IPL 2025 Mega auction: इंडियन प्रीमियर लीग 2025 के लिए हुई नीलामी में एक स्टार क्रिकेटर को तगड़ा नुकसान हुआ है.
IPL 2025 Mega auction: इंडियन प्रीमियर लीग 2025 के लिए हुई नीलामी में एक स्टार क्रिकेटर को तगड़ा नुकसान हुआ है.इंडियन प्रीमियर लीग 2025 के लिए सऊदी अरब में हुए मेगा ऑक्शन में इस बार आईपीएल के सारे पुराने रिकॉर्ड टूट गए.
ऋषभ पंत जहां 27 करोड़ पाकर सबसे महंगे खिलाड़ी बने तो 26.75 करोड़ में बिके श्रेयस सबसे महंगे खिलाड़ी रहे. पंत को एलएसजी और श्रेयस को पंजाब ने खरीदा. वहीं केकेआर ने वेंकटेश अय्यर को 23.75 करोड़ में खरीदा इस ऑक्शन का तीसरा और ओवर ऑल चौथा महंगा खिलाड़ी बना दिया है. इन तीनों ही खिलाडियों को पिछले प्राइस से 10 करोड़ या उससे ज्यादा का फायदा हुआ है. लेकिन एक ऐसा भी खिलाड़ी है जिसे 16 करोड़ 10 लाख का नुकसान हुआ है.मेगा ऑक्शन में इंग्लैंड के स्टार ऑलराउंडर सैम करन को तगड़ा नुकसान हुआ है. 2022 में पंजाब किंग्स ने उन्हें 18 करोड़ 50 लाख की भारी भरकम राशि में खरीदा था लेकिन उनका प्रदर्शन 3 साल में उन्हें पैसों के मुताबिक नहीं था. इस वजह से टीम ने उन्हें रिटेन नहीं किया. ऑक्शन में करन को सीएसके ने सिर्फ 2.40 करोड़ में खरीदा. इस तरह उन्हें पिछली राशि के आधार पर 16 करोड़ 10 लाख का नुकसान हुआ.2022 में पंजाब किंग्स ने जिस उम्मीद के साथ करन पर 18.50 करोड़ की बोली लगाई थी. उसे पूरा करने में वे पूरी तरह असफल रहे. करने दूसरी बार सीएसके का हिस्सा बने. अगर उनके आईपीएल करियर पर नजर डालें तो 59 मैचों में 883 रन बनाने के अलावा 58 विकेट उनके नाम रहे हैं. 26 साल के करन 2019 से आईपीएल खेल रहे हैं.सैम करन के अलावा मिचेल स्टार्क को 13 करोड़, समीर रिजवी को 7 करोड़ 45 लाख, स्पेंसर जॉनसन को 7 करोड़ 20 लाख और ग्लेन मैक्सवेल को 6 करोड़ 80 लाख का नुकसान हुआ है.IPL 2025: ऑक्शन खत्म होने के बाद भी हर टीम के पर्स में बचा है पैसा, जानें फ्रेंचाइजी कैसे और कहां करेंगी इस्तेमाल? IPL 2025: वेंकटेश अय्यर को 23.75 करोड़ देने से विल जैक्स के लिए RTM का इस्तेमाल न करने तक, ये रहे मेगा ऑक्शन के 5 सबसे बड़े मिस्टेक
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
IPL 2025: राजस्थान रॉयल्स से रिलीज होने पर बटलर ने शेयर किया इमोशनल पोस्ट, लिखा- मेरा और मेरी फैमिली का...IPL 2025: राजस्थान रॉयल्स ने आईपीएल 2025 के मेगा ऑक्शन से पहले 6 खिलाड़ियों को रिटेन किया है, लेकिन इसमें स्टार सलामी बल्लेबाज जोस बटलर का नाम शामिल नहीं है.
Read more »
LSG ने पंत को 27 करोड़ में खरीदा, डेविड मिलर को सस्ते में!लखनऊ सुपर जायंट्स ने आईपीएल 2025 के मेगा ऑक्शन में ऋषभ पंत को 27 करोड़ में खरीदा और डेविड मिलर को 7 करोड़ 50 लाख में खरीदा।
Read more »
IPL 2025: मेगा ऑक्शन इस दिग्गज के लिए बना घाटे का सौदा, 10 करोड़ का हुआ नुकसानIPL 2025 Mega Auction: इंडियन प्रीमियर लीग 2025 के सऊदी अरब के जेद्दा में हुई मेगा नीलामी के पहले दिन इस दिग्गज खिलाड़ी को 10 करोड़ का नुकसान हो गया.
Read more »
ऋषभ पंत सबसे महंगे खिलाड़ी, डेविड वॉर्नर अनसोल्डIPL 2025 के मेगा ऑक्शन का पहला दिन समाप्त हुआ। लखनऊ सुपर जायंट्स ने ऋषभ पंत को 27 करोड़ में खरीदा, जबकि डेविड वॉर्नर को किसी भी टीम ने नहीं खरीदा।
Read more »
IPL Auction 2025: मेगा ऑक्शन में औंधे मुंह गिरा ये कप्तान, 16 करोड़ का भारी नुकसानIPL Auction Sam Curran: आईपीएल 2025 के ऑक्शन में कई खिलाड़ियों की किस्मत चमक गई तो कई को भारी घाटा झेलना पड़ा है. 24 नवंबर के ऑक्शन तक मिचेल स्टार्क के चर्चे थे, जिन्हें मेगा ऑक्शन में आधा दाम भी नहीं मिला. अब इंग्लिश ऑलराउंडर सैम करन के साथ भी यही हाल देखने को मिला है.
Read more »
पंजाब किंग्स खिलाड़ी 2025 लिस्ट: सबसे महंगे खिलाड़ी खरीदे, मजबूत टीम बनाई, ऑक्शन के बाद कैसा है PBKS का स्क्वॉड?PBKS Team IPL 2025 Players List: पंजाब किंग्स ने मेगा ऑक्शन में श्रेयस अय्यर को 26.
Read more »
