विराट कोहली की कप्तानी वाली रॉयल्स चैलेंजर्स बेंगलुरु IPL सीजन 12 के प्लेऑफ की दौड़ से बाहर IPL2019
दिल्ली कैपिटल्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को आईपीएल सीजन 12 के 46वें मुकाबले में 16 रन से शिकस्त देकर प्लेऑफ की दौड़ से बाहर कर दिया है. दिल्ली कैपिटल्स के हाथों मिली हार के बाद विराट कोहली की कप्तानी वाली रॉयल्स चैलेंजर्स बेंगलुरु IPL सीजन 12 के प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो गई है.
चेन्नई सुपर किंग्स के बाद दिल्ली कैपिटल्स प्लेऑफ के लिए क्वॉलिफाई करने वाली दूसरी टीम बन गई है. दिल्ली कैपिटल्स ने 12 मैचों में 8 जीत और 4 हार के साथ 16 अंक हासिल कर लिए हैं. दिल्ली कैपिटल्स को अभी दो मैच और खेलने हैं. दिल्ली कैपिटल्स अब पॉइंट्स टेबल में टॉप पर पहुंच चुकी है. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु 12 मैचों में 4 जीत और 8 हार के साथ IPL सीजन 12 के प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो गई है. इस मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने 20 ओवर में 5 विकेट गंवा कर 187 रन बनाए और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को जीत के लिए 188 रनों का टारगेट दिया. जवाब में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु 20 ओवर में 7 विकेट गंवा कर 171 रन ही बना पाई और प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो गई.दिल्ली कैपिटल्स ने कप्तान श्रेयस अय्यर और शिखर धवन के अर्धशतकों की मदद से रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ पांच विकेट पर 187 रन का स्कोर खड़ा किया. अय्यर ने 37 गेंद का सामना करते हुए 52 रन की अपनी पारी के दौरान तीन छक्के और दो चौके लगाए जबकि धवन ने अपनी शानदार फॉर्म जारी रखते हुए इस सत्र में पांचवां और लगातार तीसरा अर्धशतक जड़ा. दिल्ली ने 20वें ओवर में 20 रन जबकि आखिरी तीन ओवर में 46 रन जोड़े जिसमें चार चौके और तीन छक्के शामिल थे. शेफरेन रदरफोर्ड ने 13 गेंद में एक चौके और तीन छक्के से नाबाद 28 और अक्षर पटेल ने नौ गेंद में तीन चौके से नाबाद 16 रन बनाए. बेंगलुरु के लिए युजवेंद्र चहल ने दो विकेट लिए. वॉशिंगटन सुंदर, उमेश यादव, नवदीप सैनी ने एक-एक विकेट लिए. दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला किया. सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ और धवन ने शुरू में कुछ अच्छे शॉट लगाकर गर्मी से बेहाल दर्शकों का उत्साह बढ़ाया. पृथ्वी शॉ हालांकि ज्यादा देर तक क्रीज पर नहीं टिक पाए और उमेश यादव की गेंद पर विकेटकीपर को कैच देकर पवेलियन पहुंच गया. इस तरह 35 रन पर दिल्ली ने पहला विकेट खो दिया. इस चिलचिलाती गर्मी में भी स्टेडियम खचाखच भरा था. अय्यर और शिखर अब क्रीज पर थे, मेजबान टीम ने पावरप्ले में एक विकेट गंवाकर 59 रन जोड़े. इन दोनों ने अच्छी भागीदारी निभाते हुए दिल्ली कैपिटल्स को 11.3 ओवर में 100 रन पूरे कराए. अगली गेंद पर धवन ने 36 गेंद में पांच चौके और दो छक्के से अपना अर्धशतक पूरा किया. पर अगले ओवर में युजवेंद्र चहल का शिकार बन गए. शॉर्ट फाइन लेग पर खड़े वॉशिंगटन सुंदर ने आसान कैच लपककर उनकी 50 रन की पारी का अंत किया. इस तरह दूसरे विकेट के लिए 53 गेंद में 68 रन की भागीदारी का अंत हुआ और ऋषभ पंत मैदान पर पहुंचे. अय्यर संयम से अपनी पारी को आगे बढ़ाते रहे, उन्होंने 15वें ओवर में चहल की पहली गेंद पर गगनचुंबी छक्का जड़ा और फिर तीसरी गेंद पर शानदार छक्का जमाकर अपना पचासा पूरा किया. इसी ओवर में पंत दुर्भाग्यशाली रहे और सात गेंद खेलकर एक चौका लगाने के बाद चहल की गेंद पर एलबीडब्ल्यू आउट हुए जो इस गेंदबाज का दूसरा शिकार रहा. हालांकि उन्होंने रिव्यू मांगा, पर यह उनके हक में नहीं रहा. दिल्ली ने 16वें ओवर में अय्यर के रूप में चौथा विकेट गंवाया. कॉलिन इनग्राम भी आते ही चलते बने. इसके बाद रदरफोर्ड और अक्षर पटेल ने छठे विकेट के लिए 3.1 ओवर में नाबाद 46 रन बनाकर स्कोर बढ़ाया.दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला किया है और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को पहले गेंदबाजी करने का मौका दिया है. दिल्ली ने अपनी टीम में एक बदलाव किया है. क्रिस मॉरिस के स्थान पर संदीप लामिछाने को टीम में जगह दी है. बेंगलुरु ने तीन बदलाव किए हैं. मोइन अली, टिम साउदी और अक्षदीप नाथ को बाहर जाना पड़ा है. हेनरिक क्लासेन, शिवम दुबे और गुरकीरत सिंह मान को टीम में जगह मिली है. दिल्ली की कोशिश इस मैच में जीत हासिल कर प्लेऑफ के लिए क्वालिफाई करने की होगी. वहीं, बेंगलुरु जीत के साथ अपने आप को लीग में बनाए रखना चाहेगी. इस मैदान पर दोनों टीमों के बीच अभी तक आठ मैच हुए हैं जिनमें से बेंगलुरु ने छह मैच जीते हैं तो दिल्ली के हिस्से दो जीत आई हैं. इस मैदान पर दोनों टीमों के बीच हुए अंतिम मैच में बेंगलुरु ने जीत हासिल की थी.— IndianPremierLeague April 28, 2019 .@DelhiCapitals Skipper Shreyas Iyer wins the toss and elects to bat first against @RCBTweets #DCvRCB pic.twitter.com/28KJQ3DNI9दिल्ली: पृथ्वी शॉ, शिखर धवन, श्रेयस अय्यर, ऋषभ पंत, शेफरेन रदरफोर्ड, कॉलिन इनग्राम, अक्षर पटेल, कैगिसो रबाडा, संदीप लामिछाने, अमित मिश्रा, ईशांत शर्मा. बेंगलुरु: पार्थिव पटेल, विराट कोहली, एबी डिविलियर्स, मार्कस स्टोइनिस, हेनरिक क्लासेन, शिवम दुबे, गुरकीरत सिंह मान, वॉशिंगटन सुंदर, नवदीप सैनी, उमेश यादव, युजवेंद्र चहल.
