बुधवार की शाम को अचानक बदले मौसम से दिल्ली में तेज आंधी और बारिश दर्ज की गई है. आंधी-तूफान के कारण आम जीवन भी प्रभावित हुआ. हालांकि, कई दिनों से भीषण गर्मी से परेशान लोगों को बड़ी राहत मिली है.
नई दिल्ली. कई दिनों से भीषण गर्मी के बाद बुधवार की शाम को दिल्ली-एनसीआर में मौसम ने करवट ली. इसके बाद करीब 8 बजे दिल्ली, नोएडा और गाजियाबाद में तेज आंधी कहर देखने को मिला है. तूफानी हवाओं के चलते सड़क किनारे लगे पेड़ उखड़ गए तो कई जगह बिजली के खंभे गिर गए.
तेज हवाओं के कारण दिल्ली के कई इलाकों में बिजली भी कट गई. इस दौरान दिल्ली में कई जगह ओले भी गिरे हैं. तेज़ हवाओं, भारी बारिश और ओलावृष्टि के कारण दिल्ली के आईजीआई एयरपोर्ट पर कई फ्लाइट प्रभावित हुई, जबकि दिल्ली के येलो लाइन पर मेट्रो यात्री घंटों फंसे रहे.सफदरजंग में 79 के स्पीड से चली हवाजानकारी के अनुसार, दिल्ली के सफदरजंग इलाके में 79 किमी प्रति घंटे की रफ्तार के साथ सबसे तेज विंड स्पीड रही है. पालम इलाके में विंड स्पीड 74 किलोमीटर प्रति घंटे रही, जबकि प्रगति मैदान में विंड स्पीड 78 किलोमीटर प्रति घंटे रिकॉर्ड की गई है. {ai=d.createElement;ai.defer=true;ai.async=true;ai.src=v.location.protocol+o;d.head.appendChild;});कहां-कितनी स्पीड से चली हवा?तूफान और बारिश के कारण एकीकृत कमान और नियंत्रण केंद्र की एक रिपोर्ट के अनुसार, अकेले NDMC क्षेत्र से 13 पेड़ गिरने की शिकायतें प्राप्त हुईं. विकास मार्ग, अक्षरधाम रोड, सिकंदरा रोड, फिरोज शाह रोड और अक्षरधाम रोड की ओर जाने वाले रास्ते सहित कई इलाकों में पेड़ों की टहनियाँ गिर गईं.लक्ष्मी नगर रेड लाइट चौराहे के पास विकास मार्ग पर एक बिलबोर्ड गिर गया. निजामुद्दीन थाने के सामने एक पेड़ गिरने से नीला गुंबद से आश्रम की ओर जाने वाले रास्ते में मथुरा रोड पर ट्रैफिक प्रभावित हुआ. शाम 5.30 बजे से रात 8.30 बजे के बीच तीन घंटों में, सफदरजंग में 12.2 मिमी बारिश दर्ज की गई. वहीं, मयूर विहार में 13 मिमी और पीतमपुरा में 5 मिमी बारिश दर्ज की गई.पालम में 14 डिग्री गिरा तापमानतेज आंधी के साथ बारिश से दिल्ली-एनसीआर के तापमान में भी गिरावट दर्ज हुआ है. दिल्ली के पालम इलाके में 7:30 बजे से 8:30 बजे के बीच में अधिकतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस गिर गया है. पीतमपुरा में 13 डिग्री, दिल्ली यूनिवर्सिटी इलाके में 12.1 डिग्री और प्रगति मैदान इलाके में 12 डिग्री सेल्सियस तापमान गिर गया है. नेहरू विहार में पुल गिराआंधी-तूफान और बारिश के बीच दिल्ली के नॉर्थ डिस्ट्रिक्ट के नेहरू विहार इलाके में नाला पार करने वाला पुल गिर गया है. बताया गया कि तिमारपुर थाना क्षेत्र में दो पुल थे, जो नाला क्रॉस करने के लिए बनाए गए थे. लोग उसे पार करके कॉलोनी में जाते थे. अचानक आंधी तूफान के चलते पुल गिर गया.यह भी पढ़ें- श्रीनगर में ऐसा तूफान-ओले, उड़ रहे प्लेन की टूटी नाक, यात्रियों में चीख पुकार, दुआ मांगने लगे, VIDEO आया सामनेदिल्ली-नोएडा में तेज आंधी के बाद बारिश, ओले भी गिरे, कई इलाकों में बिजली गुल, हवाई उड़ानें भी प्रभावित
