महेंद्र सिंह धोनी की टीम प्लेऑफ में जगह बनाने से सिर्फ एक जीत दूर है...
विश्व कप टीम में जगह बनाने से चूके अंबति रायडू अपने बल्ले से जवाब देना चाहेंगे जब शानदार फॉर्म में चल रही चेन्नई सुपर किंग्स आईपीएल के मैच में बुधवार को सनराइजर्स हैदराबाद से खेलेगी. महेंद्र सिंह धोनी की टीम प्लेऑफ में जगह बनाने से सिर्फ एक जीत दूर है.
ऐसे में रायडू का विश्व कप टीम से बाहर रहना एकमात्र निराशा का सबब है. इस बल्लेबाज ने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ अर्धशतक जमाकर फॉर्म हासिल किया. एक समय चौथे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए सर्वश्रेष्ठ विकल्प माने जा रहे रायडू टीम से बाहर होने की हताशा सनराइजर्स पर उतारने को बेताब होंगे. चेन्नई की टीम आठ मैचों में 14 अंक लेकर शीर्ष पर है जबकि लगातार तीन मैच हार चुके सनराइजर्स के हौसले पस्त है. उसे पिछले मैच में दिल्ली कैपिटल्स ने मात दी. ‘बूढ़े घोड़ों की फौज’ करार दी गई चेन्नई की ताकत यह है कि उसके पास टीम संयोजन में विविधता है. हालात के अनुरूप उसके पास प्लान ए, बी या सी है. लेकिन, सनराइजर्स के सलामी बल्लेबाज जानी बेयरस्टो और डेविड वॉर्नर के नाकाम होने पर पूरी टीम दबाव में आ जाती है. वॉर्नर के 400 और बेयरस्टा के 304 रन के बाद तीसरे नंबर पर विश्व कप टीम में जगह बना चुके विजय शंकर हैं. सनराइजर्स की समस्या उसका मध्यक्रम रहा है. मनीष पांडे छह मैचों में 54, दीपक हुड्डा 47 और यूसुफ पठान 32 रन ही बना सके हैं. पठान काफी समय से पिछली साख पर टीम में बन हुए हैं. लेकिन, लंबे समय से अच्छी पारी नहीं खेल पाए. दूसरी ओर धोनी ने अलग-अलग हालात के अनुरूप अलग-अलग संयोजन उतारे हैं और उनकी टीम कप्तान के भरोसे पर सही भी उतरी है. चेपॉक के धीमे विकेट पर हरभजन सिंह हों या बाहर के विकेटों पर मिशेल सेंटनेर, धोनी की अधिकांश रणनीतियां कारगर साबित हुई हैं. चेन्नई के लिए इस सत्र के स्टार 40 साल के इमरान ताहिर रहे हैं जो 13 विकेट ले चुके हैं. सनराइजर्स को टूर्नामेंट में बने रहने के लिए हर हालत में यह मैच जीतना होगा जो उतना आसान नहीं लग रहा.यह मुकाबला बुधवार को खेला जाएगा.यह मैच हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा.यह मुकाबला रात 8 बजे शुरू होगा. इससे पहले टॉस 7.30 बजे होगा.मैच की लाइव अंग्रेजी कमेंट्री स्टार स्पोर्ट्स 1, स्टार स्पोर्ट्स 1 एचडी, स्टार स्पोर्ट्स सेलेक्ट 1 और स्टार स्पोर्ट्स सेलेक्ट 1 एचडी पर उपलब्ध होगी. साथ ही हिंदी कमेंट्री स्टार स्पोर्ट्स 1 हिंदी और स्टार स्पोर्ट्स 1 हिंदी एचडी पर भी प्रसारित होगी.मैच की लाइव स्ट्रीमिंग हॉटस्टार पर उपलब्ध होगी. इसके अलावा https://aajtak.intoday.in/ पर लाइव अपडेट देखे जा सकते हैं.चेन्नई: अंबति रायडू, शेन वॉटसन, सुरेश रैना, महेंद्र सिंह धोनी , केदार जाधव, रवींद्र जडेजा, ड्वेन ब्रावो, दीपक चहर, शार्दुल ठाकुर, हरभजन सिंह, इमरान ताहिर, मुरली विजय, ध्रुव शौरे, फाफ डु प्लेसिस, ऋतुराज गायकवाड़, मिशेल सेंटनर, डेविड विली, सैम बिलिंग्स, समीर, मोनू कुमार, कर्ण शर्मा, केएम आसिफ, मोहित शर्मा. हैदराबाद: भुवनेश्वर कुमार , केन विलियम्सन, डेविड वॉर्नर, अभिषेक शर्मा, जॉनी बेयरस्टो, खलील अहमद, रिकी भुई, बासिल थम्पी, श्रीवत्स गोस्वामी, मार्टिन गप्टिल, दीपक हुड्डा, सिद्धार्थ कौल, मोहम्मद नबी, शहबाज नदीम, टी. नटराजन, मनीष पांडे, यूसुफ पठान, राशिद खान, ऋद्धिमान साहा, संदीप शर्मा, विजय शंकर, शाकिब अल हसन और बिली स्टानलेक.
