Delhi Capitals: इंडियन प्रीमियर लीग 2025 के लिए पंजाब, दिल्ली, लखनऊ और कोलकाता ऐसी टीमें थी जिन्हें अगले सीजन से पहले कप्तान घोषित करना था. पंजाब श्रेयस अय्यर को अपना कप्तान घोषित कर चुकी है. दिल्ली कैपिटल्स की तरफ से कप्तानी को लेकर एक अहम खबर आई है.
Delhi Capitals captain in IPL 2025 : इंडियन प्रीमियर लीग 2025 के लिए पंजाब किंग्स, एलएसजी, केकेआर और दिल्ली कैपिटल्स ऐसी 4 टीमें हैं जिन्हें अपना नया कप्तान चुनना था. पंजाब किंग्स ने श्रेयस अय्यर का नाम अपने नए कप्तान के रुप में घोषित कर दिया है.
अब दिल्ली कैपिटल्स की कप्तानी को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है. केएल राहुल हो सकते हैं निराश केएल राहुल भारतीय टीम की कप्तानी करने के साथ साथ IPL में पंजाब किंग्स और लखनऊ सुपर जायंट्स की कप्तानी कर चुके हैं. मेगा ऑक्शन में दिल्ली ने उन्हें 14 करोड़ में खरीदा था. माना जा रहा था कि केएल राहुल दिल्ली के अगले कप्तान हो सकते हैं लेकिन अब कहानी में नया ट्वीस्ट आ गया है. उनकी जगह किसी दूसरे खिलाड़ी को टीम की कमान मिल सकती है. सबसे महंगा खिलाड़ी हो सकता है अगला कप्तान दिल्ली कैपिटल्स ने अपने अनुभवी ऑलराउंडर अक्षर पटेल को 16.50 करोड़ में रिटेन किया था. वे टीम के सबसे महंगे खिलाड़ी हैं. टीम में उनकी जगह भी निश्चित है. अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में उनका कद बढ़ा है. हाल ही में उन्हें भारतीय टीम का टी 20 का उपकप्तान भी बनाया गया है. वे तीनों ही फॉर्मेट में टीम इंडिया के लिए अब जडेजा से ज्यादा फेवरेट माने जा रहे हैं जबकि केएल राहुल के कद में लगातार गिरावट आई है. ऐसे में अक्षर को डीसी अपना नया कप्तान बना सकती है. ऐसा रहा है प्रदर्शन 30 साल के अक्षर पटेल 2019 से दिल्ली कैपिटल्स के साथ जुड़े हुए हैं. अक्षर ने 2019 से दिल्ली के लिए 82 मैचों में 967 रन बनाए हैं. उन्हें बैटिंग का मौका कम मिलता है वरना उनके आंकड़े और भी बेहतर होते. वे 62 विकेट भी ले चुके हैं. वे अपनी गेंदबाजी और बल्लेबाजी से कई मैच डीसी को अकेले जीता चुके हैं. ये भी पढ़ें- Yuzvendra Chahal: युजवेंद्र चहल ने किस क्लास तक की है पढ़ाई? कम ही लोग जानते हैं ये बात ये भी पढ़ें- Rohit Sharma: बीसीसीआई का ये कदम रोहित शर्मा की परेशानी और बढ़ा देगा, टीम में जगह बनाना हो जाएगा मुश्किल ये भी पढ़ें- Champions Trophy 2025: इतनी सस्ती मिल रही है चैंपियंस ट्रॉफी की टिकट, जानकर आप रह जाएंगे दंग
Ipl-News-In-Hindi Kl-Rahul Axar Patel Delhi-Capitals Dc Delhi Capitals Captain In IPL 2025 Delhi Capitals News In Hindi
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
IPL 2025: अचानक टीम ने बदल दिया कप्तान, दिग्गज को सौंपी जिम्मेदारी, ले चुका है 149 विकेटIPL 2025: इंडियन प्रीमियर लीग 2025 से पहले इस टीम ने आईपीएल में 149 विकेट ले चुके दिग्गज खिलाड़ी को टीम की कमान सौंप दी है.
Read more »
IPL 2025: अपना आखिरी आईपीएल सीजन खेलेंगे ये 5 दिग्गज, CSK प्लेयर्स के 2 नाम शामिलIPL 2025: आईपीएल 2025 में जहां एक बार फिर युवा खिलाड़ी अपने प्रदर्शन से दिल जीतेंगे, वहीं ये सीजन कई दिग्गज खिलाड़ियों के लिए आखिरी साबित हो सकता है.
Read more »
IPL 2025: राजस्थान रॉयल्स ने 13 साल के वैभव सूर्यवंशी को क्यों खरीदा? संजू सैमसन ने बताई अंदर की बातIPL 2025: राजस्थान रॉयल्स के कप्तान संजू सैमसन ने उस कारण का खुलासा कर दिया है, जिसकी वजह से फ्रेंचाइजी ने 13 साल के वैभव सूर्यवंशी को खरीदा है.
Read more »
IPL 2025: पंजाब किंग्स के सबसे महंगे 3 खिलाड़ीपंजाब किंग्स ने IPL 2025 मेगा ऑक्शन में कई महंगे खिलाड़ियों को खरीदा, जिसमें अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल और श्रेयस अय्यर प्रमुख हैं. ये तीनों खिलाड़ी पंजाब किंग्स के सबसे महंगे खरीदार हैं.
Read more »
IPL 2025 से रिजेक्ट हुआ ये खिलाड़ी BBL में लगा रहा आग, बन गया है सीजन का टॉप स्कोररIPL 2025: इंडियन प्रीमियर लीग 2025 की मेगा नीलामी में जिस खिलाड़ी को किसी टीम ने भाव नहीं दिया था वो बीग बैश लीग यानी BBL का टॉप स्कोरर बन गया है.
Read more »
पंजाब किंग्स का नया कप्तान श्रेयस अय्यर, सलमान खान ने किया ऐलानपंजाब किंग्स ने IPL 2025 के लिए श्रेयस अय्यर को अपना नया कप्तान बनाया है.
Read more »
