IPL-12 : सनराइजर्स के खिलाफ खुद को साबित करना चाहेगी दिल्ली

United States News News

IPL-12 : सनराइजर्स के खिलाफ खुद को साबित करना चाहेगी दिल्ली
United States Latest News,United States Headlines
  • 📰 Webdunia Hindi
  • ⏱ Reading Time:
  • 1 sec. here
  • 2 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 4%
  • Publisher: 51%

विशाखापत्तनम। दिल्ली कैपिटल्स के लिए आईपीएल फाइनल में प्रवेश की राह भले ही मुश्किल हो गई हो लेकिन बाधाओं को पार करके यहां तक पहुंची टीम बुधवार को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ एलिमिनेटर जीतकर खुद को साबित करना चाहेगी।

इंडियन प्रीमियर लीग के 12वें सत्र की शुरुआत से पहले आमूलचूल बदलाव करने वाली दिल्ली कैपिटल्स इस सत्र की सबसे मजबूत टीमों में से रही। अब तक निचले हाफ में रहने वाली दिल्ली अंक तालिका में शीर्ष पर पहुंची जिसे रिकी पोंटिंग जैसे कोच और सौरव गांगुली जैसे सलाहकार से विजयी तेवर मिले हैं। चौदह मैचों में नौ जीत और पांच हार के बाद 18 अंक हासिल करने वाली दिल्ली टीम की बदकिस्मती रही कि उसे करो या मरो का एलिमिनेटर खेलना पड़ रहा है। हैदराबाद से तीन मैच ज्यादा जीतने के बावजूद वह उसके खिलाफ यह मैच खेल रही है जबकि आखिरी लीग मैच से पहले उसका शीर्ष दो में रहना तय लग रहा था। चेन्नई सुपर किंग्स से हारने से उन्हें काफी नुकसान हुआ। उससे पहले दिल्ली की टीम चेन्नई और मुंबई इंडियंस के साथ पहले स्थान की होड़ में थी। दिल्ली आईपीएल में कभी फाइनल तक नहीं पहुंची और शीर्ष दो में नहीं रही। शीर्ष चार में भी वह 2012 के बाद पहली बार पहुंची। मुंबई के खिलाफ शानदार शुरुआत के बाद दिल्ली को चेन्नई ने हराया। किंग्स इलेवन पंजाब और सनराइजर्स ने उन्हें मात दी। उसके बाद से दिल्ली के प्रदर्शन में लगातार सुधार आता गया। भारत के सलामी बल्लेबाज शिखर धवन अब तक 450 रन बना चुके हैं। युवा पृथ्वी शॉ, कप्तान श्रेयस अय्यर, विश्व कप टीम में नहीं चुने गए ऋषभ पंत ने अहम मौकों पर उम्दा प्रदर्शन किया है। दिल्ली को टूर्नामेंट में अब तक 25 विकेट दिला चुके दक्षिण अफ्रीका के कागिसो रबाडा की कमी खलेगी जो विश्व कप की तैयारी के लिए स्वदेश लौट गए हैं। वहीं डेविड वार्नर और जानी बेयरस्टा के जाने के बाद से हैदराबाद की टीम कमजोर हुई है। आईपीएल के इतिहास में 12 अंक लेकर प्लेऑफ में पहुंचने वाली यह पहली टीम बनी है। गेंदबाजी में अफगानिस्तान के स्पिनर रशीद खान, तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार और खलील अहमद ने उम्दा प्रदर्शन किया है। केन विलियमसन के रूप में उनके पास भरोसेमंद कप्तान है और मार्टिन गुप्टिल से आक्रामक आगाज की उम्मीद होगी। विजय शंकर के पास विश्व कप से पहले अपनी छाप छोड़ने का यह एक और मौका है।दिल्ली कैपिटल्स : श्रेयस अय्यर , पृथ्वी साव, शिखर धवन, ऋषभ पंत, कोलिन इंगराम, शेरफेन रदरफोर्ड, कीमो पाल, अक्षर पटेल, अमित मिश्रा, ईशांत शर्मा, ट्रेंट बोल्ट। सनराइजर्स हैदराबाद : केन विलियमसन , रिधिमान साहा, मार्टिन गुप्टिल, मनीष पांडे, विजय शंकर, युसूफ पठान, मोहम्मद नबी, रशीद खान, भुवनेश्वर कुमार, के.

