खेल समाचार IPL 2025: आईपीएल 2025 की नीलामी से पंजाब किंग्स ने कई मैच विनर खिलाड़ी खरीदे और स्क्वाड में शामिल किए. अब सवाल है की पंजाब की ओर से ओपनिंग करने कौन आएगा.
IPL 2025 : आईपीएल 2025 के लिए पंजाब किंग्स की टीम पूरी तरह तैयार है. इस बार फ्रेंचाइजी ने श्रेयस अय्यर को अपना कप्तान और रिकी पोंटिंग को हेड कोच बनाया है. उम्मीद है की इस बार PBKS का 17 सालों का इंतजार खत्म हो सकता है और ये टीम अपनी पहली ट्रॉफी जीत सकती है.
मगर, अब सवाल उठता है कि पंजाब के लिए पारी की शुरुआत यानी ओपनिंग करने कौन आएगा. तो आइए आपको उस जोड़ी के बारे में बताते हैं, जो अपकमिंग सीजन में पंजाब के लिए ओपनिंग कर सकती है. पंजाब किंग्स के लिए ओपनिंग जोड़ी IPL 2025 के लिए हुए मेगा ऑक्शन सं पंजाब किंग्स ने कई ऐसे खिलाड़ी खरीदे हैं, जो उनके लिए पारी की शुरुआत कर सकते हैं. मगर, कहना गलत नहीं होगा की कप्तान श्रेयस अय्यर एक ऐसी ओपनिंग जोड़ी चुनना चाहेंगे, जो विस्फोटक बल्लेबाजी कर टीम को मजबूत शुरुआत दे सकें. इसके लिए प्रभसिमरन सिंह और जोस इंग्लिस पर भरोसा जताया जा सकता है. कैसे हैं आंकड़े प्रभसिमरन सिंह 2019 से ही आईपीएल में पंजाब किंग्स का हिस्सा हैं यानी वह 6 सालों से पंजाब का ड्रेसिंग रूम शेयर कर रहे हैं. उन्होंने आईपीएल में अब तक 25 मैचों में ओपनिंग की है, जिसमें 151.50 की स्ट्राइक रेट और 24.24 के औसत से 606 रन बनाए हैं. इस दौरान उनके बल्ले से 1 शतक और 3 अर्धशतक लगाए हैं. प्रभसिमरन ने 35 छक्के और 60 चौके भी लगाए हैं. जोश इंग्लिस के पास आईपीएल में बल्लेबाजी का अनुभव नहीं है. मगर, उन्होंने 2 T20I मैच में ओपनिंग की है. इंग्लिश आक्रामक शैली के बल्लेबाज हैं, जो अपनी टीम को तूफानी शुरुआत दे सकते हैं. IPL 2025 के लिए पंजाब किंग्स की टीम श्रेयस अय्यर, युजवेंद्र चहल, अर्शदीप सिंह, शशांक सिंह, प्रभसिमरन सिंह, मार्कस स्टोइनिस, मार्को यानसन, नेहाल वढेरा, ग्लेन मैक्सवेल, प्रियांश आर्या, जोश इंग्लिश, अजमतुल्लाह ओमारजई, लॉकी फर्ग्युसन, वैशाक विजयकुमार, यश ठाकुर, हरप्रीत बरार, अरोन हार्डी, विष्णु विनोद, कुलदीप सेन, सूर्यांश शेगड़े, मुशीर खान, हरनूर पन्नू, जेवियर बार्टलेट, पाल्या अविनाश, प्रवीण दुबे. ये भी पढ़ें: IPL 2025 में RCB के लिए कौन करेगा विकेटकीपिंग? जो ले सकता है दिनेश कार्तिक की जगह ये भी पढ़ें: IPL 2025 के लिए ऐसा है CSK का पेस अटैक, खलील अहमद सहित ये 4 गेंदबाज हैं शामिल ये भी पढ़ें: IPL 2025: ये 10 खिलाड़ी आईपीएल 2025 में कर सकते हैं अपनी-अपनी टीमों के लिए विकेटकीपिंग ये भी पढ़ें: IPL 2025: पंजाब किंग्स ने लिए 3 ऐसे फैसले, जो उन्हें जिता सकते हैं आईपीएल ट्रॉफी
Ipl Pbks Indian Premier League पंजाब किंग्स Indian Premier League 2025 आईपीएल आईपीएल 2025 इंडियन प्रीमियर लीग 2025 इंडियन प्रीमियर लीग
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
पंजाब किंग्स का नया कप्तान श्रेयस अय्यर, सलमान खान ने किया ऐलानपंजाब किंग्स ने IPL 2025 के लिए श्रेयस अय्यर को अपना नया कप्तान बनाया है.
Read more »
श्रेयस अय्यर पंजाब किंग्स के नए कप्तानपंजाब किंग्स ने आईपीएल 2025 के लिए श्रेयस अय्यर को टीम का कप्तान बनाया है।
Read more »
पंत-मिल-पूरन नहीं, ये खिलाड़ी IPL 2025 में LSG के लिए होगा सबसे भरोसेमंद, SA20 में मचा रहा धूमSA20: इंडियन प्रीमियर लीग 2025 के लिए एलएसजी में एक से बढ़कर एक स्टार क्रिकेटर मौजूद हैं लेकिन ये बल्लेबाज अगले सीजन टीम के लिए सबसे भरोसेमंद साबित हो सकता है.
Read more »
IPL 2025: पंजाब किंग्स के ऑलराउंडर ने रचा इतिहास, इस स्पेशल अवॉर्ड से ICC ने किया सम्मानितIPL 2025: अफगानिस्तान के 24 वर्षीय बल्लेबाज को पंजाब किंग्स ने आईपीएल 2024 में अपने साथ जोड़ा है, जिसने एक खास अवॉर्ड जीतकर इतिहास रच दिया है.
Read more »
यूवा ऑलराउंडर सूर्यांश शेडगे का IPL 2025 में पंजाब किंग्स से जुड़ावपंजाब किंग्स के नए खिलाड़ी सूर्यांश शेडगे ने अपने नए IPL ट्वीन में श्रेयस अय्यर के साथ खेलने के बारे में उत्साह व्यक्त किया है।
Read more »
IPL 2025: पंजाब किंग्स ने लिए 3 ऐसे फैसले, जो उन्हें जिता सकते हैं आईपीएल ट्रॉफीखेल समाचार IPL 2025: आईपीएल 2025 मेगा ऑक्शन से पंजाब किंग्स ने अच्छी खरीददारी कर एक चैंपियन टीम तैयार कर ली है, जो उसे अपकमिंग सीजन में पहली ट्रॉफी जिता सकती है.
Read more »
