IPL 2025: बीते दिन आईपीएल 2025 में लखनऊ और दिल्ली के बीच धमाकेदार मुकाबला खेला गया. केएल राहुल ने शानदार पारी खेलकर अपनी टीम को जीत दिलाई. उन्होंने खास अंदाज में सेलिब्रेट किया. IPL. खेल समाचार.
IPL 2025: आईपीएल 2025 में बीते 22 अप्रैल को लखनऊ सुपर जायंट्स और दिल्ली कैपिटल्स आमने-सामने थी. इस मैच की बात करें तो दिल्ली की टीम 8 विकेटों से मुकाबला अपने नाम करने में कामयाब रही थी. Advertisment उनकी ओर से विकेटकीपर बैटर केएल राहुल बड़ा स्कोर बनाने में सफल रहे.
अपनी पुरानी टीम के खिलाफ राहुल का प्रदर्शन कमाल का रहा. फिफ्टी पूरी करने के बाद उनकी ओर से एक खास सेलिब्रेशन आया. सोशल मीडिया पर लोगों का कहना है कि यह लखनऊ के मालिक संजीव गोयनका के लिए था. दिल्ली कैपिटल्स की जीत लखनऊ में स्थित इकाना स्टेडियम में दिल्ली ने टॉस जीतकर पहले फील्डिंग चुनी. पहले बल्लेबाजी करते हुए लखनऊ सुपर जायंट्स ने 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 159 रन बनाए. एडेन मारक्रम ने सबसे अधिक 52 रन ठोके. दिल्ली की ओर से तेज गेंदबाज मुकेश कुमार ने 4 विकेट चटकाए. इसके जवाब में दिल्ली कैपिटल्स ने 17.5 ओवर में ही दो विकेट खोकर इस लक्ष्य को हासिल कर लिया. ये भी पढ़ें: Pahalgam Attack: हमले से चंद दिन पहले पहलगाम में मौजूद थे पूर्व भारतीय क्रिकेटर, सोशल मीडिया पर सुनाई आपबीती केएल की शानदार पारी लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ मैच में केएल राहुल के बल्ले से एक और अच्छी पारी निकली. दाएं हाथ के बैटर ने 42 गेंदों का सामना करके 57 रन जड़े. उनकी पारी में तीन चौके व इतने ही छक्के शामिल रहे. इस दौरान राहुल का स्ट्राइक रेट 135.71 का रहा. 33 वर्षीय बल्लेबाज ने बेहतरीन इंटेंट के साथ बल्लेबाजी की. उन्होंने अच्छी गेंदों का सम्मान किया. वहीं खराब गेंदों को बाउंड्री के बाहर भेजने में केएल राहुल ने संकोच नहीं किया. सेलिब्रेशन हुआ वायरल केएल राहुल ने अपनी फिफ्टी पूरी करने के बाद स्पेशल अंदाज में सेलिब्रेट किया. उन्होंने अपने बैट से जर्सी के पीछे छपे उनके नाम की ओर इशारा किया. सोशल मीडिया पर फैंस का मानना है कि भारतीय खिलाड़ी ने लखनऊ सुपर जायंट्स के मालिक संजीव गोयनका के लिए ऐसा किया. गौरतलब है कि इन दोनों के बीच पिछले सीजन में काफी विवाद हुआ था. जिसके चलते राहुल ने लखनऊ का साथ छोड़ दिया. यहां देखें फोटोज Always good to be back in Lucknow. pic.twitter.com/NOC3Hg17oO — K L Rahul April 22, 2025 ये भी पढ़ें: Pahalgam Attack: 'आप और वो एक ही हैं', इरफान पठान ने पहलगाम हमले पर दिया रिएक्शन, लोगों ने कमेंट्स में कही ऐसी बात
LSG Vs DC Sanjiv Goenka Indian Premier League Kl-Rahul Ipl IPL 2025
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
IPL 2025: हार के बाद संजीव गोयनका को याद आए उनके पुराने कैप्टन, केएल राहुल को सोशल मीडिया पर भेजा खास मैसेजIPL 2025: लखनऊ सुपर जायंट्स को पहले मैच में करारी शिकस्त मिली. टीम के मालिक संजीव गोयनका ने केएल राहुल को एक खास संदेश दिया. केएल पिछले सीजन तक इस टीम के कैप्टन थे. IPL. खेल समाचार.
Read more »
'अब ये नौबत आ गई', काम छोड़ ठेले पर सब्जी बेचते हुए नजर आईं रश्मि देसाई, वायरल हुई तस्वीरेंRashami Desai Selling Vegetables: टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस रश्मि देसाई ठेले पर सब्जी बेचते हुए नजर आईं हैं, उनके तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं.
Read more »
IPL 2025 में पहली जीत पर संजीव गोयनका ने पंत को लगाया गले, जहीर का रिएक्शन VIRALसंजीव गोयनका ने LSG vs SRH IPL 2025 मुकाबले के बाद ऋषभ पंत को लगाया गले, इस पर जहीर खान का रिएक्शन देखने लायक था.
Read more »
'मेरा ग्राउंड है ये...', RCB को रगड़कर केएल राहुल ने किया 'खूंटा गाड़' सेलिब्रेशन, VIDEORCB vs DC के बीच हुए IPL 2025 के मुकाबले में जीत के बाद केएल राहुल ने जो सेलिब्रेशन किया, उसकी खूब चर्चा हो रही है.
Read more »
स्टेज पर कव्वाली गा रहे थे राहत फतेह अली खान के बेटे शाहजमां, पापा ने दिया कुछ ऐसा रिएक्शन, लोग बोले- गा रहे हो या डरा रहे हो लेजेंड्री पाकिस्तानी सिंगर राहत फतेह अली खान के बेटे शाहजमां अली खान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिस पर लोग रिएक्शन देते हुए नजर आ रहे हैं.
Read more »
Kesari 2 की स्क्रीनिंग में पत्नी ट्विंकल के हाथों में हाथ डालकर पहुंचे अक्षय कुमार, काजोल और अनन्या के साथ इन सितारों ने लूटी महफिलमनोरंजन | बॉलीवुड Kesari 2 Screening: मुंबई में 'केसरी 2' की स्क्रीनिंग इवेंट में बी टाउन के तमाम सेलेब्स पहुंचे, जिनकी तस्वीरें अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं.
Read more »
