राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ आईपीएल के 27वें मुकाबले में पंजाब किंग्स के नियमित कप्तान शिखर धवन चोट की वजह से नहीं खेल सके. उनकी जगह तेज गेंदबाज सैम कुरेन टीम की कप्तानी करते हुए नजर आए. पंजाब किंग्स ने इससे पहले जितेश शर्मा को उप कप्तान बनाया था लेकिन उन्हें कार्यवाहक कप्तान इस मैच में कार्यवाहक कप्तान नहीं बनाया गया.
नई दिल्ली. पंजाब किंग्स के कप्तान शिखर धवन राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मैच में नहीं खेल सके. धवन की जगह तेज गेंदबाज सैम करेन पंजाब किंग्स टीम की कप्तानी करते नजर आए. करेन को कप्तानी करता देख लोग भड़क गए. क्योंकि टूर्नामेंट से पहले फ्रेंचाइजी ने विकेटकीपर जितेश शर्मा को उप कप्तान बनाया था.
ऐसे में नियमित कप्तान की गैरमौजूदगी में उप कप्तान ही एक्टिंग कैप्टन की भूमिका में होता है. लेकिन इस मैच में ऐसा नहीं हुआ. मैच के बाद पंजाब किंग्स के हेड कोच संजय बांगड़ ने सफाई दी कि क्यों जितेश को कार्यवाहक कप्तान नहीं बनाया गया. साथ ही संजय बांगड़ ने ये भी बताया कि शिखर धवन इस मुकाबले से क्यों बाहर बैठे. मैच के बाद संजय बांगड़ ने साफ किया कि क्यों सैम करेन को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मैच में कप्तान बनाया गया. इस मैच को पंजाब की टीम 3 विकेट से हार गई. आईपीएल शुरू होने से पहले कप्तानों के फोटोशूट में जितेश शर्मा ने हिस्सा लिया था. उन्हें टीम के उप कप्तान के तौर पर फ्रेंचाइजी ने पेश किया था. लेकिन बांगड़ का कहना है कि उन्हें कभी भी आधिकारिक तौर पर उप कप्तान नहीं बनाया गया. बांगड़ ने बताया कि क्यों जितेश शर्मा को कप्तानों की फोटोशूट में पंजाब की ओर से भेजा गया. कौन हैं दीपेंद्र? जिन्होंने 6 गेंदों पर जड़ डाले 36 रन… 9 गेंदों पर 50 रन बनाकर तोड़ चुके हैं युवराज सिंह का महारिकॉर्ड ऋषभ पंत की टीम की बढ़ी मुश्किलें… मैच विनर ऑलराउंडर अचानक लौटा स्वदेश, बाकी बचे मुकाबलों में खेलने पर संशय संजय बांगड़ ने कहा, ‘ जितेश नामित उप कप्तान नहीं थे. हम बिल्कुल स्पष्ट थे कि यदि जरूरत पड़ी तो सैम करेन कार्यवाहक कप्तान की भूमिका में होंगे. उन्होंने पहले भी हमारे लिए ये काम किया है. उन्हें भारत पहुंचने में देरी हो गई थी. वह टूर्नामेंट में कुछ समय लेना चाहते थे. इसलिए हम उन्हें कप्तानों के फोटोशूट में नहीं भेज सके.’ 4 गेंद पर चाहिए थे 10 रन… बल्लेबाज ने 2 छक्के जड़कर अकेले पलट दी बाजी, सुपर ओवर के लिए भी था तैयार शिमरोन हेटमायर की 10 गेंद में नाबाद 27 रन की ताबड़तोड़ पारी के बूते राजस्थान रॉयल्स ने रोमांचक मैच में पंजाब किंग्स को एक गेंद शेष रहते 3 विकेट से हराया. राजस्थान को आखिरी 14 गेंद में 30 रन की जरूरत थी तब हेटमायर और रोवमैन पोवेल की वेस्टइंडीज के बल्लेबाजों की जोड़ी ने आक्रामक बल्लेबाजी कर राजस्थान को छह मैच में पांचवीं जीत दिलाई. पंजाब को 8 विकेट पर 147 रन पर रोकने के बाद राजस्थान ने 19.5 ओवर में 7 विकेट पर 152 रन बनाकर अंक तालिका में शीर्ष पर अपनी स्थिति मजबूत की. क्रिकेटर ने एक्ट्रेस संग रचाया ब्याह, संन्यास के बाद एक्टिंग में रखा था कदम, रुपहले पर्दे पर रहा फ्लॉप पंजाब किंग्स के हेड कोच संजय बांगड़ ने कहा, ‘ आईपीएल का नियम कहता है कि आप सिर्फ एक खिलाड़ी को नामित कर सकते हैं. इसलिए हमने उनकी जगह जितेश शर्मा को कप्तानों की फोटोशूट सेमिनार में भेजा था. शिखर धवन को कंधे में चोट है और इससे उबरने में उन्हें 7 से 10 दिन का समय लग सकता है.’
