IPL 2026 Mini Auction: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के लिए रिटेंशन को पूरा कर लिया गया है. इसके बाद अब आईपीएल मिनी ऑक्शन में खिलाड़ियों का बाजार सजेगा. मिनी ऑक्शन का आयोजन 16 दिसंबर को अबुधाबी में किया जाएगा. ऐसे में आइए जानते हैं उन पांच खिलाड़ियों के बारे में जिन पर मिनी ऑक्शन में पैसों की बारिश हो कसकती है.
इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के लिए रिटेन और रिलीज खिलाड़ियों के लिस्ट को जारी कर दिया गया है. इस रिटेंशन के बाद अब मिनी ऑक्शन का आयोजन किया जाएगा. मिनी ऑक्शन 16 दिसंबर को अबुधाबी में आयोजित किया जाएगा. इस ऑक्शन में केकेआर सबसे ज्यादा पर्स के साथ टेबल पर बैठेगी.
ऐसे में आइए जानते उन पांच खिलाड़ियों के बारे में जिन पर सबकी नजर रहेगी. ऑस्ट्रेलिया के ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल आईपीएल 2025 में पंजाब किंग्स के लिए खेले थे, लेकिन उनका प्रदर्शन बहुत ही निराशाजनक रहा. ऐसे में पंजाब किंग्स ने मैक्सवेल को रिलीज कर दिया है. मैक्सवेल अगर आईपीएल 2026 के लिए मिनी ऑक्शन में आते हैं तो उन पर सभी 10 टीमों पर नजर रहेगी और उन्हें मोटा पैसा भी मिल सकता है. क्योंकि वह हर ऑक्शन में हॉट पिक रहे हैं. पिछले सीजन में लखनऊ के लिए खेलने वाले आकाशदीप सिंह भी रिलीज किए गए हैं. भारतीय पिचों पर प्रभावी तेज गेंदबाज आकाशदीप को पिछले आईपीएल में लखनऊ ने 8 करोड़ में खरीदा था. हालांकि, आकाशदीप चोट के कारण बहुत कम मैच खेल पाए थे. ऐसे में रिलीज किए जाने के बाद एक बार फिर आकाशदीप पर सभी टीमों की नजर रहेगी. केकेआर से रिलीज किए गए वेंकटेश अय्यर भी मिनी ऑक्शन में हॉट पिक साबित हो सकते हैं. हालांकि, पिछले आईपीएल की तरह इस बार उन्हें 23.75 करोड़ तो नहीं मिल पाएगा, लेकिन कई टीमें अच्छी रकम पर इस ऑलराउंडर को अपने साथ जरूर जोड़ना चाहेगी. रवि बिश्नोई को भी लखनऊ सुपरजायंट्स की टीम ने रिलीज किया है. बिश्नोई को लखनऊ ने पिछली बार 11 करोड़ रुपए में रिटेन किया था, लेकिन इस बार बिश्नोई मिनी ऑक्शन में आएंगे. मिनी ऑक्शन में बिश्नोई पर सबसे ज्यादा नजर सीएसके की रहने वाली है, क्योंकि उसे रविंद्र जडेजा के स्पिन विकल्प की तलाश है. आईपीएल 2026 के लिए मिनी ऑक्शन में वेस्टइंडीज के ऑलराउंडर आंद्रे रसेल को लेकर भी मारामारी हो सकती है. रसेल को पिछली बार केकेआर ने 12 करोड़ में रिटेन में किया था, लेकिन अब मिनी ऑक्शन में इस विस्फोटक खिलाड़ी के लिए कई टीमें 12 करोड़ से ज्यादा खर्च करने के लिए तैयार होगी.
IPL 2026 Mini Auction News IPL 2026 Mini Auction Abu Dhabi IPL 2026 Mini Auction Player List Andre Russell Ravi Bishnoi Akashdeep Singh Venkatesh Iyer Glenn Maxwell आईपीएल मिनी ऑक्शन न्यूज आईपीएल मिनी ऑक्शन क्रिकेट आईपीएल मिनी ऑक्शन अबुधाबी
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
Tim Southee Joins KKR: ১৯২১ উইকেট+ ৮১৯২ রান! কলকাতায় ঘর ওয়াপসি মহারথীর, শাহরুখদের দুরন্ত মাস্টারস্ট্রোক...Tim Southee Joins KKR As Bowling Coach For IPL 2026
Read more »
IPL 2026 Retention Day Live: राजस्थान रॉयल्स किन-किन प्लेयर्स को रिलीज कर सकती है?IPL 2026 Retention Live: आज यानी 15 नवंबर को आईपीएल 2026 के मिनी ऑक्शन से पहले सभी टीमें अपने-अपने रिटेन और रिलीज्ड खिलाड़ियों की लिस्ट जारी कर देंगी।
Read more »
IPL Retention 2026 Live Updates: धोनी की सीएसके 43.4 करोड़ लेकर बैठेगी ऑक्शन टेबल परIPL 2026 players retention live updates sqauds list all retained released player: अगले महीने होने वाले मिनी ऑक्शन से पहले आईपीएल 2026 के लिए आज रिटेंशन की आखिरी तारीख है.
Read more »
IPL 2026 में MS Dhoni नहीं ये खिलाड़ी संभालेगा टीम की कमान, संजू को ट्रेड करने के बाद CSK ने किया बड़ा ऐलानCSK Captain IPL 2026: चेन्नई सुपर किंग्स ने रिटेन खिलाड़ियों की लिस्ट जारी करने के साथ-साथ ये भी ऐलान कर दिया कि आईपीएल 2026 में टीम का कप्तान कौन होगा.
Read more »
बलात्काराचा आरोप असणाऱ्या खेळाडूला RCB ने संघात दिलं स्थान; IPL 2026 साठी अशी असेल RCB ची टीमRCB IPL 2026 : गत विजेत्या रॉयल चॅलेंजर्स बंगळुरू संघाने IPL 2026 पूर्वी त्यांच्या रिटेन आणि रिलीज खेळाडूंची लिस्ट जाहीर केलेली आहे.
Read more »
आधी जडेजा अन् आता 'या' 10 खेळाडूंना चेन्नई सुपरकिंग्सने दिला नारळ, पाहा IPL 2026 साठी CSK चा संपूर्ण संघIPL 2026 CSK : आयपीएलमधील सर्वात यशस्वी संघ असलेल्या चेन्नई सुपरकिंग्सने IPL 2026 पूर्वी त्यांच्या रिटेन आणि रिलीज खेळाडूंची लिस्ट जाहीर केलेली आहे.
Read more »