Delhi Weater Update Delhi Rain Delhi NCR Rain Alert Delhi Wind Speed Today Delhi NCR Wind Speed Delhi Temp Today Delhi Mausam Today Delhi Mausam Vibhag Delhi Mausam Report Today Delhi IMD Forecast Delhi IMD Alert
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
Rajasthan Weather: राजस्थान में आज जयपुर सहित 21 जिलों में तेज अंधड़ और बारिश, जानें मौसम का ताजा अपडेटराजस्थान में आज से मौसम बदलने वाला है। भीषण गर्मी के बाद अब आंधी और बारिश का दौर शुरू होगा। मौसम विभाग ने कई जिलों के लिए अलर्ट जारी किया है। झुंझुनूं, सीकर, बीकानेर समेत कई जिलों में तेज आंधी और बारिश की संभावना है। इन जिलों में 60 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। जानते हैं कहां-कहां बारिश और आंधी चलने का अलर्ट जारी किया गया...
Read more »
दिन का पारा हुआ कम, रात में बढ़ी गर्मी: आज चलेंगी तेज हवाएं, कल आंधी-बारिश के आसार; उमस भरी गर्मी करेगी परेशानकानपुर में आज तेज हवाएं चल सकती हैं। मौसम विभाग ने कल से आंधी-बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है। आज पश्चिमी के 12 जिलों में आंधी-पानी का यलो अलर्ट जारी किया गया है। सोमवार को पूरे प्रदेश में आंधी-बारिश का यलो अलर्ट जारी कियाकानपुर में आज तेज हवाएं चल सकती हैं। मौसम विभाग ने कल से आंधी-बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है। आज पश्चिमी के 12 जिलों में...
Read more »
VIDEO: '6,6,4,6,6,4' रोमारियो शेफर्ड ने बल्ले से मचाई सुनामी, खलील अहमद के एक ही ओवर में ठोक डाले इतने रनRomario Shepherd vs Khaleel Ahmed RCB vs CSK IPL 2025: रोमारियो शेफर्ड की आंधी में उड़ी चेन्नई, रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के लिए जड़ा अब तक का सबसे तेज़ अर्धशतक.
Read more »
सावधान! यूपी के 75 जिलों में आज बरसेंगे बादल, 60KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएंUP Weather Today: आंधी-तूफान... यूपी के 75 जिलों में आज बरसेंगे बादल, 60KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, IMD का अलर्ट
Read more »
मिचेल स्टार्क के जाने से परेशान ना हो दिल्ली कैपिटल्स... IPL खेलने को बेताब हैं ये 3 बॉलर, बस बुलाने की देरदिल्ली कैपिटल्स के स्टार तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क आईपीएल से बाहर हो चुके हैं। ऐसे में दिल्ली की टीम को उन्हें रिप्लेस करने के लिए एक तगड़े तेज गेंदबाज की जरूरत होगी।
Read more »
दिल्ली-एनसीआर में आंधी-तूफान से डरावना माहौल, बारिश के साथ गिरे ओले, मेट्रो प्रभावितदिल्ली-एनसीआर में बुधवार को मौसम ने अचानक बदलाव दिखाया, दिनभर की गर्मी के बाद धूल भरी आंधी और तेज हवाओं ने दस्तक दी।
Read more »