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
IPL 2019, RCB vs CSK: धोनी की धुआंधार पारी के बावजूद चेन्नई की हार, 1 रन से जीता बैंगलोर– News18 हिंदीIPL 2019, RCB vs CSK Live Cricket Score: धोनी की धुआंधार पारी के बावजूद चेन्नई की हार, 1 रन से जीता बैंगलोर
Read more »
IPL 2019: 12 मई को आईपीएल का फाइनल मुकाबला, इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें'आमतौर पर प्लेऑफ मुकाबले मौजूदा विजेता और फाइनल तक पहुंचने वाली टीम के घरेलू मैदान पर खेले जाते हैं, लेकिन...'
Read more »
IPL 12: दिल्ली ने टॉस जीतकर किया पहले गेंदबाजी का फैसला, ये है प्लेइंग XIदिल्ली ने संदीप लाममिछाने की जगह क्रिस मोरिस को प्लेइंग इलेवन में शामिल किया है. वहीं, राजस्थान ने अपनी टीम में कोई बदलाव नहीं किया है.
Read more »
IPL 12, RCBvKXIP: आज पंजाब से होगा बेंगलुरु का सामना, ये हो सकती है प्लेइंग XIबेंगलुरु को अपने पिछले मुकाबले में महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी वाली चेन्नई के खिलाफ एक रन की रोमांचक जीत मिली है और उस जीत के बाद प्लेऑफ में पहुंचने की उसकी उम्मीदें अभी भी कायम है.
Read more »
IPL-12: KXIP से RCB की टक्कर, कब और कहां देखें LIVE स्ट्रीमिंगरॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और किंग्स इलेवन पंजाब (KXIP) के बीच आईपीएल सीजन 12 का 42वां मुकाबला बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा.
Read more »
कुलदीप की IPL फॉर्म से वर्ल्ड कप में उसके प्रदर्शन पर असर नहीं पड़ेगा: हरभजनसीनियर आफ स्पिनर हरभजन सिंह को लगता है कि कुलदीप यादव की मौजूदा आईपीएल में अचानक फॉर्म में आयी गिरावट से विश्व कप में उनके प्रदर्शन पर कोई असर नहीं पड़ेगा जहां उनके पास वापसी का काफी मौका होगा.
Read more »
IPL-12: पंजाब ने जीता टॉस, ‘विराट के चैलेंजर्स’ पहले बैटिंग करेंगे, जानें प्लेइंग XIबेंगलुरु की टीम 10 में से सिर्फ तीन मैच जीत सकी है. उसे प्लेऑफ की अपनी उम्मीदें बनाए रखने के लिए बाकी बचे सभी मैच जीतने होंगे.
Read more »
केकेआर की लगातार 6ठी हार, केकेआर के लगातार हारने के 5 कारणआईपीएल में राजस्थान रॉयल्स के बल्लेबाजों ने अंतिम ओवरों में बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए कोलकाता नाइट राइडर्स को 3 विकेट से हरा दिया। यह आईपीएल में इस टीम की लगातार 6ठी हार है।
Read more »
IPL-12 LIVE: राजस्थान ने जीता टॉस, हैदराबाद को दी पहले बल्लेबाजीराजस्थान रॉयल्स के कप्तान स्टीव स्मिथ ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया है और सनराइजर्स हैदराबाद की टीम को पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया है.
Read more »
IPL-12: रॉयल्स के गढ़ में हारे सनराइजर्स, राजस्थान ने 7 विकेट से पीटाRajasthan vs Hyderabad (RR vs SRH) Live Cricket Score IPL 2019 Match: राजस्थान रॉयल्स ने सनराइजर्स हैदराबाद को आईपीएल सीजन 12 के 45वें मुकाबले में 7 विकेट से शिकस्त दी है.
Read more »
IPL-12 DC vs RCB LIVE: दिल्ली ने जीता टॉस, RCB की पहले गेंदबाजीदिल्ली कैपिटल्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को गेंदबाजी करने का मौका दिया है.
Read more »
