IPL 2024: आईपीएल 2024 की कप्तानी के फोटोशूट में पंजाब किंग्स की तरफ से जितेश शर्मा पहुंचे थे। उन्हें उपकप्तान बताया गया था। लेकिन राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मुकाबले में धवन के चोटिल होने पर सैम करन ने कप्तानी की। अब इसपर पंजाब किंग्स को सफाई जारी करनी पड़ी...
नई दिल्ली: आईपीएल 2024 के शुरू होने से ठीक पहले कप्तानों का फोटोशूट हुआ था। इसमें पंजाब किंग्स की तरफ से जितेश शर्मा पहुंचे थे। आईपीएल ने अपनी वेबसाइट पर इसे लेकर जानकारी दी कि कप्तान शिखर धवन के मौजूद नहीं होने की वजह से उपकप्तान जितेश शर्मा फोटोशूट के लिए आए हैं। लेकिन राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मैच में जब शिखर धवन नहीं खेले तो टीम की कप्तान इंग्लैंड के सैम करन ने संभाली। जितेश को उपकप्तान बनाया ही नहींअब पंजाब किंग्स की तरफ से कहा गया है कि कभी उन्होंने जितेश शर्मा को उपकप्तान ही नहीं बनाया। मैच के बाद टीम के हेड कोच संजय बांगर ने सफाई देते हुए कहा, 'जितेश को उपकप्तान नामित नहीं किया गया था। ऐसा इसलिए लगा होगा क्योंकि उन्होंने टूर्नामेंट की शुरुआत में कप्तान की मीटिंग में हिस्सा लिया था। सैम करन के आने में देरी हुई थी और इसलिए ट्रेनिंग करना चाहते थे। यही कारण है कि हम उन्हें सीजन के उद्घाटन के लिए चेन्नई नहीं भेज सके।'सैम करन ही हैं उपकप्तानभारतीय टीम के बल्लेबाजी कोच रह चुके संजय बांगर ने साफ कर दिया कि सैम करन ही टीम के उपकप्तान हैं। उन्होंने आगे कहा- जितेश को भेजा गया क्योंकि आईपीएल सदस्य का निर्देश था कि कोई भी खिलाड़ी को भाग लेना चाहिए, लेकिन यह कभी हमारे दिमाग में नहीं था कि वह उपकप्तान होगा। लेकिन हम पूरी तरह क्लियर थे कि किसी भी स्थिति में टीम की कप्तानी सैम करन ही करेंगे।'मैच में क्या क्या हुआ?राजस्थान रॉयल्स ने इस मैच में पंजाब किंग्स को तीन विकेट से शिकस्त दी। पंजाब की पारी को आठ विकेट पर 147 रन पर रोकने के बाद राजस्थान ने एक गेंद शेष रहते सात विकेट गंवाकर लक्ष्य हासिल कर लिया। राजस्थान के लिए सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल ने सबसे ज्यादा 39 रन का योगदान दिया। शिमरोन हेटमायर ने आखिरी ओवरों में 10 गेंद में नाबाद 27 रन बनाकर टीम की जीत सुनिश्चित की।.