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
मंच से नीचे उतर लोगों से मिल रहे थे, हार्ट अटैक से विधायक जगन की मौतAgra BJA MLA दिवंगत विधायक जगन प्रसाद गर्ग उस वक्त चर्चा में आए थे. जब उन्होंने अपनी ही सरकार के अधिकारियों के खिलाफ मोर्चा खोल दिया था. उन्होंने अपने लेटर हेड पर उत्तर प्रदेश के नगर विकास मंत्री सुरेश खन्ना के नाम से एक पत्र लिखा था.
Read more »
Airtel vs Jio vs Vodafone: 250 रुपये से कम में इन प्लान्स में मिलता है 1.5GB से भी ज्यादा डेटाAirtel vs Jio vs Vodafone हम यहां आपको एयरटेल, जियो और वोडाफोन के उन प्लान्स के बारे में बता रहे हैं, जिनकी कीमत 250 रुपये से कम है और इनमें 1.5GB से भी ज्यादा डेटा दिया जाता है.
Read more »
आंध्र प्रदेश में चुनाव संबंधी झड़पों में दो की मौत, ईवीएम में गड़बड़ी की भी सूचनामारे गए लोग सत्तारूढ़ तेलुगू देशम पार्टी और मुख्य विपक्षी दल वाईएसआर कांग्रेस के कार्यकर्ता थे. आंध्र प्रदेश के बंटवारे के बाद राज्य में पहली बार लोकसभा की 25 एवं विधानसभा की 175 सीटों के लिए मतदान हुए.
Read more »
तमिलनाडु एक्सप्रेस में बम की सूचना से सनसनी, नई दिल्ली से चेन्नई जा रही थी ट्रेनमथुरा। नई दिल्ली से चेन्नई जा रही तमिलनाडु एक्सप्रेस में बम रखे होने की सूचना पर ट्रेन को उत्तर प्रदेश के कोसी कला स्टेशन पर रोककर चेकिंग कराई गई, लेकिन उसमें कुछ नहीं मिला और ट्रेन को करीब दो घंटे बाद रवाना किया गया।
Read more »
IPL-12: अंपायर से भिड़कर भी बैन से बच गए धोनी, मिली बस इतनी सी सजाचेन्नई के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने आईपीएल की आचार संहिता के लेवल- 2 के अपराध 2.20 को स्वीकार कर लिया है.
Read more »
टिकटॉक की भारत में बड़ी कार्रवाई, इस वजह से हटाए 60 लाख से ज्यादा वीडियोएप के जरिये छोटे मनोरंजक वीडियो बनाने की सुविधा देने वाली कंपनी टिकटॉक ने भारत में 60 लाख से ज्यादा वीडियो हटाए हैं. कंपनी का कहना है कि उसने पिछले साल जुलाई से अब तब उसके नियमों का उल्लंघन करने वाले वीडियो हटाये हैं.
Read more »
पूर्व मंत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से की विदिशा से लोकसभा चुनाव लड़ने की मांगभोपाल। लोकसभा चुनाव के लिए मध्यप्रदेश में तीन और सीटों पर भाजपा ने अपने उम्मीदवारों के नाम तय कर दिए हैं। धार, रतलाम और खजुराहो से पार्टी ने जिन नामों का एलान किया है उसमें खजुराहो सीट से वीडी शर्मा का नाम चौंकाने वाला है।
Read more »
देश तक: महामिलावट की महागिरावट पक्की है- नरेंद्र मोदी Desh tak: Modi attacked at SP-BSP-RLD alliance - Desh Tak AajTakमुरादाबाद से पहले अलीगढ़ की जमीन से प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि आज एक चायवाला प्रधानमंत्री की कुर्सी पर है तो उसके पीछे बाबा साहेब आंबेडकर का संघर्ष है. दरअसल, चुनावी मौसम में दलित वोटरों को अपने पाले में मिलाने के लिए सभी पार्टियां अंबेडकर नाम का जाप कर रही हैं. आज बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर की जयंती है. ऐसे में प्रधानमंत्री मोदी पिछड़ों को उनके सबसे बड़े आदर्श भीमराव अंबेडकर के योगदान की याद दिला रहे हैं कि कैसे एक चायवाला पीएम की कुर्सी तक पहुंच गया. अलीगढ़ से पहले जम्मू कश्मीर के कठुआ की जमीन से भी अंबेडकर को याद करते हुए पीएम मोदी ने विपक्ष को वंशवाद के मुद्दे पर घेरा. इतना ही नहीं उन्होंने अपनी रैली में महागठबंधन पर कहा कि महामिलावट की महागिरावट तय है.चुनाव की हर ख़बर मिलेगी सीधे आपके इनबॉक्स में. आम चुनाव की ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए सब्सक्राइब करें आजतक का इलेक्शन स्पेशल न्यूज़लेटर
Read more »
रामलला की शरण में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, कुछ इस अंदाज में लोगों से की मुलाकातचुनाव आयोग द्वारा 72 घंटे तक प्रचार करने से रोक लगाए जाने के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रामलला की शरण में हैं। LokSabhaElections2019 YogiAdityanath
Read more »
