IPL 2026 की शुरुआत से पहले सनराइजर्स हैदराबाद के लिए बुरी खबर। कप्तान पैट कमिंस चोट के कारण शुरुआती मैचों से बाहर हो सकते हैं। उनकी जगह नए कप्तान की तलाश जारी है, जिसमें ईशान किशन और ट्रेविस हेड प्रमुख दावेदार हैं।
" IPL 2026 : आईपीएल 2026 की शुरुआत 28 मार्च से होने जा रही है. उससे पहले एक दुखद खबर सामने आ रही है, जो सनराइजर्स हैदराबाद की टीम से जुड़ी हुई है. दरअसल, सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान पैट कमिंस आईपीएल 2026 के शुरुआती मैचों से बाहर रह सकते हैं.
चोट के चलते और मैच फिटनेस हासिल नहीं कर पाने के चलते वो एसआरएच के लिए शुरुआत मुकाबलों में खेलेते हुए नजर नहीं आ सकते हैं.Advertisment सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान कमिंस होंगे बाहर आपको बता दें कि, पैट कमिंस चोट के चलते टी20 वर्ल्ड कप 2026 से बाहर रहे थे. अब उनके आईपीएल 2026 के शुरुआती मैचों से भी बाहर रहने की खबरें आ रही हैं. क्रिकबज की रिपोर्ट के अनुसार, पैट कमिंस और जोश हेजलवुड आईपीएल के शुरुआत मैचों से बाहर रहेंगे. ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस को जुलाई में पीठ में चोट लगी थी. इसके बाद वो रिहैबिलिटेशन से गुजर रहे थे. हालंकि उन्होंने एशेज के दौरान सिर्फ एक टेस्ट मैच खेला था. इसके बाद उनकी चोट में कुछ और समस्या हुई. कमिंस तब से ही क्रिकेट से दूर हैं, वो अभी भी मैच फिटनेस पाने की कोशिश कर रहे है. ऑस्ट्रेलिया ने पैट कमिंस को टी20 विश्व कप से बाहर रखा था. कौन होगा सनराइजर्स हैदराबाद का नया कप्तान अब अगर पैट कमिंस आईपीएल 2026 के शुरुआती मैचों से बाहर रहते हैं तो, सनराइजर्स हैदराबाद की कप्तानी कौन करेगा. इसको लेकर सवाल बना हुआ है. तमाम मीडिया रिपोर्ट्स में पहले ही दावा किया गया था कि, हैदराबाद की टीम आईपीएल 2026 के लिए नया कप्तान ढूंढ रही है. अब वो नया कप्तान कौन होगा जो कमिंस की जगह लेगा. इसका ऐलान अभी तक नहीं किया गया है. Awards night drip 🤌🤩 pic.twitter.com/wzNCnGSJZZ — SunRisers Hyderabad March 16, 2026 आईपीएल 2026 में सनराइजर्स हैदराबाद के लिए कप्तानी करने के 2 प्रमुख दावेदार ईशान किशन और ट्रेविस हेड हैं. हेड ऑस्टेलिया के लिए कप्तानी कर चुके हैं. ऐसे में उन्हें भी कप्तानी करने का अनुभव है. तो वहीं ईशान किशन ने घेरेलू क्रिकेट में कप्तानी की है. वो झारखंड के लिए कप्तानी करते हैं. उन्होंने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत के लिए कमाल का प्रदर्शन किया. 2024 में हैदराबाद में शामिल हुए थे ईशान ईशान किशन सनराइजर्स हैदराबाद की कप्तानी पाने के प्रबल दावेदार हैं. ईशान किशन को सनराइजर्स हैदराबाद ने आईपीएल 2025 की नीलामी में 11.25 करोड़ की रकम देकर खरीदा था. इससे पहले ईशान साल 2018 से लेकर 2024 तक मुंबई इंडियंस के लिए खेले थे. ईशान ने आईपीएल 2025 में यानी कि सनराइजर्स हैदराबाद के लिए पहले ही सीजन में 1 शतक और 1 अर्धशतक की मदद से 14 मैचों में 345 रन बनाए. ईशान किशन का आईपीएल करियर ईशान