IPL 2025: इंडियन प्रीमियर लीग 2025 के लिए होने वाली नीलामी में दिल्ली कैपिटल्स इन 3 ऑलराउंडर्स को अपने पाले में लेने की कोशिश कर सकती है.
IPL 2025 : बल्ले से खतरनाक तो गेंद से घातक, ऑक्शन में इन 3 विदेशी ऑलराउंडर्स पर दिल्ली कैपिटल्स की होगी नजर IPL 2025 : इंडियन प्रीमियर लीग 2025 के लिए होने वाली नीलामी में दिल्ली कैपिटल्स इन 3 ऑलराउंडर्स को अपने पाले में लेने की कोशिश कर सकती है.
इंडियन प्रीमियर लीग 2025 के लिए नीलामी नवंबर के अंत में होने वाली है. बीसीसीआई द्वारा रिटेंशन पॉलिसी की घोषणा के बाद सभी 10 फ्रेंचाइजी को अपने रिटेन खिलाड़ियों की लिस्ट 31 अक्टूबर तक बीसीसीआई को सौंपनी है. इस प्रकिया के बाद नीलामी की तैयारी शुरु हो जाएगी. नीलामी में इस बार दिल्ली कैपिटल्स काफी तैयारी के साथ उतरने वाली है. टीम की नजर 3 ऐसे ऑलराउंडर्स पर होगी जो अकेले दम मैच का रुख मोड़ने की क्षमता रखते हैं. आईए देखते हैं कि वे कौन से ऑलराउंडर्स हो सकते हैं.साउथ अफ्रीका के ऑलराउंडर मार्को यानसेन जितनी तेज गति से गेंदबाजी करते हैं उतनी ही तूफानी बल्लेबाजी के लिए भी जाने जाते हैं. साउथ अफ्रीका को वे अपने ऑलराउंड खेल की बदौलत अकेले दम मैच जीताते रहे हैं. आईपीएल 2025 की नीलामी में डीसी उन पर नजर रखेगी. मार्को यानसेन फिलहाल एसआरएच का हिस्सा हैं. वे 2021 से लीग खेल रहे हैं लेकिन उन्हें मौके कम मिले हैं. अब अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उनका नाम हो चुका है इसलिए उनपर डीसी बड़ी बोली लगाने से पीछे नहीं हटेगी. यानसेन 21 मैच में 20 विकेट ले चुके हैं.अफगानिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर अजमतुल्लाह ओमरजई की भी आईपीएल 2025 की नीलामी में बड़ी मांग रहने वाली है. फिलहाल ये खिलाड़ी गुजरात टाइटंस का हिस्सा है. अगर जीटी रिलीज करती है तो नीसानी में ओमरजई पर सभी टीमों की निगाहे होंगी. टीम में संतुलन बनाने के लिए दिल्ली कैपिटल्स भी ओमरजई पर बड़ी बोली लगा सकती है. दाएं हाथ के तेज गेंदबाज और विस्फोटक बल्लेबाज ओमरजई अफगानिस्तान के लिए 44 मैच में 399 रन बनाने के अलावा वे 28 विकेट ले चुके हैं.ग्लेन फिलिप्स एक ऐसे खिलाड़ी हैं जो बल्लेबाजी, गेंदबाजी, विकेटकीपिंग कर सकते हैं साथ ही एक बेहतरीन फिल्डर हैं. फिलहाल फिलिप्स एसआरएच का हिस्सा है. पिछले सीजन उन्हें एक भी मैच खेलने का मौका नहीं मिला था. संभव है वे इस साल नीलामी में दिखे. डीसी किसी भी कीमत पर फिलिप्स को अपने साथ जोड़ना चाहेगी. न्यूजीलैंड का ये खिलाड़ी अपने दम पर किसी भी टीम के खिलाफ मैच का रुख अपनी ओर मोड़ने की क्षमता रखता है. फिलिप्स न्यूजीलैंड के लिए 78 टी 20 में 1875 रन बना चुके हैं. इस दौरान उनके बल्ले से 2 शतक और 10 अर्धशतक निकले हैं.Virat Kohli: विराट कोहली हैं मजाकिया, मजेदार मिम्स और जोक शेयर करते हैं, दिग्गज क्रिकेटर का खुलासायदि आपको यह लेख पसंद आया है, तो इसे अपने दोस्तों के साथ साझा करें।
IPL 2025 Azmatullah Omarzai Glenn Phillips Marco Jansen Cricket News In Hindi
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
IPL 2025: मेगा ऑक्शन से पहले बढ़ेगी टीमों की पर्स वैल्यू, जानें अब 1 फ्रेंचाइजी कितने करोड़ कर सकेगी खर्च?IPL 2025 Mega Auction: आईपीएल 2025 के मेगा ऑक्शन से पहले एक रिपोर्ट के हवाले से जानकारी मिली है कि अपकमिंग सीजन में टीमों की पर्स वैल्यू बढ़ने वाली है.
Read more »
IPL 2025: रिटेंशन नियमों का BCCI ने किया ऐलान, इस शर्त के साथ 6 प्लेयर्स रिटेन कर सकती हैं टीमेंIPL 2025: आईपीएल 2025 मेगा ऑक्शन से पहले सस्पेंस खत्म हो गया है और बीसीसीआई ने आधिकारिक घोषणा कर दी है कि एक टीम कितने प्लेयर्स को रिटेन कर सकती है?
Read more »
IPL में ऋषभ पंत छोड़ेंगे दिल्ली का साथ, मेगा ऑक्शन में उतरने का फैसला? मचा हड़कंपIPL 2025 के मेगा ऑक्शन से से पहले ऋषभ पंत दिल्ली कैपिटल्स का साथ छोड़ देंगे, टीम के कप्तान के सोशल मीडिया पोस्ट से हड़कंप मच गया है.
Read more »
IPL 2025 Retention: एक बल्लेबाज, एक ऑलराउंडर और एक गेंदबाज, सिर्फ इन 3 खिलाड़ियों को रिटेन करेगी दिल्ली कैपिटल्सIPL 2025 Retention: इंडियन प्रीमियर लीग 2025 के लिए होने वाली मेगा नीलामी से पहले दिल्ली कैपिटल्स इन 3 खिलाड़ियों को रिटेन कर सकती है.
Read more »
IPL 2025 Mega Auction: वॉशिंगटन सुंदर को खरीदने के लिए किसी भी हद तक जाएगी CSK, वजह आई सामने!IPL 2025 Mega Auction: स्टार स्पिन ऑलराउंडर वॉशिंगटन सुंदर पर चेन्नई सुपर किंग्स की नजरें होंगी और वह हर हाल में मेगा ऑक्शन में इस खिलाड़ी को खरीदना चाहेगी.
Read more »
IPL 2025 : पंजाब किंग्स का बड़ा ऐलान, इन दिग्गजों को मेगा ऑक्शन से पहले कर लिया रिटेन!IPL 2025: आईपीएल 2025 मेगा ऑक्शन से पहले पंजाब किंग्स की ओर से बड़ी जानकारी सामने आ रही है कि फ्रेंचाइजी अपने दिग्गजों को बरकरार रखने वाली है.
Read more »
