राजस्थान रॉयल्स के कप्तान स्टीव स्मिथ ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया है और सनराइजर्स हैदराबाद की टीम को पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया है
राजस्थान रॉयल्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच आईपीएल सीजन 12 का 45वां मुकाबला जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेला जा रहा है. राजस्थान ने लियाम लिविंगस्टोन और एश्टन टर्नर को प्लेइंग इलेवन में शामिल किया है.
हैदराबाद के लिए केन विलियमसन की वापसी हुई है और वह इस मैच में कप्तानी कर रहे हैं. वहीं ऋद्धिमान साहा विकेटकीपिंग की जिम्मेदारी निभाएंगे. दोनों ही टीमें इस मुकाबले में अपने अहम विदेशी खिलाड़ियों के बिना ही एक-दूसरे के खिलाफ मैदान में उतरेगी. इस समय राजस्थान रॉयल्स की टीम सनराइजर्स हैदराबाद की तुलना में ज्यादा मजबूत दिख रही है क्योंकि उसके पास बेन स्टोक्स और जोस बटलर नहीं हैं जो विश्व कप शिविर से जुड़ने से लिए इंग्लैंड रवाना हो चुके हैं. इसके अलावा जोफरा आर्चर भी राजस्थान रॉयल्स टीम का हिस्सा नहीं रहेंगे.हैदराबाद को निश्चित रूप से अपने विस्फोटक सलामी बल्लेबाज और इंग्लैंड के जॉनी बेयरस्टो की सेवाओं की कमी खलेगी जो डेविड वॉर्नर के साथ मिलकर मजबूत सलामी जोड़ी बनाते थे. दोनों टीमों के लिए चीजें कठिन हो जाएंगी जब ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी वॉर्नर और रॉयल्स के कप्तान स्टीव स्मिथ अगले हफ्ते स्वदेश रवाना हो जाएंगे. पॉइंट्स टेबल में हैदराबाद की टीम 10 में से पांच मैच जीतकर बेहतर स्थान पर है जबकि राजस्थान ने 11 में से केवल चार ही मैच जीते हैं. लेकिन ये भी प्लेऑफ स्थान की दौड़ में बनी हुई हैं. ऑलराउंडर आर्चर ने गुरुवार को राजस्थान को केकेआर पर रोमांचक जीत दिलाई थी और उनकी काफी कमी महसूस होगी. इंग्लैंड के तीनों खिलाड़ियों के जाने से राजस्थान को काफी कमी खलेगी, लेकिन अजिंक्य रहाणे और स्मिथ की फॉर्म उसके लिए सकारात्मक संकेत है. हैदराबाद की टीम विदेशी खिलाड़ियों की अनुपस्थिति से काफी असर पड़ेगा, लेकिन उन्हें इनकी जगह खिलाड़ियों को उतारने में थोड़ा स्मार्ट होना होगा. वॉर्नर 29 अप्रैल को सत्र का अपना अंतिम मैच किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ खेलेंगे, उनकी जगह मार्टिन गप्टिल ले सकते हैं.राजस्थान के लिए इस बार की खोज असम का 17 साल का खिलाड़ी रियान पराग रहा है जिसने बल्ले और गेंद से बेहतरीन प्रतिभा दिखाई है. उसने केकेआर के खिलाफ 31 गेंद में 47 रन बनाए और राजस्थान को मुश्किल स्थिति से जीत की ओर पहुंचा दिया. संजू सैमसन भी अच्छी फॉर्म में हैं और राहुल त्रिपाठी ने भी सलामी बल्लेबाज के स्थान पर अर्धशतक जड़ा. एश्टन टर्नर और लियान लिविंगस्टोन खुद को साबित नहीं कर सके हैं और इन्हें अपने खेल में सुधार करना होगा. मेजबानों के लिए गेंदबाजी सबसे बड़ी चिंता होगी क्योंकि डेथ ओवरों में आर्चर सबसे प्रभावी गेंदबाज थे. हालांकि वरूण आरोन भी केकेआर के खिलाफ प्रभावी दिखे जिन्होंने 20 रन देकर दो विकेट चटकाए और मैन आफ द मैच पुरस्कार ने उनके आत्मविश्वास को बढ़ाया. ओशाने थॉमस का प्रदर्शन भी ठीक रहा. मेजबान टीम धवल कुलकर्णी और जयदेव उनादकट से उम्मीद करेगी कि वे प्रतिद्वंद्वी टीम की लगाम कसे रहें.राजस्थान: अजिंक्य रहाणे, संजू सैमसन, स्टीव स्मिथ, रियान पराग, एश्टन टर्नर, लियाम लिविंगस्टोन, स्टुअर्ट बिन्नी, श्रेयस गोपाल, जयदेव उनादकट, वरुण आरोन, ओशाने थॉमस. हैदराबाद: डेविड वॉर्नर, केन विलियमसन, मनीष पांडे, विजय शंकर, शाकिब अल हसन, ऋद्धिमान साहा, दीपक हुड्डा, राशिद खान, भुवनेश्वर कुमार, सिद्धार्थ कौल, के खलील अहमद
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
मालदा: जहां भाई-बहन में ही चुनावी जंग हैराजनीतिक विश्लेषकों का कहना है कि इस पारिवारिक फूट का फ़ायदा बीजेपी को मिल सकता है.
