IPL 2026: आईपीएल 2026 मिनी ऑक्शन में चेन्नई सुपर किंग्स की नजर ऑलराउंडर्स के अलावा स्पिनर पर भी रहेगी. चलिए जानते हैं कि ऑक्शन में CSK किन 3 प्लेयर्स को टारगेट कर सकती है. खेल समाचार | IPL
" IPL 2026 : आईपीएल 2026 की मिनी ऑक्शन का आयोजन 16 दिसंबर के अबू धाबी में होगा. 5 बार की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स इस ऑक्शन में 43.4 करोड़ के पर्स वैल्यू के पास उतरेगी. सीएसके ज्यादा से ज्यादा 9 प्लेयर्स को खरीद सकती है.
CSK के स्क्वाड में 4 विदेशी प्लेयर्स शामिल हैं. ऐसे में सीएसके ऑक्शन में सिर्फ 4 ही विदेशी प्लेयर्स को खरीद सकती है. चलिए जानते हैं कि ऑक्शन में किन 3 प्लेयर्स को CSK टारगेट कर सकती है. Advertisment लियाम लिविंगस्टोन इंग्लैंड के स्टार ऑलराउंडर लियाम लिविंगस्टोन पिछले सीजन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का हिस्सा थे, लेकिन अब वो आईपीएल 2026 ऑक्शन का हिस्सा होंगे. उन्होंने अपना बेस प्राइस 2 करोड़ रुपये रखा है. ऐसे में IPL 2026 के ऑक्शन में चेन्नई सुपर किंग्स उनपर दांव लगा सकती है, क्योंकि CSK को एक फिनिशर की जरूरत है. लिविंगस्टोन की आईपीएल करियर की बात करें तो उन्होंने 49 मैचों में 158.76 की स्ट्राइक रेट से कुल 1051 रन बनाए हैं. वहीं गेंदबाजी करते हुए 13 विकेट चटकाए हैं. रवि बिश्नोई भारतीय स्पिनर रवि बिश्नोई पिछले सीजन लखनऊ सुपर जायंट्स का हिस्सा थे, लेकिन अब वो आईपीएल 2026 ऑक्शन का हिस्सा बनेंगे. उन्होंने भी अपना बेस प्राइस 2 करोड़ रुपये रखा है. ऑक्शन में सीएसके रवि बिश्नोई को टारगेट कर सकती है, क्योंकि चेन्नई सुपर किंग्स को एक लेग स्पिनर की तलाश है. बिश्नोई ने अब तक कुल 77 आईपीएल मुकाबले खेले हैं और इस दौरान उन्होंने 72 विकेट चटकाए हैं. यह भी पढ़ें: BCCI Annual Contract: रोहित और विराट की सैलरी में होने वाली है कटौती? शुभमन गिल का अप्रेजल है लगभग तय मेट हेनरी न्यूजीलैंड के स्टार गेंदबाज मेट हेनरी भी आईपीएल 2026 ऑक्शन का हिस्सा हैं. हेनरी का बेस प्राइस भी 2 करोड़ रुपये है. हेनरी पंजाब किंग्स और लखनऊ सुपर जायंट्स का हिस्सा रह चुके हैं. हालांकि उनका आईपीएल करियर कुछ खास नहीं है, लेकिन पिछले कुछ वक्त से उन्होंने शानदार गेंदबाजी की है, जिसे देखते हुए चेन्नई सुपर किंग्स ऑक्शन में उनपर बोली लगा सकती है. चेन्नई सुपर किंग्स ने आईपीएल 2026 ऑक्शन से पहले कुल 16 प्लेयर्स को रिटेन किया था. इसमें राजस्थान रॉयल्स से ट्रेड किए गए संजू सैमसन भी शामिल हैं. इन सभी खिलाड़ियों पर सीएसके ने कुल 81.6 करोड़ रुपये खर्च कर दिए. अब सीएसके के पास सिर्फ 43.4 करोड़ रुपये बचे हैं. यह भी पढ़ें: कौन है टीम इंडिया का 'धुरंधर', दबंग और सैयारा? जानें यशस्वी जायसवाल ने किस प्लेयर को किस फिल्म से किया कंपेयर"
Chennai Super Kings CSK Liam Livingstone Indian Premier League
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
IPL 2026 Auction: ఐపీఎల్లో 3 ఆటగాళ్లను బ్యాన్ చేసిన బీసీసీఐ..క్రికెటర్ల ప్రవర్తనపై సీరియస్..ఐపీఎల్ ఛాయల్లోకి కూడా రారు!IPL 2026 Banned Players: మరికొద్ది రోజుల్లో ఐపీఎల్ 2026 మినీ వేలం జరగనున్న నేపథ్యంలో భారత క్రికెట్ నియంత్రణ మండలి (బీసీసీఐ) ఓ సంచలన ప్రకటన చేసింది. రాబోయే ఐపీఎల్ 2026 సీజన్లో ముగ్గురు అంతర్జాతీయ ఆటగాళ్లపై నిషేధం విధించింది. ఇప్పుడు ఇదే హాట్ టాపిక్గా నిలిచింది.
Read more »
IPL Auction: ऑलराउंडर कैमरून ग्रीन बन गए हैं 'बल्लेबाज', अब बरसेगा छप्परफाड़ पैसा, जानिए खास 'मनी मंत्र'Cameron Green In IPL 2026: ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर के अपना रजिस्ट्रेशन बल्लेबाज के तौर पर कराने के कारण अब उनके ज्यादा पैसा पाने के चांस बढ़ गए हैं।
Read more »
IPL 2026 ऑक्शन में मौजूद रहेंगे कप्तान श्रेयस अय्यर, ये दिग्गज रहेगा बाहरआईपीएल मिनी ऑक्शन 16 दिसंबर को अबू धाबी में होने जा रही है। पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर चोट से उबरकर टीम का नेतृत्व करेंगे। वहीं, हेड कोच रिकी पोंटिंग का ऑक्शन में शामिल होना मुश्किल है। पंजाब किंग्स के पास खर्च करने के लिए सीमित राशि है। अन्य टीमें भी ऑक्शन में अपनी रणनीति के साथ...
Read more »
IPL 2026 ऑक्शन का हिस्सा होंगे श्रेयस अय्यर, इस वजह से उठाया बड़ा कदमIPL 2026 Auction: 16 दिसंबर को अबू धाबी में इंडियन प्रीमियर लीग के अगले सीजन यानि आईपीएल 2026 के लिए ऑक्शन का आयोजन किया जाएगा. क्रिकेट | खेल समाचार
Read more »
IPL 2026: आईपीएल 2026 में सबसे पहले लगेगी इस खिलाड़ी पर बोली, सेट-1 के सभी 6 नाम आए सामनेIPL 2026: आईपीएल 2026 के मिनी ऑक्शन की तैयारियों के बीच सेट-1 के खिलाड़ियों के नाम सामने आ गए हैं, जिनपर सबसे पहले बोली लगने वाली है. आइए उन नामों के बारे में जानते हैं... खेल समाचार | IPL
Read more »
IPL Auction 2026: চারবারের আইপিএলজয়ী, খেলেছেন ১ টেস্ট এবং ২ ওডিআই, নিলামে চর্চায় ৩৮ বছরের ভারতীয়...Meet Four Time IPL Winner Who Won 3 Back To Back IPL Titles
Read more »
