IPL 2025: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए एक अच्छी खबर आई है. साउथ अफ्रीका के धुरंधर पेसर टीम के साथ जुड़ गए हैं. वह केकेआर के खिलाफ मुकाबले में नजर आ सकते हैं. IPL. खेल समाचार.
IPL 2025 : आरसीबी इस समय आईपीएल 2025 के प्लेऑफ में पहुंचने की लड़ाई लड़ रही है. रजत पाटीदार की अगुवाई वाली टीम लगभग अंतिम-4 में पहुंच ही गई है. भारत-पाकिस्तान तनाव के चलते इंडियन प्रीमियर लीग के 18वें संस्करण को करीब दस दिनों के लिए स्थगित कर दिया गया था.
Advertismentजिसके चलते कई विदेशी खिलाड़ी अपने वतन लौट गए थे. इसमें रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के भी कई प्लेयर शामिल थे. उनमें से एक टीम के साथ दुबारा जुड़ गए हैं. साउथ अफ्रीका के ये तेज गेंदबाज अंतिम-11 में जोश हेजलवुड को रिप्लेस करेंगे. आरसीबी के लिए अच्छी खबर इंडियन प्रीमियर लीग का 18वां संस्करण एक छोटे से ब्रेक के बाद 17 मई से दुबारा शुरू हो रहा है. इस दिन आरसीबी और केकेआर के बीच मुकाबला खेला जाएगा. प्लेऑफ के लिहाज से रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए यह मैच काफी अहम रहेगा. मुकाबले से पहले इस टीम के लिए एक खुशखबरी आई है. साउथ अफ्रीका के धाकड़ तेज गेंदबाज लुंगी नगिदी भारत आ गए हैं. साथ ही वह इस टीम के साथ दुबारा जुड़ गए हैं. आईपीएल 2025 के बचे हुए मैचों में वह बेंगलुरु की तरफ से खेलते हुए नजर आएंगे. ये भी पढ़ें: IPL 2025: आईपीएल 2025 को लेकर BCCI ने लिया बड़ा फैसला, बदल दिया ये नियम इस वजह से लौटे थे अपने वतन भारत-पाकिस्तान तनाव के बीच आईपीएल 2025 में खेल रहे कई सारे विदेशी खिलाड़ी अपने वतन लौट गए थे. उन्होंने सुरक्षा की दृष्टि से यह बड़ा कदम उठाया था. यही वजह है कि आरसीबी के तेज गेंदबाज लुंगी नगिदी साउथ अफ्रीका चले गए थे. बाकी विदेशी खिलाड़ियों की तरह उनके वापस लौटने पर भी सवालिया निशान लगा हुआ था. हालांकि अब ये 29 वर्षीय पेसर दुबारा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खेमे में शामिल हो गए हैं. जोश हेजलवुड की लेंगे जगह लुंगी नगिदी आरसीबी की प्लेइंग इलेवन में जोश हेजलवुड की जगह ले सकते हैं. ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज चोट की वजह से आईपीएल 2025 से बाहर हो सकते हैं. फिलहाल उन्हें लेकर कोई अधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है. नगिदी इससे पहले सीएसके के खिलाफ मुकाबले में हेजलवुड की जगह खेले थे. इस मैच में उन्होंने शानदार प्रदर्शन किया था. राइट आर्म पेसर ने चार ओवर में 30 रन देकर 3 विकेट हासिल किए थे. ये भी पढ़ें: IND vs ENG: रोहित-विराट जैसे अच्छे कप्तान बन सकत हैं जसप्रीत बुमराह, एग्रेसन में भी नहीं हैं कम
Ipl Indian Premier League इंडियन प्रीमियर लीग Rcb Lungi Ngidi Josh Hazlewood
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
MI vs SRH: ट्रेविस हेड ने बताया किस भारतीय खिलाड़ी से मिलती है प्रेरणा, बयान ने मचाई खलबलीTravis Head about his Inspiration MI vs SRH IPL 2025: IPL 2025 के पॉइंट्स टेबल में मुंबई इंडियंस 7वें तो हैदराबाद की टीम 9वें स्थान पर है.
Read more »
IPL 2025: SRH की हार की वजह नीतिश रेड्डी और ईशान किशनसनराइजर्स हैदराबाद (SRH) ने IPL 2025 में निराशाजनक प्रदर्शन किया है. टीम के प्रमुख खिलाड़ी नीतिश कुमार रेड्डी और ईशान किशन असफल रहे हैं.
Read more »
आईपीएल 2025 : हेजलवुड की शानदार गेंदबाजी के दम पर आरसीबी ने आरआर को 11 रनों से हरायाआईपीएल 2025 : हेजलवुड की शानदार गेंदबाजी के दम पर आरसीबी ने आरआर को 11 रनों से हराया
Read more »
वहां किसी को फील्डिंग करते हुए देखा है... अपने ही खिलाड़ी पर भड़क उठे एमएस धोनी, लाइव मैच में बवालआईपीएल 2025 में आरसीबी की टीम ने सीएसके को 2 रन से हरा दिया। इस मैच में एमएस धोनी अपनी ही टीम के खिलाड़ी खलील अहमद पर बुरी तरह भड़क उठे।
Read more »
आईपीएल के बीच में एंट्री, फिर बिना खेले हो गया बाहर... काव्या मारन की टीम में फिर बदलावIPL 2025: आईपीएल 2025 में सनराइजर्स हैदराबाद की टीम में एक और बड़ा बदलाव हुआ है। हैदराबाद की टीम में स्मरन रविचंद्रन की जगह एक नए खिलाड़ी को एंट्री दी गई है।
Read more »
राबाडा-एनगिडी समेत 8 IPL प्लेयर्स साउथ अफ्रीका लौटेंगे: WTC फाइनल में शामिल होने के लिए बुलाया गया, 26 मई त...IPL में शामिल साउथ अफ्रीका के 8 खिलाड़ियों को प्ले ऑफ शुरू होने से पहले ही लौटना पड़ सकता है। क्रिकेट साउथ अफ्रीका ने वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) फाइनल के लिए टीम में शामिल खिलाड़ियों को 26 मई तक लौटने के लिए कहा है। इनमेंSouth Africa Cricketers Indian Premier League (IPL) 2025 Return Update; IPL में शामिल साउथ अफ्रीका के 8 खिलाड़ियों को प्ले ऑफ...
Read more »