Read more »
बढ़ेगी मुश्किल? BCCI लोकपाल का आदेश- लिखित में जवाब दें सौरव गांगुलीBCCI: गांगुली ने अपने बयान में कहा कि वह आईपीएल फ्रेंचाइजी के साथ स्वैच्छिक भूमिका निभा रहे हैं।
Read more »
लोकसभा चुनाव 2019: राजस्थान के चुनावी मैदान में है 2 का रोचक संयोगज्य की 25 सीटों के लिए भाजपा और कांग्रेस उम्मीदवारों में से दो साधु हैं तो एक सीट पर दो मौसेरे भाइयों तथा एक सीट पर दो खिलाड़ियों में टक्कर है. दो मुख्यमंत्रियों (पूर्व व मौजूदा) के बेटे मैदान में हैं तो पूर्व राजघराने के दो सदस्य भी अपना चुनावी भाग्य आजमा रहे हैं.
Read more »
बैकअप कैंडिडेट का कैसे होता है इस्तेमाल, चुनाव आयोग का क्या है नियम, जानें-Navbharat Timesलोकसभा चुनाव 2019 न्यूज़: पार्टियां बैकअप के तौर पर एक और उम्मीदवार तैयार करके रखती हैं। मुख्य उम्मीदवार का नामांकन कैंसल होने पर उन्हें चुनाव लड़ाया जाता है। वर्ना बैकअप कैंडिडेट नाम वापस ले लेता है।
Read more »
कार्तिक की पारी को फीका करने वाले रियान पराग कौनकोलकाता नाइटराइडर्स आईपीएल में लगातार छठी हार से प्लेऑफ़ की दौड़ में मुश्किल में फंसी.
Read more »
राहुल गांधी का नया नारा- ‘‘कुछ नहीं सब झूठा है, नरेंद्र मोदी ने लूटा है’’कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने ‘न्याय योजना’ को गरीबी पर सर्जिकल स्ट्राइक बताते हुए शुक्रवार को कहा कि मध्यम वर्ग के वेतन भोगी लोगों को इससे डरने की कोई जरूरत नहीं है क्योंकि इसका भुगतान उस रकम से किया जाएगा जो नरेंद्र मोदी की मदद से अनिल अंबानी जैसे चोरों ने लूटी है।
Read more »
बनारस जैसा माहौल बेगूसराय में भी, यहां त्रिकोणीय नहीं द्विपक्षीय है मुकाबला: कन्हैया कुमार– News18 हिंदीकन्हैया ने कहा कि आज जो लोग हाथ जोड़कर सेवा करने का आश्वासन देते हैं उस वक्त वे कहां थे जब बेगूसराय से वैशाली एक्सप्रेस को हटाकर सहरसा कर दिया गया. कन्हैया ने बिना किसी का नाम लिए सभी राजनीतिक दलों पर हमला करते हुए कहा कि आज परिस्थिति ऐसी हो गई है कि मंत्री का बेटा मंत्री बनना चाहता है, प्रधानमंत्री का बेटा प्रधानमंत्री बनना चाहता है, मुख्यमंत्री का बेटा मुख्यमंत्री बनना चाहता है. कन्हैया ने कहा कि आज लोगों के द्वारा एक भ्रम फैलाया जा रहा है कि बेगूसराय में मुकाबला त्रिकोणीय है. जबकि कोई भी मुकाबला सीधे-सीधे दो लोगों के बीच होता है और इस भ्रम को फैलाकर लोग अपना मतलब निकालने की फिराक में है.
Read more »
IPL 2019 Live Cricket Score, SRH vs RR: राजस्थान रॉयल्स ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी का फैसला किया है– News18 हिंदीIPL2019 LiveCricketScore, SRHvsRR: राजस्थान रॉयल्स ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी का फैसला किया है
Read more »