Sam Curran Jitesh Sharma Ipl 2024 Punjab Kings Pbks Vs Rr Sanjay Bangar On Captaincy Controversy Shikhar Dhawan Shikhar Dhawan Injury Updates Shikhar Dhawan Shoulder Injury Jitesh Sharma Wicket Keeper Jitesh Sharma Sanjay Bangar Shikhar Dhawan Injury Shikhar Dhawan Rest 7-10 Days
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
अब होगा IPL 2024 का सबसे बड़ा मुकाबला, रविवार को हार्दिक पंड्या होंगे अपने गुरू के सामने, मुंबई इंडियंस की ...चेन्नई सुपर किंग्स पहली बार मुंबई में धोनी की कप्तानी के बिना खेलेगी. नवंबर 2005 के बाद किसी भी टीम के साथ सिर्फ एक खिलाड़ी के तौर पर वह यहां पहली बार खेलेंगे. 42 वर्ष की उम्र में भी विकेट के पीछे धोनी कमाल का प्रदर्शन कर रहे हैं और खेल की उनकी समझ का कोई सानी नहीं.
Read more »
PBKS vs RR: शिखर धवन पंजाब की टीम से बाहर तो जोस बटलर राजस्थान की प्लेइंग इलेवन से हुए आउट, जानिए कारणराजस्थान के खिलाफ पंजाब के नियमित कप्तान शिखर धवन मैदान पर नहीं उतरे और उनकी जगह सैम करन को ये जिम्मेदारी सौंपी गई।
Read more »
RR vs PBKS: शिखर धवन की जगह कप्तानी करने क्यों उतरे सैम करन? राजस्थान रॉयल्स को डबल झटकाराजस्थान रॉयल्स और पंजाब किंग्स के बीच IPL 2024 का 27वां मुकाबला खेला गया. इस मैच में पंजाब के नियमित कप्तान शिखर धवन की जगह सैम करन कप्तानी करते नजर आए. वहीं, राजस्थान रॉयल्स की टीम दो बड़े मैच विनर के बिना ही इस मैच में खेलने उतरी.
Read more »
अक्साई चिन से तवांग तक... भारत-चीन में कहां-कहां तनाव, पढ़ें- दुनिया के सबसे लंबे विवादित बॉर्डर की कहानीप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हाल ही में एक इंटरव्यू में कहा है कि भारत और चीन के बीच सीमा विवाद को तुरंत सुलझाने की जरूरत है. भारत और चीन के बीच दशकों से सीमा विवाद है. भारत और चीन दुनिया की सबसे लंबी विवादित सीमा साझा करते हैं. दोनों के बीच जंग भी हो चुकी है और अक्सर झड़पें भी होती रहती हैं. जानते हैं भारत और चीन के सीमा विवाद की पूरी कहानी...
Read more »
अब हर ट्रेन में मेट्रो जैसी अनाउंसमेंट की प्लानिंग, पर क्या-क्या जानना चाहती है पब्लिक?कोच के एंट्री पॉइंट पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जाने की भी चर्चा है.
Read more »
स्क्रीन पर ज्यादा टाइम गुजारने की वजह से हो रही है ड्राई आइज की समस्या, यहां जानें इसके उपचारड्राई आइज की समस्या इन दिनों कई लोगों में देखने को मिलती है, जिस वजह से असुविधा होती है और कभी-कभी रोजाना के कामों पर भी असर पड़ता है.
Read more »
