IPL 2025: भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव के चलते आईपीएल 2025 को स्थगित कर दिया गया था. लेकिन, अब एक ऐसी खबर सामने आई है, जो क्रिकेट फैंस को खुश करने वाली है. खेल समाचार | IPL
IPL 2025 : भारत-पाकिस्तान तनाव के बीच इंडियन प्रीमियर लीग 2025 को एक सप्ताह के लिए स्थगित कर दिया गया था. लेकिन, अब वो खबर आ गई है, जिसका हर किसी को इंतजार था. भारत और पाकिस्तान के बीच जारी तनाव अब खत्म हो गया और दोनों देशों के बीच सीजफायर की घोषणा कर दी गई है.
इसकी जानकारी अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोशल मीडिया के जरिए दी और फिर भारत के विदेश सचिव विक्रम मिसरी ने भी इसकी पुष्टि कर दी है. ऐसे में अब जल्द ही आईपीएल 2025 को री स्टार्ट करने पर फैसला आ सकता है. Advertismentजल्द शुरू हो सकता है IPL 2025 भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव के बादल छट गए हैं और दोनों देशों के बीच सीजफायर की घोषणा कर दी गई है. ऐसे में एक बार फिर देश में शांति का माहौल होगा, जो हर भारतीय के लिए सुकून की बात है. ऐसे में अब बीसीसीआई भी आईपीएल 2025 को रीस्टार्ट करने का फैसला ले सकता है. वैसे तो बोर्ड की ओर से जानकारी दी गई थी कि फिलहाल एक हफ्ते के लिए आईपीएल को स्थगित किया जा रहा है. लेकिन, अब चूंकि परिस्थितियां सुधर रही हैं, तो बोर्ड जल्द से जल्द लीग को शुरू करना चाहेगा. संभव हुआ, तो IPL 2025 के बचे हुए 16 मुकाबले जल्द ही यानि एक सप्ताह से पहले भी शुरू हो सकते हैं. वेन्यू पर भी आई थी अपडेट IPL 2025 को लेकर शनिवार को रिपोर्ट्स सामने आई है कि बोर्ड बचे हुए 16 मुकाबलों को 3 स्टेडियम में कराने की तैयारी कर रहा है. खबरों की मानें, तो हैदराबाद, बेंगलुरु और चेन्नई की मेजबानी में सभी 16 मुकाबले खेले जा सकते हैं. हालांकि, इपर अभी बोर्ड द्वारा कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है. भारत और पाकिस्तान के बीच सीजफायर भारत और पाकिस्तान सीजफायर के लिए राजी हैं. इस बात की जानकारी सबसे पहले अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने साझा की. उन्होंने एक्स पर लिखा- 'रात यूएसए की मध्यस्थता में चली लंबी बातचीत के बाद मुझे बताते हुए खुशी हो रही है कि भारत और पाकिस्तान तुरंत और पूरी तरह युद्ध विराम के लिए तैयार हो गए हैं. मैं दोनों देशों को कॉमनसेंस, समझदारी से भरा फैसला लेने के लिए बधाई देता हूं.' ट्रंप द्वारा शेयर किए गए पोस्ट के बाद भारत के विदेश सचिव विक्रम मिसरी के साथ-साथ पाकिस्तान के उप प्रधानमंत्री ने भी युद्ध विराम की पुष्टि कर दी. भारत के विदेश सचिव विक्रम मिसरी ने प्रेस ब्रीफिंग में बताया कि भारत और पाकिस्तान के बीच सैन्य कार्रवाई रोकने पर बात हो गई है. pic.twitter.com/lRPhZpugBV — Donald J. Trump May 10, 2025 ये भी पढ़ें: IPL 2025 सस्पेंड होने पर BCCI को हुआ भारी नुकसान, हर मैच में हो रहा इतने करोड़ का लॉस ये भी पढ़ें: Virat Kohli को नहीं लेना चाहिए अभी टेस्ट से संन्यास, ये 3 कारण दे रहे हैं गवाही
Ipl Indian Premier League Indian Premier League 2025 Ipl-News-In-Hindi Ipl Updates In Hindi आईपीएल आईपीएल 2025 इंडियन प्रीमियर लीग इंडियन प्रीमियर लीग 2025
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
PBKS vs KKR Live: हालिया फॉर्मKKR vs PBKS Live Score, IPL 2025: आईपीएल 2025 के 31वें मुकाबले में पंजाब किंग्स के सामने कोलकाता नाइटराइडर्स की चुनौती है।
Read more »
MI vs CSK: रोहित शर्मा ने रचा इतिहास, IPL में सबसे ज्यादा बार ये कारनामा करने वाले भारतीय खिलाड़ी बनेRohit Sharma IPL Record CSK vs MI: आईपीएल 2025 में रोहित का यह प्रदर्शन उनके फैंस और टीम के लिए भी एक राहत है.
Read more »
विराट कोहली ने प्रीति जिंटा को दिखाई बच्चों की PHOTO, वामिका-अकाय को देख चहकीं एक्ट्रेस!आईपीएल (IPL 2025) में कई एपिक मोमेंट्स देखने को मिल रहे हैं, जो फैंस के लिए किसी ट्रीट से कम नहीं हैं.
Read more »
Rajasthan Royals vs Mumbai Indians LIVE Score, IPL 2025: पहले बल्लेबाजी कर रही मुंबई इंडियंस, जानें पल-पल का हालRajasthan Royals vs Mumbai Indians LIVE Score, IPL 2025: आईपीएल 2025 के 50वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी कर रही है.
Read more »
IPL 2025, Playoffs qualification scenario: दिल्ली-हैदराबाद मैच के रद्द होने से मची खलबली, अब 7 टीमों के बीच टॉप 4 में पहुंचने की जंग, ऐसा है पूरा समीकरणIPL 2025 Playoffs Scenario: आईपीएल 2025 के प्लेऑफ की रेस दिलचस्प बन गई है, अबतक तीन टीम प्लेऑफ की रेस से बाहर हो गई है, ऐसे में अब ...
Read more »
डर वो क्या होता है... धर्मशाला के पहाड़ों में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाड़ियों की मस्ती, वीडियो वायरलभारत और पाकिस्तान के बीच तनाव बढ़ने के कारण आईपीएल को एक हफ्ते के लिए रोक दिया गया है। इस बीच दिल्ली कैपिटल्स के खिलाड़ियों का वीडियो वायरल हो रहा है।
Read more »
