आईपीएल के 19वें संस्करण की शुरुआत 28 मार्च से होनी है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने अब तक टूर्नामेंट के कार्यक्रम का एलान नहीं किया है। बोर्ड के सचिव देवजीत सैकिया ने कहा
बीसीसीआई कर रहा हालातों की समीक्षा: धूमल आईपीएल चेयरमैन अरुण धूमल ने कहा कि अभी तक होटलों या अन्य हितधारकों की ओर से किसी तरह की औपचारिक शिकायत नहीं आई है, लेकिन स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है। उन्होंने कहा कि अगर होटलों को एलपीजी की कमी से कोई दिक्कत होती है और वे बोर्ड को इसकी जानकारी देते हैं, तो उस आधार पर आगे फैसला लिया जाएगा। दरअसल, अमेरिका-इस्राइल और ईरान के बीच बढ़ते संघर्ष के कारण पश्चिम एशिया में हालात तनावपूर्ण हैं, जिससे एलपीजी की आपूर्ति प्रभावित होने की आशंका जताई जा रही है। पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने घरेलू उपभोक्ताओं के लिए रसोई गैस की आपूर्ति को प्राथमिकता देने की बात कही है। इसके चलते होटलों और रेस्तरां के लिए मिलने वाली कमर्शियल एलपीजी में कमी की स्थिति बन सकती है। मुंबई, बंगलूरू और चेन्नई जैसे शहरों में कई रेस्तरां पहले ही गैस की कमी की आशंका जता चुके हैं। ऐसे में अगर कमर्शियल गैस की आपूर्ति प्रभावित होती है, तो इसका असर आईपीएल के दौरान होटल और हॉस्पिटैलिटी सेक्टर पर पड़ सकता है। विदेशी खिलाड़ियों की आवाजाही भी चिंता का विषय, दुबई रूट पर असर आईपीएल 2026 से पहले विदेशी खिलाड़ियों और प्रसारण टीमों की यात्रा व्यवस्था भी एक बड़ी चुनौती बन सकती है। आम तौर पर वेस्टइंडीज, दक्षिण अफ्रीका और इंग्लैंड के खिलाड़ी भारत आने के लिए दुबई में ट्रांजिट लेते हैं, लेकिन पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष के कारण कुछ उड़ानों के रूट प्रभावित हो सकते हैं। हाल ही में हुए टी20 विश्व कप के दौरान भी यात्रा संबंधी दिक्कतें सामने आई थीं। संघर्ष के कारण दुबई रूट प्रभावित होने से जिम्बाब्वे टीम को तीन अलग-अलग समूहों में इथियोपियन एयरलाइंस से अदीस अबाबा होते हुए अपने देश लौटना पड़ा था। वहीं, दक्षिण अफ्रीका और वेस्टइंडीज की टीम को कोलकाता में फंसे रहने के बाद चार्टर्ड फ्लाइट से जोहानिसबर्ग भेजा गया था। हालांकि, ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के हवाई क्षेत्र पर फिलहाल कोई असर नहीं है, लेकिन यह देखना बाकी है कि वेस्टइंडीज, दक्षिण अफ्रीका और इंग्लैंड के सभी खिलाड़ी, कोच और ब्रॉडकास्टर आईपीएल 2026 के लिए भारत पहुंच पाते हैं या नहीं। आईपीएल चेयरमैन अरुण धूमल ने कहा कि टूर्नामेंट अभी कुछ हफ्ते दूर है और बोर्ड लगातार हालात की समीक्षा कर रहा है। उन्होंने कहा कि जरूरत पड़ने पर यात्रा और अन्य व्यवस्थाओं को लेकर उचित फैसला लिया जाएगा।.