ने आईपीएल में अब तक कुल 119 मैच खेले हैं. इस दौरान 112 पारियों में 1 शतक और 17 अर्धशतकों के साथ उन्होंने 2998 रन बनाए हैं. आईपीएल में उनका औसत 29.1 और स्ट्राइक रेट 137.7 का रहा है. उन्होंने टूर्नामेंट में 288 चौके और 134 छक्के लगाए हैं. इसके साथ ही विकेट के पीछे ईशान 59 कैच ले चुके हैं. उनके नाम पांच रन आउट और 5 स्टंपिंग भी दर्ज हैं. आईपीएल 2026 में ईशान किशन से सनराजर्स हैदराबाद को धमाकेदार पारियां खेलने की उम्मीद होगी. ईशान ने भारत के लिए हाल ही में टी20 वर्ल्ड कप 2026 में कमाल का प्रदर्शन किया है. उन्होंने बल्ले के साथ 300 से अधिक रन बनाए और भारत के टॉप रन स्कोरर रहे. अब ईशान के ऊपर अपने इस प्रदर्शन को आईपीएल 2026 में दोहराने का जिम्मा होगा. वो हैदराबाद को इस बार चैंपियन बनाना चाहेंगे. ये भी पढ़ें : IPL 2026: आईपीएल का वो यूनिक रिकॉर्ड जिसके बारे में आप भी सोचने पर हो जाएंगे मजबूर"
IPL 2026 पैट कमिंस सनराइजर्स हैदराबाद ईशान किशन ट्रेविस हेड चोट क्रिकेट
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
IPL 2026: सनराइजर्स हैदराबाद की कप्तानी करेंगे अभिषेक शर्मा, पैट कमिंस कुछ मैच से बाहरIPL 2026: अभिषेक शर्मा आईपीएल 2026 के शुरुआती मैचों में सनराइजर्स हैदराबाद की कप्तानी करेंगे. SRH के नियमित कप्तान पैट कमिंस इंजरी की वजह से शुरुआती मैचों को मिस करेंगे. खेल समाचार
Read more »
IPL 2026: इस सीजन तिकड़ी की धार बनाएगी पंजाब को 'किंग'! रनर्स अप के बॉलिंग अटैक के सामने बड़े-बड़े हो सकते हैं फेलPunjab Kings, IPL 2026: आईपीएल 2026 में पंजाब किंग्स की गेंदबाज कमाल कर सकते हैं। खासकर अर्शदीप सिंह, मार्को यानसन और युजवेंद्र चहल पर सबकी नजरें रहने वाली हैं।
Read more »
IPL 2026: हर टीम के सामने अलग इम्तिहान, कौन बनेगा हीरो और कौन होगा फेल?IPL 2026 का सीजन हर टीम के लिए अलग तरह की परीक्षा लेकर आ रहा है. कोई अपनी बादशाहत बचाने उतरेगा, तो कोई पिछली नाकामियों को पीछे छोड़कर नई पहचान बनाना चाहेगा...
Read more »
IPL 2026: RCB को लगा बड़ा झटका, टीम का स्टार खिलाड़ी हो सकता है बाहरIPL 2026: आईपीएल 2026 शुरू होने से पहले रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को बड़ा झटका लगा है. RCB के स्टार तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड 19वें सीजन के शुरुआती मैचों से बाहर हो सकते हैं. खेल समाचार
Read more »
IPL के शुरुआती 2 मैचों में नहीं खेलेंगे हेजलवुड: कमिंस का खेलना भी मुश्किल; दोनों टी-20 वर्ल्डकप से बाहर रहेRoyal Challengers Bengaluru (RCB) star bowler Josh Hazlewood likely to miss first two IPL 2026 matches. Follow latest IPL 2026 updates on Dainik Bhaskar.
Read more »
IPL से पहले CSK का मेगा रीयूनियन होगा: 22 मार्च को चेपॉक स्टेडियम में इवेंट, रैना-हेडन समेत कई दिग्गज जुटेंगेCSKs mega reunion event on March 22 in Chennai. Follow latest updates on the star-studded gathering ahead of IPL 2026.
Read more »
