्फ भारत का सबसे बड़ा हवाई अड्डा होगा, बल्कि यह यूपी की अर्थव्यवस्था का 'पावर हाउस' बनने जा रहा है. 28 मार्च को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस मेगा प्रोजेक्ट का उद्घाटन करेंगे.
Read more »
संभल के एसपी IPS केके विश्नोई और आईपीएस अंशिका की राजस्थान में हुई रिंग सेरेमनी, देखें Video और फोटोयूपी की चर्चित आईपीएस जोड़ी, अंशिका वर्मा और केके बिश्नोई के रिंग सेरेमनी का आयोजन जोधपुर में किया गया. दोनों के एक-दूसरे को अंगूठी पहनाने के कई फोटो और डांस का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं. शादी 29 मार्च को बाड़मेर में होगी और 30 मार्च को जोधपुर में रिसेप्शन होगा.
Read more »
संभल के SP केके बिश्नोई ने IPS अंशिका वर्षा से की सगाई, रिंग सेरेमनी में दोनों का डांस देख लोग बोले- wowउत्तर प्रदेश के आईपीएस अधिकारी अंशिका वर्मा बरेली एसपी दक्षिण और कृष्ण कुमार बिश्नोई संभल एसपी जल्द ही शादी करने वाले हैं। उनकी रिंग सेरेमनी का डांस वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो गया है।
Read more »