खलील अहमद।

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

Webdunia Hindi /  🏆 17. in İN

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

मई में चढ़ेगा दिल्ली का सियासी पारा, 1 को केजरीवाल-शाह, 8 को मोदी करेंगे रैलीमई में चढ़ेगा दिल्ली का सियासी पारा, 1 को केजरीवाल-शाह, 8 को मोदी करेंगे रैलीदेश की राजधानी दिल्ली में सियासी पारा चढ़ने वाला है. यहां पर 12 मई को वोटिंग है और राजनीतिक पार्टियां वोटरों को साधने का कोई मौका नहीं छोड़ना चाहती हैं. इस कड़ी में रैली और सभाओं में बड़े नेताओं के शिरकत करने का सिलसिला शुरू होने वाला है. यहां पर एक मई से भाजपा अध्यक्ष और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल रैलियां शुरू करने जा रहे हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राजधानी में 8 अप्रैल को रैली करेंगे.
Read more »

AAP ने बीजेपी प्रत्याशी गौतम गंभीर को दिया ऑफर-दिल्ली सरकार की इस एकेडमी को चलाइएAAP ने बीजेपी प्रत्याशी गौतम गंभीर को दिया ऑफर-दिल्ली सरकार की इस एकेडमी को चलाइएपूर्वी दिल्ली से बीजेपी प्रत्याशी गौतम गंभीर पर दो मतदाता पहचान पत्र रखने का आरोप लगाने वालीं आम आदमी पार्टी प्रत्याशी आतिशी ने अब उन्हें दिल्ली सरकार की ओर से एक ऑफर दिया है.
Read more »

मायावती के खिलाफ FIR दर्ज करने की मांग वाली याचिका पर सुनवाई 31 जुलाई तक टलीमायावती के खिलाफ FIR दर्ज करने की मांग वाली याचिका पर सुनवाई 31 जुलाई तक टलीमायावती के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने की मांग वाली याचिका पर दिल्ली की तीस हजारी कोर्ट ने याचिकाकर्ता को इलाके के डीएम के पास अर्जी लगाने को कहा है. याचिकाकर्ता छतर सिंह राछोया ने कहा, 'मायावती ने सुप्रीम कोर्ट में हलफनामा दायर कर खुद की तुलना भगवान से की है. लिहाजा कोर्ट पुलिस को मायावती के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने का निर्देश दे. हालांकि कोर्ट ने इस अर्जी पर कुछ करने के बजाय याचिकाकर्ता को ही इलाके के डीएम से संपर्क करने के निर्देश दिया है. साथ ही मामले की सुनवाई को टाल दिया है.
Read more »

केजरीवाल की पत्नी की मुश्किलें बढ़ी, 2 वोटर आईडी कार्ड मामले में चुनाव अधिकारी तलबकेजरीवाल की पत्नी की मुश्किलें बढ़ी, 2 वोटर आईडी कार्ड मामले में चुनाव अधिकारी तलबदिल्ली की तीस हजारी कोर्ट ने बुधवार को दिल्ली और उत्तर प्रदेश के चुनाव अधिकारियों को तलब किया है. कोर्ट ने दोनों राज्यों के चुनाव अधिकारियों को वोटर लिस्ट से जुड़े दस्तावेज पेश करने को कहा है. चुनाव अधिकारियों को यह तमाम जानकारी 3 जून को होने वाली सुनवाई से पहले कोर्ट को देनी होगी.
Read more »