नई दिल्ली: आईपीएल 2024 के शुरू होने से ठीक पहले कप्तानों का फोटोशूट हुआ था। इसमें पंजाब किंग्स की तरफ से जितेश शर्मा पहुंचे थे। आईपीएल ने अपनी वेबसाइट पर इसे लेकर जानकारी दी कि कप्तान शिखर धवन के मौजूद नहीं होने की वजह से उपकप्तान जितेश शर्मा फोटोशूट के लिए आए हैं। लेकिन राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मैच में जब शिखर धवन नहीं खेले तो टीम की कप्तान इंग्लैंड के सैम करन ने संभाली। जितेश को उपकप्तान बनाया ही नहींअब पंजाब किंग्स की तरफ से कहा गया है कि कभी उन्होंने जितेश शर्मा को उपकप्तान ही नहीं बनाया। मैच के बाद टीम के हेड कोच संजय बांगर ने सफाई देते हुए कहा, 'जितेश को उपकप्तान नामित नहीं किया गया था। ऐसा इसलिए लगा होगा क्योंकि उन्होंने टूर्नामेंट की शुरुआत में कप्तान की मीटिंग में हिस्सा लिया था। सैम करन के आने में देरी हुई थी और इसलिए ट्रेनिंग करना चाहते थे। यही कारण है कि हम उन्हें सीजन के उद्घाटन के लिए चेन्नई नहीं भेज सके।'सैम करन ही हैं उपकप्तानभारतीय टीम के बल्लेबाजी कोच रह चुके संजय बांगर ने साफ कर दिया कि सैम करन ही टीम के उपकप्तान हैं। उन्होंने आगे कहा- जितेश को भेजा गया क्योंकि आईपीएल सदस्य का निर्देश था कि कोई भी खिलाड़ी को भाग लेना चाहिए, लेकिन यह कभी हमारे दिमाग में नहीं था कि वह उपकप्तान होगा। लेकिन हम पूरी तरह क्लियर थे कि किसी भी स्थिति में टीम की कप्तानी सैम करन ही करेंगे।'मैच में क्या क्या हुआ?राजस्थान रॉयल्स ने इस मैच में पंजाब किंग्स को तीन विकेट से शिकस्त दी। पंजाब की पारी को आठ विकेट पर 147 रन पर रोकने के बाद राजस्थान ने एक गेंद शेष रहते सात विकेट गंवाकर लक्ष्य हासिल कर लिया। राजस्थान के लिए सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल ने सबसे ज्यादा 39 रन का योगदान दिया। शिमरोन हेटमायर ने आखिरी ओवरों में 10 गेंद में नाबाद 27 रन बनाकर टीम की जीत सुनिश्चित की।
आईपीएल 2024 पंजाब किंग्स उपकप्तान सैम करन जितेश शर्मा Sanjay Bangar Punjab Kings Vs Rajasthan Royals Punjab Kings Vice Captain Sam Curran Jitesh Sharma पंजाब किंग्स Vs राजस्थान रॉयल्स Pbks Vs Rr
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
PBKS vs RR: शिखर धवन पंजाब की टीम से बाहर तो जोस बटलर राजस्थान की प्लेइंग इलेवन से हुए आउट, जानिए कारणराजस्थान के खिलाफ पंजाब के नियमित कप्तान शिखर धवन मैदान पर नहीं उतरे और उनकी जगह सैम करन को ये जिम्मेदारी सौंपी गई।
Read more »
PBKS vs RR : शिखर धवन की जगह सैम करन ने संभाली पंजाब की कमान, दोनों टीमों की प्लेइंग-11 में हुए बड़े बदलावPBKS vs RR : राजस्थान रॉयल्स ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी, ऐसी है दोनों टीमों की प्लेइंग 11
Read more »
PBSK vs RR : हेटमायर ने राजस्थान को दिलाई रोमांचक जीत, घरेलू दर्शकों के सामने हारा पंजाबPBSK vs RR : आईपीएल 2024 में बेहतरीन फॉर्म में चल रही राजस्थान रॉयल्स की टीम ने पंजाब किंग्स को हराकर सीजन की 5वीं जीत दर्ज कर ली है.
Read more »
हम बिल्कुल स्पष्ट थे... कप्तानी विवाद पर बोले कोच संजय बांगड़, शिखर धवन के नहीं खेलने की वजह भी बताईराजस्थान रॉयल्स के खिलाफ आईपीएल के 27वें मुकाबले में पंजाब किंग्स के नियमित कप्तान शिखर धवन चोट की वजह से नहीं खेल सके. उनकी जगह तेज गेंदबाज सैम कुरेन टीम की कप्तानी करते हुए नजर आए. पंजाब किंग्स ने इससे पहले जितेश शर्मा को उप कप्तान बनाया था लेकिन उन्हें कार्यवाहक कप्तान इस मैच में कार्यवाहक कप्तान नहीं बनाया गया.
Read more »
