IPL 2025: आईपीएल 2025 में ईशान किशन की टीम बदलने की पूरी संभावना है, क्योंकि मुंबई इंडियंस चाहकर भी उनके लिए RTM का इस्तेमाल नहीं कर सकती है.
IPL 2025 : आईपीएल 2025 में ईशान किशन की टीम बदलने की पूरी संभावना है, क्योंकि मुंबई इंडियंस चाहकर भी उनके लिए RTM का इस्तेमाल नहीं कर सकती है. आईपीएल 2025 के मेगा ऑक्शन से पहले मुंबई इंडियंस ने कुल 5 खिलाड़ियों को रिटेन किया है.
उन्होंने विकेटकीपर-बल्लेबाज ईशान किशन को रिलीज कर ऑक्शन का रास्ता दिखाया. ऐसा माना जा रहा था कि मुंबई अपने इस स्टार क्रिकेटर को RTM के जरिए वापस खरीद लेगी, लेकिन बीसीसीआई के नियम की वजह से ऐसा संभव नहीं है. जी हां, रिटेंशन के दौरान MI ने जो फैसले लिए हैं, उसकी वजह से अब वह ईशान किशन के लिए RTM का इस्तेमाल नहीं कर सकती है.31 अक्टूबर को सभी टीमों के साथ मुंबई इंडियंस ने भी अपनी रिटेंशन लिस्ट जारी कर दी. फ्रेंचाइजी ने रोहित शर्मा , जसप्रीत बुमराह , हार्दिक पांड्या , तिलक वर्मा को रिटेन किया. वहीं, स्टार विकेटकीपर-बल्लेबाज ईशान किशन को रिलीज कर दिया. हालांकि, MI के इस फैसले ने सभी को हैरान किया, क्योंकि ईशान लंबे वक्त से MI का हिस्सा हैं.आईपीएल 2025 मेगा ऑक्शन से पहले बीसीसीआई ने कुछ नियम जारी किए थे. इसमें बताया गया था कि एक टीम अधिकतम 6 खिलाड़ियों को रिटेन कर सकती है. हालांकि, इन 6 रिटेन प्लेयर्स में मैक्सिमम 5 कैप्ड और 2 अनकैप्ड प्लेयर शामिल हो सकते हैं. जबकि मुंबई इंडियंस ने जिन 5 खिलाड़ियों को रिटेन किया है, वह सभी इंटरनेशनल मैच खेल चुके हैं. यानी वह इंटरनेशनल प्लेयर्स की कैटिगरी में हैं.क्रिकेट के गलियारों में चर्चा थी कि मुंबई इंडियंस ईशान किशन के लिए आईपीएल 2025 मेगा ऑक्शन में RTM का इस्तेमाल करेगी. लेकिन, अब चूंकि ये टीम 5 इंटरनेशनल प्लेयर को रिटेन कर चुकी है, तो अब वह RTM का इस्तेमाल सिर्फ अनकैप्ड खिलाड़ी के लिए ही कर सकती है. यही वजह है, जिसके चलते एमआई ईशान किशन पर RTM का इस्तेमाल नहीं कर सकेगी.IPL 2018 से ही ईशान किशन मुंबई इंडियंस का हिस्सा रहे हैं. 7 साल बाद अब उनकी आईपीएल टीम बदल सकती है. हालांकि, आईपीएल 2022 में भी फ्रेंचाइजी ने ईशान को रिलीज किया था, लेकिन फिर उन्हें 15.75 करोड़ रुपये में खरीदकर वापस अपनी टीम में जोड़ा था. IPL 2025: RTM ना होता तो टीमें हो जातीं परेशान, जानें आईपीएल 2025 मेगा ऑक्शन में कैसे काम करेगा ये कार्ड
Ipl Indian Premier League Indian Premier League 2025 आईपीएल आईपीएल 2025 Ishan-Kishan आईपीएल आईपीएल 2025 इंडियन प्रीमियर लीग इंडियन प्रीमियर लीग 2025
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
इम्यूनिटी का पावरहाउस है ये फल, दिल के लिए किसी वरदान से नहीं है कमइम्यूनिटी का पावरहाउस है ये फल, दिल के लिए किसी वरदान से नहीं है कम
Read more »
IPL 2025 Retention: एक बल्लेबाज, एक ऑलराउंडर और एक गेंदबाज, सिर्फ इन 3 खिलाड़ियों को रिटेन करेगी दिल्ली कैपिटल्सIPL 2025 Retention: इंडियन प्रीमियर लीग 2025 के लिए होने वाली मेगा नीलामी से पहले दिल्ली कैपिटल्स इन 3 खिलाड़ियों को रिटेन कर सकती है.
Read more »
गिफ्टिंग और पर्सनल यूज़ के लिए परफेक्ट हैं ये Titan वॉल क्लॉक, कीमत है बहुत कमगिफ्टिंग और पर्सनल यूज़ के लिए परफेक्ट हैं ये Titan वॉल क्लॉक, कीमत है बहुत कम
Read more »
IPL 2025: बल्ले से खतरनाक तो गेंद से घातक, ऑक्शन में इन 3 विदेशी ऑलराउंडर्स पर दिल्ली कैपिटल्स की होगी नजरIPL 2025: इंडियन प्रीमियर लीग 2025 के लिए होने वाली नीलामी में दिल्ली कैपिटल्स इन 3 ऑलराउंडर्स को अपने पाले में लेने की कोशिश कर सकती है.
Read more »
IPL 2025: हो गया तय, हार्दिक पांड्या नहीं होंगे आईपीएल 2025 में मुंबई इंडियंस के कप्तान!IPL 2025: आईपीएल 2025 में क्या हार्दिक पांड्या ही मुंबई इंडियंस के कप्तान होंगे? इसका जवाब हर क्रिकेट फैन तलाश रहा है. मगर, उनके अगले सीजन कैप्टन रहने की उम्मीद कम है.
Read more »
IPL 2025: CSK ने कर दिया खुलासा, अपने इस विदेशी खिलाड़ी के लिए यूज करेगी RTM!IPL 2025: आईपीएल 2025 की तैयारियों के बीच चेन्नई सुपर किंग्स से जुड़ी एक बड़ी अपडेट सामने आई है. बताया जा रहा है कि फ्रेंचाइजी अपने पुरानी खिलाड़ी को खरीदने की तैयारी में है.
Read more »
