IPL 2025: क्या खिलाड़ी हैं वैभव सूर्यवंशी, 14 साल की उम्र में आईपीएल शतक जड़ ध्वस्त किए कई महारिकॉर्ड

Vaibhav Suryavanshi IPL Records News

IPL 2025: क्या खिलाड़ी हैं वैभव सूर्यवंशी, 14 साल की उम्र में आईपीएल शतक जड़ ध्वस्त किए कई महारिकॉर्ड
आईपीएल 2025Fastest Century In Ipl HistoryVaibhav Suryavanshi
  • 📰 News Nation
  • ⏱ Reading Time:
  • 123 sec. here
  • 13 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 83%
  • Publisher: 51%

IPL 2025 में एक पारी में सबसे ज्यादा छक्का लगाने वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Suryavanshi) पहले खिलाड़ी बन गए हैं. वैभव सूर्यवंशी आईपीएल इतिहास में सबसे तेज शतक लगाने वाले भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं. खेल समाचार | IPL

IPL 2025: इंडियन प्रीमियर लीग 2025 के 47वें मैच में राजस्थान रॉयल्स के 14 साल के वैभव सूर्यवंशी ने जो पारी खेली है वो लंबे समय तक याद रखी जाएगी. वैभव सूर्यवंशी ने 14 साल की उम्र में शतक जड़ आईपीएल और टी20 क्रिकेट के इतिहास के कई रिकॉर्ड को ध्वस्त कर दिया है.

गुजरात टाइटंस के खिलाफ इस मैच में वैभव सूर्यवंशी ने 38 गेंद पर 101 रनों की पारी खेली. Advertisment T20 क्रिकेट इतिहास में शतक लगाने वाले सबसे युवा खिलाड़ी बने Vaibhav Suryavanshi टी20 क्रिकेट के इतिहास में शतक लगाने वाले वैभव सूर्यवंशी सबसे युवा खिलाड़ी बन गए हैं. वैभव सूर्यवंशी ने 14 साल और 32 दिन की उम्र में शतक लगाया है. इससे पहले टी20 क्रिकेट में सबसे कम उम्र में शतक लगाने का रिकॉर्ड विजय जोल के नाम पर था, जिन्होंने महाराष्ट्र की ओर से खेलते हुए मुंबई के खिलाफ साल 2013 में 18 साल और 118 दिन की उम्र में शतक लगाया था. आईपीएल इतिहास में सबसे तेज शतक लगाने वाले भारतीय खिलाड़ी वैभव सूर्यवंशी आईपीएल इतिहास में सबसे तेज शतक लगाने वाले भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं. उन्होंने यूसुफ पठान को पीछे छोड़ दिया है. यूसुफ पठान ने 37 गेंद पर शतक लगाया था. जबकि वैभव सूर्यवंशी ने सिर्फ 35 गेंद पर शतक जड़ दिया. आईपीएल इतिहास में सबसे तेज शतक लगाने का रिकॉर्ड क्रिस गेल के नाम है. गेल ने 30 गेंद पर शतक जड़ा था. वैभव अब दूसरे खिलाड़ी बन गए हैं. इतना ही नहीं आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स के लिए ये किसी भी बल्लेबाज की ओर से लगाया गया सबसे तेज शतक है, हालांकि अर्धशतक के मामले में वे दूसरे नंबर पर हैं. IPL 2025 की एक पारी में सबसे ज्यादा छक्के IPL 2025 में एक पारी में सबसे ज्यादा छक्का लगाने वाले वैभव सूर्यवंशी पहले खिलाड़ी बन गए हैं. वैभव सूर्यवंशी ने गुजरात टाइटंस के खिलाफ इस मैच में कुल 11 छक्के लगाए. इससे पहले अभिषेक शर्मा ने पंजाब किंग्स के खिलाफ 10 छक्के लगाए थे. IPL 2025 में सबसे तेज अर्धशतक Vaibhav Suryavanshi आईपीएल 2025 में सबसे तेज अर्धशतक लगाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं. उन्होंने LSG के खिलाड़ी निकोलस पूरन को पीछे छोड़ दिया है. निकोलस पूरन ने 18 गेंद पर 50 रन बनाए थे, लेकिन अब वैभव सूर्यवंशी ने 17 गेंद पर अर्धशतक जड़ दिया है. Youngest to score a T20 1⃣0⃣0⃣ ✅Fastest TATA IPL hundred by an Indian ✅Second-fastest hundred in TATA IPL ✅Vaibhav Suryavanshi, TAKE. A. BOW 🙇 ✨Updates ▶ https://t.co/HvqSuGgTlN#TATAIPL | #RRvGT | @rajasthanroyals pic.twitter.com/sn4HjurqR6 — IndianPremierLeague April 28, 2025 IPL 2025 में वैभव सूर्यवंशी ने किया डेब्यू IPL 2025 में वैभव सूर्यवंशी को राजस्थान रॉयल्स ने 1.10 करोड़ में खरीदा था. उनका ये आईपीएल का सिर्फ तीसरा ही मैच है. इस 14 साल के युवा खिलाड़ी ने जिस अंदाज में बल्लेबाजी की वो आने वाले दिन में टीम इंडिया के स्टार खिलाड़ी बन सकते हैं. यह भी पढ़ें: IPL 2025: वैभव सूर्यवंशी का शतक पूरा होते ही अपनी इंजरी भूले राहुल द्रविड़, यूं मनाया जश्न, वायरल हुई वीडियो यह भी पढ़ें: IPL 2025: 14 साल के वैभव सूर्यवंशी ने 36 साल के स्टार गेंदबाज के एक ओवर में जड़ दिए 26 रन, बन गए सबसे युवा खिलाड़ी