अटल के गढ़ में राजनाथ को कौन देगा टक्कर, चर्चा जीत के अंतर को लेकरअटल के गढ़ में राजनाथ को कौन देगा टक्कर, चर्चा जीत के अंतर को लेकरपहले आम चुनाव में नेहरू परिवार की बहन पं. विजयलक्ष्मी पंडित को जिताकर संसद में भेजने वाली लखनऊ संसदीय सीट की प्राथमिकता
Read more »

दिल्ली में रोड शो के दौरान अरविंद केजरीवाल को शख्स ने मारा थप्पड़दिल्ली में रोड शो के दौरान अरविंद केजरीवाल को शख्स ने मारा थप्पड़दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को थप्पड़ मारा गया है. बताया जा रहा था कि केजरीवाल रोड शो कर रहे थे, इसी दौरान एक शख्स आया उसने थप्पड़ जड़ दिया.
Read more »

कहां है मोतीनगर, जहां सीएम केजरीवाल को मारा गया थप्पड़– News18 हिंदीकहां है मोतीनगर, जहां सीएम केजरीवाल को मारा गया थप्पड़– News18 हिंदीमोतीनगर , नई दिल्ली लोकसभा क्षेत्र में आता है. मोतीनगर, दिल्ली विधानसभा सीट भी है जहां से फिलहाल शिव चरण गोयल विधायक हैं.
Read more »

केजरीवाल के पूर्व सहयोगी बोले- सारी दिल्‍ली को पता था CM खुद को पिटवाएंगे– News18 हिंदीकेजरीवाल के पूर्व सहयोगी बोले- सारी दिल्‍ली को पता था CM खुद को पिटवाएंगे– News18 हिंदीसुरेश नाम के एक शख्‍स ने अरविंद केजरीवाल की जीप पर चढ़कर उन्‍हें थप्‍पड़ जड़ दिया. इस घटना पर केजरीवाल के पूर्व सहयोगी कपिल मिश्रा ने ट्वीट कर चौंकाने वाली टिप्‍पणी की है.
Read more »

कन्हैया कुमार के बाद अब आम आदमी पार्टी के लिए भी प्रचार करेंगे अभिनेता प्रकाश राजकन्हैया कुमार के बाद अब आम आदमी पार्टी के लिए भी प्रचार करेंगे अभिनेता प्रकाश राजराय ने बताया कि प्रकाश राज छह मई को चांदनी चौक से आप के उम्मीदवार पंकज गुप्ता के साथ पदयात्रा में हिस्सा लेंगे. 7 मई को कनॉट प्लेस में, 8 मई को उत्तर पूर्वी दिल्ली में व 9 और 10 मई को पूर्वी दिल्ली लोकसभा क्षेत्र में उनकी चुनावी सभायें निर्धारित की गयी हैं. फिल्म जगत की अन्य मशहूर हस्तियों को प्रचार में लाने के सवाल पर राय ने कहा कि फिल्म ही नहीं अन्य क्षेत्रों के प्रमुख लोग भी प्रचार अभियान में शामिल होंगे.
Read more »

दिल्ली में दो सीटों पर APP और बाकी पर BSP को समर्थन करेगी सपादिल्ली में दो सीटों पर APP और बाकी पर BSP को समर्थन करेगी सपासपा की दिल्ली इकाई के अध्यक्ष आरएस यादव ने एक बयान में कहा कि शीर्ष नेतृत्व के निर्देश के अनुसार दिल्ली में सपा कार्यकर्ता बसपा उम्मीदवारों के लिए काम करेंगे. यादव ने कहा, ‘हम नई दिल्ली और उत्तर पश्चिम दिल्ली (आरक्षित) सीटों पर आप उम्मीदवारों का भी समर्थन करेंगे क्योंकि बसपा ने वहां अपने उम्मीदवार नहीं उतारे हैं.’ बसपा ने पूर्वी दिल्ली से संजय गहलोत, उत्तर पूर्वी दिल्ली से राजवीर सिंह, पश्चिम दिल्ली से सीता शरण, चांदनी चौक से शाहिद अली और दक्षिणी दिल्ली से सिद्धांत गौतम को चुनाव मैदान में उतारा है.
Read more »



Render Time: 2026-04-02 18:47:42