IPL 2025 Mega Auction: इंडियन प्रीमियर लीग 2025 के सऊदी अरब के जेद्दा में हुई मेगा नीलामी के पहले दिन इस दिग्गज खिलाड़ी को 10 करोड़ का नुकसान हो गया.
IPL 2025 Mega Auction: इंडियन प्रीमियर लीग 2025 के सऊदी अरब के जेद्दा में हुई मेगा नीलामी के पहले दिन इस दिग्गज खिलाड़ी को 10 करोड़ का नुकसान हो गया.इंडियन प्रीमियर लीग 2025 की मेगा नीलामी ऋषभ पंत, श्रेयस अय्यर, चहल जैसे खिलाड़ियों के लिए जहां बहार लेकर आई है वहीं कई खिलाड़ियों को भयंकर नुकसान उठाना पड़ा है.
कई खिलाड़ियों को पिछली नीलामी से बेहद कम कीमत मिली है लेकिन अब अगले सीजन उन्हें इसी कीमत में खेलना होगा.मेगा ऑक्शन में ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज ऑलराउंडर और पिछले सीजन तक आरसीबी का हिस्सा रहे ग्लेन मैक्सवेल को तगड़ा नुकसान हुआ है. ये ऐसा नुकसान है जिसकी भरपाई मैक्सवेल शायद ही अब कर पाए. उन्हें पिछली नीलामी से बेहद कम कीमत मिली है.ग्लेन मैक्सवेल को 2021 में आरसीबी ने 14.25 करोड़ की बड़ी कीमत में खरीदा था. ये ऑलराउंडर लीग के महंगे खिलाड़ियों में से एक बना था लेकिन आरसीबी ने उन्हें 2025 के लिए रिटेन नहीं किया जिस वजह से वे मेगा ऑक्शन में आए. 36 साल के इस ऑलराउंडर को पंजाब किंग्स ने महज 4.20 करोड़ में खरीदा. इस तरह ऑक्शन में ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज को 10.5 करोड़ का बड़ा नुकसान हुआ है.ग्लेन मैक्सवेल टी 20 के बेहतरीन खिलाड़ी माने जाते हैं. विस्फोटक बल्लेबाजी, उपयोगी स्पिन गेंदबाजी के साथ ही वे बेहतरीन फिल्डर भी हैं. अंतरराष्ट्रीय टी 20 के साथ ही आईपीएल में भी उनका रिकॉर्ड बेहतरीन रहा है. 2012 से 2024 के बीच इस दिग्गज खिलाड़ी ने 134 मैचों में 17 बार नाबाद रहते हुए 18 अर्धशतक की मदद से 2771 रन बनाए हैं. उनका स्ट्राइक रेट 156.73 रहा है जो टी 20 के लिए बेहद अहम है. उनका सर्वाधिक स्कोर 95 है. वहीं मैक्सवेल ने 37 विकेट भी लिए हैं. बता दें कि पंजाब किंग्स के साथ मैक्सवेल की ये दूसरी पारी है. वे 2014 से 2017 और 2020 में इस टीम का हिस्सा रह चुके हैं. इसी टीम में रहते हुए उन्हें एक विस्फोटक बल्लेबाज के रुप में पहचान मिली थी. IPL 2025: मेगा ऑक्शन में केएल राहुल के अलावा इन 3 खिलाड़ियों को हुआ तगड़ा नुकसान, करोड़ों का हुआ घाटा ZIM vs PAK: जिंबाब्वे के गेंदबाजों के सामने पाकिस्तानी बल्लेबाजों के छूटे पसीने, पहले वनडे में मिली शर्मनाक हारयदि आपको यह लेख पसंद आया है, तो इसे अपने दोस्तों के साथ साझा करें।
IPL 2025 Glenn Maxwell Punjab-Kings Ipl-News-In-Hindi
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
IPL 2025: ऑक्शन में इस 1 ओपनर के लिए टकराएंगी CSK, RCB और PBKS, विराट कोहली का रिकॉर्ड तोड़ने के है करीबIPL 2025: इंडियन प्रीमियर लीग 2025 के मेगा ऑक्शन में इस एक ओपनर के लिए सीएसके, पंजाब किंग्स और आरसीबी जैसी बड़ी टीमें टकराएंगी.
Read more »
Jeddah के बारे में कितना जानते हैं आप, जहां होगा IPL 2025 का मेगा ऑक्शन? खूबसूरत इतना कि बसने का करेगा मन!IPL 2025 Mega Auction Venue Jeddah how much do you know about this city of Saudi Arabia, Jeddah के बारे में कितना जानते हैं आप, जहां होगा IPL 2025 का मेगा ऑक्शन?
Read more »
IPL 2025: मुंबई इंडियंस को चूना लगाने वाले क्रिकेटर को मिली सजा, मेगा ऑक्शन से किया बाहर!Categories : खेल समाचार IPL 2025 मेगा ऑक्शन के लिए सभी 10 टीमों ने मिलकर 574 खिलाड़ियों को शॉर्टलिस्ट किया है, जिसमें तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर का नाम शामिल नहीं है.
Read more »
IPL 2025: ज्यादा पैसे की लालच में भारतीय दिग्गज ने छोड़ा IPL टीम का साथ, ऑक्शन में उठाना पड़ सकता है भारी नुकसानIPL 2025 mega auction: इंडियन प्रीमियर लीग 2025 के लिए मेगा नीलामी में टीम इंडिया के एक दिग्गज को बड़ा नुकसान उठाना पड़ सकता है.
Read more »
IPL 2025: केएल राहुल नहीं इस खिलाड़ी पर 25 करोड़ खर्च करेगी RCB, हो गया बड़ा खुलासाIPL 2025: आईपीएल 2025 मेगा ऑक्शन में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलुरु की टीम केएल राहुल नहीं बल्कि किसी दूसरे खिलाड़ी को खरीदने के लिए 25 करोड़ रुपये खर्च करने वाली है.
Read more »
IPL 2025: 34 साल के इस तेज गेंदबाज को मेगा ऑक्शन में टारगेट करेगी LSG, IPL में ले चुका है 181 विकेटIPL 2025: इंडियन प्रीमियर लीग 2025 के लिए होने वाले मेगा ऑक्शन में एलएसजी 34 साल के इस बेहतरीन तेज गेंदबाज को खरीदने के लिए जोर लगा सकती है.
Read more »