बीसीसीआई कर रहा हालातों की समीक्षा: धूमल आईपीएल चेयरमैन अरुण धूमल ने कहा कि अभी तक होटलों या अन्य हितधारकों की ओर से किसी तरह की औपचारिक शिकायत नहीं आई है, लेकिन स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है। उन्होंने कहा कि अगर होटलों को एलपीजी की कमी से कोई दिक्कत होती है और वे बोर्ड को इसकी जानकारी देते हैं, तो उस आधार पर आगे फैसला लिया जाएगा। दरअसल, अमेरिका-इस्राइल और ईरान के बीच बढ़ते संघर्ष के कारण पश्चिम एशिया में हालात तनावपूर्ण हैं, जिससे एलपीजी की आपूर्ति प्रभावित होने की आशंका जताई जा रही है। पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने घरेलू उपभोक्ताओं के लिए रसोई गैस की आपूर्ति को प्राथमिकता देने की बात कही है। इसके चलते होटलों और रेस्तरां के लिए मिलने वाली कमर्शियल एलपीजी में कमी की स्थिति बन सकती है। मुंबई, बंगलूरू और चेन्नई जैसे शहरों में कई रेस्तरां पहले ही गैस की कमी की आशंका जता चुके हैं। ऐसे में अगर कमर्शियल गैस की आपूर्ति प्रभावित होती है, तो इसका असर आईपीएल के दौरान होटल और हॉस्पिटैलिटी सेक्टर पर पड़ सकता है। विदेशी खिलाड़ियों की आवाजाही भी चिंता का विषय, दुबई रूट पर असर आईपीएल 2026 से पहले विदेशी खिलाड़ियों और प्रसारण टीमों की यात्रा व्यवस्था भी एक बड़ी चुनौती बन सकती है। आम तौर पर वेस्टइंडीज, दक्षिण अफ्रीका और इंग्लैंड के खिलाड़ी भारत आने के लिए दुबई में ट्रांजिट लेते हैं, लेकिन पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष के कारण कुछ उड़ानों के रूट प्रभावित हो सकते हैं। हाल ही में हुए टी20 विश्व कप के दौरान भी यात्रा संबंधी दिक्कतें सामने आई थीं। संघर्ष के कारण दुबई रूट प्रभावित होने से जिम्बाब्वे टीम को तीन अलग-अलग समूहों में इथियोपियन एयरलाइंस से अदीस अबाबा होते हुए अपने देश लौटना पड़ा था। वहीं, दक्षिण अफ्रीका और वेस्टइंडीज की टीम को कोलकाता में फंसे रहने के बाद चार्टर्ड फ्लाइट से जोहानिसबर्ग भेजा गया था। हालांकि, ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के हवाई क्षेत्र पर फिलहाल कोई असर नहीं है, लेकिन यह देखना बाकी है कि वेस्टइंडीज, दक्षिण अफ्रीका और इंग्लैंड के सभी खिलाड़ी, कोच और ब्रॉडकास्टर आईपीएल 2026 के लिए भारत पहुंच पाते हैं या नहीं। आईपीएल चेयरमैन अरुण धूमल ने कहा कि टूर्नामेंट अभी कुछ हफ्ते दूर है और बोर्ड लगातार हालात की समीक्षा कर रहा है। उन्होंने कहा कि जरूरत पड़ने पर यात्रा और अन्य व्यवस्थाओं को लेकर उचित फैसला लिया जाएगा।
Ipl 2026 News In Hindi West Asia Crisis West Asia Crisis Latest News West Asia Crisis Impact On Ipl Cricket News Cricket News In Hindi Cricket News In Hindi Latest Cricket News Updates
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
Team India Celebration, T20 World Cup 2026: अजिंक्य रहाणे ने किया खास ट्वीटTeam India Celebration, T20 World Cup 2026: भारतीय टीम ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 का खिताब न्यूजीलैंड को हराकर अपने नाम कर लिया है।
Read more »
IPL 2026 में कीवी खिलाड़ियों पर होगा KKR का दारोमदार, फ्रेंचाइजी की बढ़ीं उम्मीदेंपिछले टी20 विश्व कप में न्यूजीलैंड के फिन एलन और टिम साइफर्ट के शानदार प्रदर्शन के बाद कोलकाता नाइट राइडर्स KKR की उम्मीदें बढ़ गई हैं। दोनों ने 400 से अधिक रनों की साझेदारी की और एलन ने सबसे तेज टी20 शतक भी लगाया।
Read more »
T20 World Cup 2026: टीम इंडिया के लिए BCCI ने खोली तिजोरी, ICC से 5 गुना ज्यादा इनामी राशि का किया ऐलानT20 World Cup 2026: भारतीय क्रिकेट बोर्ड की ओर से चैंपियन टीम के लिए इनामी राशि का ऐलान कर दिया है जो इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल की इनामी राशि से लगभग 5 गुना ज्यादा है.
Read more »
टीम इंडिया को ₹131 करोड़ देगा BCCI: बोर्ड ने खिलाड़ियों, स्टाफ और सिलेक्टर्स को बधाई दी, तीसरी बार वर्ल्ड चै...Team India World Cup 2026 Win BCCI Prize Money Announcement: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने टी-20 वर्ल्ड कप 2026 जीतने पर टीम इंडिया के लिए 131 करोड़ रुपए के इनाम का ऐलान किया है।
Read more »
IPL 2026: गुजरात टायटंस ने ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज को जोड़ा साथ, सौंपी बैटिंग कोच की जिम्मेदारीIPL 2026 की तैयारियों के बीच गुजरात टायटंस ने ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज खिलाड़ी को अपने साथ जोड़ा है, जिन्हें बैटिंग कोच की जिम्मेदारी सौंपी है. खेल समाचार | IPL
Read more »
IPL 2026 Schedule: बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया ने दिया बड़ा अपडेट, इस दिन जारी होगा आईपीएल का शेड्यूलBCCI on IPL 2026 Schedule: बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया ने आईपीएल 2026 के शेड्यूल पर अपडेट दिया है। उन्होंने बताया कि शुरुआती 20 दिनों का शेड्यूल 12 मार्च तक घोषित किया जाएगा।
Read more »
