IPL 2025: राजस्थान रॉयल्स के कप्तान संजू सैमसन ने उस कारण का खुलासा कर दिया है, जिसकी वजह से फ्रेंचाइजी ने 13 साल के वैभव सूर्यवंशी को खरीदा है.
IPL 2025 : आईपीएल 2025 मेगा ऑक्शन से राजस्थान रॉयल्स ने 13 साल के वैभव सूर्यवंशी को खरीदकर अपने साथ जोड़ा. उसके बाद से ही तमाम फैंस के मन में सवाल आ रहे हैं कि आखिर राजस्थान ने इस युवा खिलाड़ी पर 1.10 करोड़ रुपये क्यों खर्च किए.
अब टीम के कप्तान संजू सैमसन ने इसका जवाब दिया है और उस वजह के बारे में बताया है की आखिर RR ने सूर्यवंशी को क्यों खरीदा. वैभव सूर्यवंशी में है खास बात वैभव सूर्यवंशी बिहार से आते हैं और उन्हें राजस्थान रॉयल्स ने IPL 2025 में करोड़पति बनाकर अपने साथ जोड़ा. इसके बाद से ही सवाल हैं कि आखिर फ्रेंचाइजी ने इतने युवा खिलाड़ी पर दांव क्यों खेला होगा. अब टीम के कप्तान संजू सैमसन ने एबी डिविलियर्स को दिए एक इंटरव्यू के दौरान इस बारे में बताया. सैमसन ने एबी डिविलियर्स को दिए इंटरव्यू में कहा, 'मैंने उनके हाइलाइट्स देखे हैं. राजस्थान के फैसला लेने वाले ग्रुप के सभी लोगों ने उन्हें चेन्नई में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अंडर-19 टेस्ट मैच में बल्लेबाजी करते देखा था, जहां उन्होंने 60-70 गेंदों पर सेंचुरी बनाई थी. उन्होंने वहां जो शॉट खेले, ऐसा लगा कि इसमें कुछ तो खास है और हमें लगा कि हमें इस तरह के खिलाड़ियों को टीम में रखना चाहिए और देखना चाहिए कि वे कहां तक पहुंचते हैं.' RR देती है रॉकस्टार प्लेयर्स इस बात में कोई संदेह नहीं है की राजस्थान रॉयल्स की टीम उनमें से एक हैं, जहां जाकर युवाओं का भविष्य बन जाता है. संजू सैमसन ने बताया कि उनकी टीम का फोकस इस बात पर भी होता है की वह भारतीय क्रिकेट को मैच विनर खिलाड़ी दे. सैमसन ने कहा, "लेकिन राजस्थान रॉयल्स का ऐसा करने का इतिहास रहा है. वे युवा टैलेंट को खोजते हैं और उन्हें चैंपियन बनाते हैं. उदाहरण के लिए आप देख सकते हैं की यशस्वी जायसवाल हैं जो एक युवा खिलाड़ी के रूप में RR में आए और अब भारतीय टीम के रॉकस्टार हैं.' 'रियान पराग, ध्रुव जुरेल वे सभी युवा के तौर रप आए और आज स्टार बन चुके हैं. मुझे लगता है कि RR को इस तरह की चीजें पसंद हैं. हां, हम IPL जीतना चाहते हैं, लेकिन हम यह भी सुनिश्चित करना चाहते हैं कि हम भारतीय क्रिकेट को पर्याप्त चैंपियन दे रहे हैं. उनसे मिलना रोमांचक होगा." ये भी पढ़ें: Jasprit Bumrah: मेलबर्न में 1 विकेट लेते ही इतिहास रच देंगे जसप्रीत बुमराह, अनिल कुंबले-कपिल देव छूट जाएंगे पीछे
Ipl-News-In-Hindi आईपीएल 2025 Indian Premier League 2025 आईपीएल Cricket News In Hindi Sports News In Hindi Ipl Indian Premier League
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
Jofra Archer IPL 2025 Auction: मुंबई इंडियंस की नाक के नीचे से इस गेंदबाज को उड़ा ले गई राजस्थान रॉयल्स, पानी की तरह बहा दिया पैसाJofra Archer IPL 2025 Price: इंडियन प्रीमियर लीग 2025 के मेगा ऑक्शन में इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर को राजस्थान रॉयल्स की टीम ने 12.
Read more »
Vaibhav Suryavanshi: IPL में बिहार के 'लाल' का दिखेगा कमाल, सचिन का रिकॉर्ड भी तोड़ चुके हैं समस्तीपुर के वैभवBihar News In Hindi बिहार के समस्तीपुर जिले के ताजपुर प्रखंड के वैभव सूर्यवंशी को आइपीएल नीलामी में राजस्थान रॉयल्स ने 1.
Read more »
वैभव को राजस्थान तो मुकेश को दिल्ली ने खरीदा: 13 साल के सूर्यवंशी IPL इतिहास के सबसे कम उम्र के खिलाड़ी, गोप...बिहार के वैभव सूर्यवंशी को राजस्थान रॉयल्स ने 1.
Read more »
बिहार के 13 साल के वैभव IPL खेलेंगे: 5.45 करोड़ खेलते हैं क्रिकेट, नेशनल टीमों में सिर्फ 22; नेशनल क्रिकेटर ...Vaibhav Suryavanshi from Bihar will play IPL Indian Cricketer Selection Process Cricket Academy In Indiaबिहार के समस्तीपुर के वैभव सूर्यवंशी को आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स की टीम ने 1.
Read more »
Vaibhav Suryavanshi जापान के खिलाफ भी हुए फ्लॉप, कहीं पानी में ना डूब जाए Rajasthan Royals के 1.10 करोड़ रुपये!IPL इतिहास के सबसे महंगे युवा बैटर वैभव सूर्यवंशी Vaibhav Suryavanshi को राजस्थान रॉयल्स ने 1.
Read more »
'इतने लंबे छक्के', वैभव सूर्यवंशी की उम्र को लेकर फिर उठे सवाल, पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर ने लगाए बड़े आरोपआईपीएल-2025 की मेगा नीलामी के बाद 13 साल के क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी को लेकर खूब चर्चा हो रही है। नीलामी में उन्हें राजस्थान रॉयल्स ने 1.
Read more »
