Mumbai Indians Qualified for Playoffs: मुंबई इंडियंस ने आईपीएल 2025 के 63वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स को 59 रनों से हरा दिया और प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई किया. अब टॉप-2 स्पॉट के लिए तीन टीमों के बीच दिलचस्प रेस है.
सूर्यकुमार यादव की नाबाद 73 रनों की पारी के बाद जसप्रीत बुमराह और मिचेल सैंटनर की धारदार गेंदबाजी के दम पर मुंबई इंडियंस ने अपने घरेलू मैदान पर दिल्ली कैपिटल्स को 59 रनों से रौंद दिया और आईपीएल 2025 के प्लेऑफ का टिकट हासिल किया.
मुंबई प्लेऑफ में पहुंचने वाली आखिरी टीम है. उनसे पहले गुजरात टाइटंस, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और पंजाब किंग्स नॉकआउट स्टेज के लिए क्वालीफाई कर चुकी हैं. वहीं इस हार के साथ ही दिल्ली कैपिटल्स प्लेऑफ की रेस से बाहर हो गई है. अब गुजरात, बेंगलुरु और पंजाब के बीच टॉप-2 स्थान के लिए दिलचस्प रेस है.टॉप-2 स्थान के लिए तीन टीमों के बीच जंगआईपीए की अंक तालिका में पहले दो स्थान पर रहने वाली टीमें सीधे क्वालीफायर खेलती हैं, ऐसे में उनके पास फाइनल में पहुंचने के दो मौके होते हैं. सभी टीमों की कोशिश इन्हीं दो स्थानों पर फिनिश करने की होती है. इस बार गुजरात टाइटंस, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और पंजाब किंग्स के बीच पहले दो स्थानों की जंग हैं. मुंबई भी रेस में है, लेकिन उसे दूसरी टीमों के परिणामों पर भी निर्भर रहना होगा.{ai=d.createElement;ai.defer=true;ai.async=true;ai.src=v.location.protocol+o;d.head.appendChild;});गुजरात टाइटंस अधिकतम 22 अंकों तक पहुंच सकती है. उसके दो मुकाबले- 22 मई को लखनऊ और 25 मई को चेन्नई के खिलाफ हैं. जबकि बेंगलुरु जो अधिकतम 21 अंकों तक पहुंच सकती है, उसके भी इतने ही मैच बचे हैं. बेंगलुरु अपना अगला मुकाबला 23 मई को हैदराबाद और 27 मई को लखनऊ के खिलाफ खेलेगी. जबकि पंजाब किंग्स को 24 मई को दिल्ली कैपिटल्स और 26 मई को मुंबई इंडियंस के खिलाफ खेलना है. इन तीनों ही टीमों ने पूरे सीजन में दमदार प्रदर्शन किया है, ऐसे में देखना दिलचस्प होगा कि कौन सी टीम अंक तालिका में पहले दो स्थानों पर फिनिश करती है.मु्ंबई इंडियंस की शानदार वापसीआईपीएल 2025 में मुंबई इंडियंस की शुरुआत काफी खराब रही थी. हार्दिक पांड्या की अगुवाई में टीम अपने शुरुआती पांच मैचों में सिर्फ एक जीत पाई थी, लेकिन फिर उसने दमदार वापसी की और अपने आखिरी के 8 मैचों में से सात जीते और प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई किया. पांच बार की चैंपियन मुंबई 11वीं बार प्लेऑफ में पहुंची है और वह संभवत: एलिमिनेटर खेलेगी.मुंबई इंडियंस को अगर टॉप-2 में फिनिश करना होगा, तो उसे पंजाब किंग्स के खिलाफ अपना आखिरी मैच जीतना होगा. इसके अलावा उसे उम्मीद करनी होगी कि दिल्ली कैपिटल्स अपने आखिरी मैच में पंजाब किंग्स को हरा दे और हैदराबाद और लखनऊ अपने आखिरी मैच में बेंगलुरु को हरा दें. अगर ऐसा होता है तो बेंगलुरु और पंजाब 17-17 अंकों पर ही सीमित रह जाएंगी और मुंबई 18 अंकों के साथ टॉप-2 में पहुंच जाएगी. लेकिन जैसा प्रदर्शन पंजाब और बेंगलुरु ने किया है, उससे इसकी संभावना काफी कम है.यह भी पढ़ें: शुभमन गिल-साई सुदर्शन की जोड़ी के पास इतिहास लिखने का सुनहरा मौका, आईपीएल में पहली बार होगा ऐसायह भी पढ़ें: IRE vs WI: वेस्टइंडीज को रौंदकर आयरलैंड ने रचा इतिहास, वनडे में पहली बार किया ऐसा, वर्ल्ड क्रिकेट भी चौंका
Delhi Capitals IPL 2025 Cricket
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
मुंबई इंडियंस बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स आईपीएल 2025 लाइव अपडेट्स: दिग्वेश सिंह ने बॉश को एक चौका जड़ाMI vs LSG Live Score, IPL 2025: आईपीएल 2025 का 45वां मैच मुंबई इंडियंस और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच वानखेड़े स्टेडियम में खेला जा रह है।
Read more »
राजस्थान रॉयल्स बनाम मुंबई इंडियंस लाइव स्कोर अपडेट्स : टाइम फॉर ए स्ट्रैटेजिक ब्रेकRR vs MI Live Score, IPL 2025: राजस्थान रॉयल्स और मुंबई इंडियंस के बीच आईपीएल 2025 का 50वां मैच जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेला जा रहा है।
Read more »
प्लेऑफ में पहुंचने के बाद मुंबई इंडियंस किसी के लिए भी खतरनाक हो जाती है : अंबाती रायडूप्लेऑफ में पहुंचने के बाद मुंबई इंडियंस किसी के लिए भी खतरनाक हो जाती है : अंबाती रायडू
Read more »
IPL 2025, Playoffs qualification scenario: दिल्ली-हैदराबाद मैच के रद्द होने से मची खलबली, अब 7 टीमों के बीच टॉप 4 में पहुंचने की जंग, ऐसा है पूरा समीकरणIPL 2025 Playoffs Scenario: आईपीएल 2025 के प्लेऑफ की रेस दिलचस्प बन गई है, अबतक तीन टीम प्लेऑफ की रेस से बाहर हो गई है, ऐसे में अब ...
Read more »
प्लेऑफ से पहले ये क्या? मुंबई इंडियंस ने एक झटके में बदल दिए 3 खिलाड़ी, एक तो इंटरनेशनल टीम का कप्तानमुंबई इंडियंस ने आईपीएल 2025 प्लेऑफ से पहले बड़ा बदलाव किया है। हार्दिक पंड्या की कप्तानी वाली टीम में 3 नए खिलाड़ियों की एंट्री हुई है।
Read more »
MI vs DC Pitch Report: बल्लेबाज मचाएंगे ‘तांडव’ या गेंदबाजों की होगी बल्ले-बल्ले, कैसा खेलेगी वानखेड़े की पिचMI vs DC Pitch Report मुंबई इंडियंस MI और दिल्ली कैपिटल्स DC के बीच IPL 2025 का 63वां मैच आज खेला जाना है। यह मैच वानखेड़े स्टेडियम में होना है। मुंबई और दिल्ली दोनों टीमों की नजरें प्लेऑफ में जगह हासिल करने पर बनी हुई है। प्लेऑफ के लिए 3 टीमें तय हो गई है और अब आखिरी स्थान के लिए मुंबई और दिल्ली के बीच जंग जारी...
Read more »
