IPL 2025: आईपीएल में हर साल कई सारे युवा क्रिकेटरों को अपनी चमक बिखेरने का मौका मिलता है. इस सीजन तीन प्लेयर्स ऐसे रहे जो रातोंरात स्टार बन गए. IPL. खेल समाचार.
IPL 2025 : इंडियन प्रीमियर लीग के 18वें संस्करण में कुछ युवाओं ने अपनी परफॉर्में से सबका ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया. सूची में राजस्थान रॉयल्स के वैभव सूर्यवंशी का नाम सबसे ऊपर है. बिहार के 14 वर्षीय बल्लेबाज ने महज 35 गेंदों पर तूफानी शतक ठोका.
उनका नाम इतिहास के पन्नों में दर्ज हो गया. उनके अलावा दो अन्य क्रिकेटर- प्रियांश आर्या और विग्नेश पुथुर भी अपने पहले आईपीएल सीजन में अच्छा खेले. Advertisment वैभव सूर्यवंशी वैभव सूर्यवंशी इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी चर्चाएं बटोर रहे हैं. 14 साल के खिलाड़ी ने आईपीएल 2025 में 35 गेंदों पर सैंकड़ा ठोका. इस पारी की बदौलत वह आईपीएल में शतक लगाने वाले सबसे कम उम्र के प्लेयर बन गए हैं. साथ ही वह इस लीग में सबसे तेज सेंचुरी लगाने के मामले में दूसरे पायदान पर पहुंच गए हैं. इसके अलावा भारत की ओर से आईपीएल में सबसे तेज यह कारनामा करने वाले वैभव पहले खिलाड़ी बन गए हैं. ये भी पढ़ें: 'MY Best Half', अनुष्का शर्मा के बर्थडे पर रोमांटिक हुए Virat Kohli, फोटो और कैप्शन ने जीता दिल प्रियांश आर्या पंजाब किंग्स के युवा ओपनर प्रियांश आर्या आईपीएल 2025 के दूसरे शतकवीर बने. उन्होंने सीएसके के खिलाफ मुल्लांपुर के मैदान पर सैंकड़ा जड़ा था. इस मुकाबले में प्रियांश ने 42 गेंदों का सामना करके 103 रन बनाए. इसके अलावा इंडियन प्रीमियर लीग के 18वें संस्करण में बाएं हाथ के बैटर ने कई सारी बेहतरीन पारियां खेली हैं. क्रिकेट जगत में उनकी जमकर सराहना हो रही है. टीम की मालकिन प्रीति जिंटा ने सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म पर उनकी काफी प्रशंसा की थी. विग्नेश पुथुर मुंबई इंडियंस ने आईपीएल 2025 में एक 24 साल के स्पिनर को मौका दिया. दरअसल ये केरल के विग्नेश पुथुर हैं. उनका ये पहला आईपीएल सीजन है. पहले ही संस्करण में विग्नेश ने काफी प्रभावित किया. चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ पहले मैच में तीन विकेट लेकर उन्होंने सनसनी मचा दी थी. बता दें कि इस युवा खिलाड़ी के पास एक भी डोमेस्टिक मैच का अनुभव नहीं है. मुंबई की स्काउंटिंग टीम उन्हें गलियों से ढूंढकर लाई थी. ये भी पढ़ें: IPL 2025: RR vs MI मैच के बाद बदल जाएगा प्वाइंट्स टेबल का समीकरण, इस टीम को अधिक फायदा पहुंचाएंगे 2 अंक
Ipl Indian Premier League इंडियन प्रीमियर लीग Vaibhav Suryavanshi
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
14 साल के वैभव ने IPL में रच दिया इतिहास... इस प्लेयर का रिकॉर्ड ध्वस्त14 साल के वैभव सूर्यवंशी आईपीएल खेलने वाले सबसे युवा खिलाड़ी बन गए. वैभव ने प्रयास रे बर्मन का रिकॉर्ड तोड़ दिया.
Read more »
वैभव सूर्यवंशी का ऐतिहासिक कारनामा, IPL में छक्का लगाकर डेब्यू करने वाले 10वें खिलाड़ी बनेVaibhav Suryavanshi, Rajasthan Royals vs Lucknow Super Giants, 36th Match: वैभव सूर्यवंशी आईपीएल में छक्का लगाकर डेब्यू करने वाले दुनिया के 10वें बल्लेबाज बन गए हैं.
Read more »
आईपीएल करियर की पहली गेंद पर छक्का मारने वाले खिलाड़ीवैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल में अपनी पहली ही गेंद पर छक्का लगाया। 14 साल के वैभव आईपीएल इतिहास में ऐसा करने वाले सिर्फ 10वें खिलाड़ी बने हैं।
Read more »
IPL 2025: 14 साल के वैभव सूर्यवंशी ने 36 साल के स्टार गेंदबाज के एक ओवर में जड़ दिए 26 रन, बन गए सबसे युवा खिलाड़ीवैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Suryavanshi) ने इसके बाद पांचवे ओवर में वाशिंगटन सुंदर की पिटाई की. उन्होंने पांचवे ओवर में 6 छक्का और एक चौका जड़ा. इसी के साथ वैभव सूर्यवंशी ने 17 गेंद पर अपना अर्धशतक पूरा. खेल समाचार | IPL
Read more »
IPL 2025: क्या खिलाड़ी हैं वैभव सूर्यवंशी, 14 साल की उम्र में आईपीएल शतक जड़ ध्वस्त किए कई महारिकॉर्डIPL 2025 में एक पारी में सबसे ज्यादा छक्का लगाने वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Suryavanshi) पहले खिलाड़ी बन गए हैं. वैभव सूर्यवंशी आईपीएल इतिहास में सबसे तेज शतक लगाने वाले भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं. खेल समाचार | IPL
Read more »
आईपीएल 2025 : वैभव सूर्यवंशी बने टूर्नामेंट के इतिहास में सबसे कम उम्र के शतकवीरआईपीएल 2025 : वैभव सूर्यवंशी बने टूर्नामेंट के इतिहास में सबसे कम उम्र के शतकवीर
Read more »
