IPL-12: धोनी बनाम विराट कोहली से टूर्नामेंट का आग़ाज़
वैसे आईपीएल शुरू होने से पहले चेन्नई को तब बड़ा झटका लगा जब उसके तेज़ गेंदबाज़ दक्षिण अफ्रीका के लुइंगी एनगिडी मांसपेशियों में खिचाव के कारण टूर्नामेंट से बाहर हो गए है. पिछली बार चेन्नई सुपर किंग्स के अंबाती रायडू ने 16 मैचों में एक शतक और तीन अर्धशतक सहित 602 रन बनाए और वह सर्वाधिक रन बनाने वालों में चौथे स्थान पर थे.
उनके अलावा शेन वॉटसन ने 15 मैचों में दो शतक और दो अर्धशतक की मदद से पांचवें स्थान पर रहते हुए 555 रन बनाए. गेंदबाज़ी में पिछली बार बैंग्लोर के तेज़ गेंदबाज़ उमेश यादव ने चौथे स्थान पर रहते हुए 14 मैचों में 20 विकेट झटके.पहले अटकले थीं कि शायद आगामी लोकसभा चुनाव के कारण आईपीएल का दूसरा चरण विदेश में आयोजित हो सकता है, लेकिन बीसीसीआई ने नॉकआउट मुक़ाबलों के अलावा पूरा कार्यक्रम घोषित कर दिया है.इस बार आईपीएल इसलिए भी चर्चा में रहेगा क्योंकि इसके बाद विश्व कप क्रिकेट टूर्नामेंट होना है.ज़ाहिर सी बात है कि भारत के कप्तान विराट कोहली और कोच रवि शास्त्री चाहते हैं कि सभी खिलाड़ी ख़ुद को बचाकर खेलें और अपनी फिटनेस और फॉर्म पर अधिक ध्यान दें. हांलांकि यह एक बहुत बड़ी चुनौती है. कोई भी फ्रैंचाइज़ी यह नहीं चाहेगी कि उसके खिलाडी उन्हें चैंपियन बनाने में कोताही बरते. इसी बीच किंग्स इलेवन पंजाब के कोच माइक हेसन ने कहा है कि भारत के तेज़ गेंदबाज़ केएल राहुल और तेज़ गेंदबाज़ मोहम्मद शमी को मैचों के बीच में प्रयाप्त आराम भी दिया जाएगा. ख़ैर अब जो होगा देखा जाएगा. शुरुआती दौर में हार-जीत से कोई असर नही पड़ेगा लेकिन फिर भी हर टीम जीत के साथ ही शुरुआत करना चाहेगी. इस आईपीएल के साथ ही गेंद से छेडछाड़ करने के मामले में निलंबन का सामना कर रहे ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाज़ और पूर्व कप्तान स्टीव स्मिथ और डेविड वॉर्नर की भी अंतराष्ट्रीय क्रिकेट में वापसी हो जाएगी.इनका आईपीएल में किया गया प्रदर्शन ऑस्ट्रेलियाई टीम के लिए विश्व कप में खेलने का दावा भी मज़बूत करेगा.Image captionअब देखना है कि इस बार का आईपीएल विश्व कप से पहले खिलाड़ियों के जोश, दमख़म, फिटनेस और प्रदर्शन पर कितना खरा उतरता है. फ़िलहाल तो शनिवार को चेन्नई सुपर किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स का मुक़ाबला देखते है जिसमें किसके हाथ जीत की बाज़ी लगती है इसे छोड ही दिया जाए तो बेहतर है. वैसे आईपीएल में दोनो टीमें 23 बार आमने-सामने हुई हैं जिनमें से 15 बार जीत चेन्नई की हुई है. सात बार बैंग्लौर जीती है.(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
किन रंगों से मनाएं रंगीला त्योहार, जानिए 12 राशि अनुसाररंगों का मदमाता रंगीला पर्व होली 21 मार्च को मनाया जाएगा। 20 मार्च को होली का दहन होगा। आइए जानें रंगों का चयन राशि अनुसार कैसे करें कि साल भर जीवन में शुभता बनी रहे।
Read more »
फिर से मोदी का संदेश लेकर बाइक से चेन्नै से दिल्ली पहुंचीं राजलक्ष्मी-Navbharat Timesलोकसभा चुनाव 2019 न्यूज़: तमिलनाडु की राजधानी चेन्नै की रहने वाली राजलक्ष्मी मांडा देशवासियों से नरेंद्र मोदी को फिर से प्रधानमंत्री चुनने की अपील करने के लिए 15 जनवरी को बुलेट बाइक से दिल्ली की यात्रा पर निकली थीं।
Read more »
IPL 12 को रोमांचक बना सकते हैं ये 4 विदेशी, करेंगे रनों की बरसात - Sports AajTakक्रिकेट के फैंस को आईपीएल सीजन 12 का बेसब्री से इंतजार है. 23 मार्च से शुरू होने वाले इस बेहतरीन टी-20 टूर्नामेंट में दुनिया के कई
Read more »
न करें ऐसे चुनावी पोस्ट वरना फेसबुक-ट्विटर लेंगे ऐसे एक्शन– News18 हिंदीlok sabha polls 2019 ec to meet social media firms today what is on the discussion table, News in Hindi, Hindi News, दुनिया भर के लोकतंत्रों में चुनावों के वक्त सोशल मीडिया के गलत तरह से इस्तेमाल का खतरा बढ़ा है. चुनाव आयोग ने आज फेसबुक. ट्विटर और गूगल आदि कंपनियों के प्रतिनिधियों को मीटिंग के लिए बुलाया है.
Read more »
IPL-12: बीसीसीआई ने जारी किया इंडियन प्रीमियर लीग का पूरा शेड्यूल, यहां देखेंअप्रैल-मई में सात चरणों में होने वाले लोकसभा चुनाव को ध्यान में रखकर IPL का शेड्यूल तैयार किया गया है.
Read more »
पचास लाख से लेकर 8 करोड़ में बिके ये 5 खिलाड़ी, अब पहली बार IPL में दिखांएगे अपना तूफानी खेल50 लाख से लेकर 8 करोड़ में बिके ये 5 खिलाड़ी, अब पहली बार IPL में दिखांएगे अपना तूफानी खेल
Read more »
IPL से पहले गौतम गंभीर ने विराट कोहली पर दिया बड़ा बयान, उठे यह सवालनई दिल्ली। पूर्व सलामी बल्लेबाज गौतम गंभीर को लगता है कि विराट कोहली ‘चतुर कप्तान’ नहीं हैं और इस मामले में उनकी तुलना भारत के पूर्व कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी और सीमित ओवरों के प्रारूप में टीम के उपकप्तान रोहित शर्मा से नहीं की जा सकती। महेंद्र सिंह धोनी और रोहित शर्मा की कप्तानी में चेन्नई सुपरकिंग्स और मुंबई इंडियन्स ने तीन-तीन बार इंडियन प्रीमियर लीग के खिताब जीते हैं।
Read more »