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

News Nation /  🏆 15. in İN

आईपीएल 2025 Fastest Century In Ipl History Vaibhav Suryavanshi RR Vs GT Gujarat Titans Ipl Records Indian Premier League Rajasthan-Royals Ipl-News-In-Hindi

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

14 साल के वैभव ने IPL में रच दिया इतिहास... इस प्लेयर का रिकॉर्ड ध्वस्त14 साल के वैभव ने IPL में रच दिया इतिहास... इस प्लेयर का रिकॉर्ड ध्वस्त14 साल के वैभव सूर्यवंशी आईपीएल खेलने वाले सबसे युवा खिलाड़ी बन गए. वैभव ने प्रयास रे बर्मन का रिकॉर्ड तोड़ दिया.
Read more »

आईपीएल करियर की पहली गेंद पर छक्का मारने वाले खिलाड़ीआईपीएल करियर की पहली गेंद पर छक्का मारने वाले खिलाड़ीवैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल में अपनी पहली ही गेंद पर छक्का लगाया। 14 साल के वैभव आईपीएल इतिहास में ऐसा करने वाले सिर्फ 10वें खिलाड़ी बने हैं।
Read more »

कितने पढ़े लिखे हैं 14 साल के वैभव सूर्यवंशी? छक्के से किया IPL में डेब्यूकितने पढ़े लिखे हैं 14 साल के वैभव सूर्यवंशी? छक्के से किया IPL में डेब्यूकितने पढ़े लिखे हैं 14 साल के वैभव सूर्यवंशी? छक्के से किया IPL में डेब्यू
Read more »

IPL 2024: 'वैभव ने शॉट से सांसें रोक दीं, लेकिन...', शास्त्री ने युवा बल्लेबाज, म्हात्रे सहित कइयों के बारे की बड़ी भविष्यवाणीIPL 2024: 'वैभव ने शॉट से सांसें रोक दीं, लेकिन...', शास्त्री ने युवा बल्लेबाज, म्हात्रे सहित कइयों के बारे की बड़ी भविष्यवाणीVaibhav Suryavnashi: आईपीएल में 14 साल की उम्र में धमाकेदार अंदाज में बैटिंग करने वाले वैभव सूर्यवंशी के बारे में शास्त्री ने डिटेल से अहम बात कही है
Read more »

IPL 2025: 14 साल के वैभव सूर्यवंशी ने 36 साल के स्टार गेंदबाज के एक ओवर में जड़ दिए 26 रन, बन गए सबसे युवा खिलाड़ीIPL 2025: 14 साल के वैभव सूर्यवंशी ने 36 साल के स्टार गेंदबाज के एक ओवर में जड़ दिए 26 रन, बन गए सबसे युवा खिलाड़ीवैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Suryavanshi) ने इसके बाद पांचवे ओवर में वाशिंगटन सुंदर की पिटाई की. उन्होंने पांचवे ओवर में 6 छक्का और एक चौका जड़ा. इसी के साथ वैभव सूर्यवंशी ने 17 गेंद पर अपना अर्धशतक पूरा. खेल समाचार | IPL
Read more »

IPL इतिहास में सबसे तेज शतक लगाने वाले टॉप 5 बल्लेबाज, 14 साल के इस खिलाड़ी ने विश्व क्रिकेट में मचाई खलबलीIPL इतिहास में सबसे तेज शतक लगाने वाले टॉप 5 बल्लेबाज, 14 साल के इस खिलाड़ी ने विश्व क्रिकेट में मचाई खलबलीTop Five Fastest Century in IPL History Vaibhav Suryavanshi: वैभव सूर्यवंशी ने पहले 17 गेंदों में तूफानी अर्धशतक लगाया फिर 35 गेंदों में पहला IPL शतक लगाया.
Read more »



Render Time: 2026-04-02 21:26:29