पूर्व ऑस्ट्रेलियाई टेस्ट ओपनर कीथ स्टैकपोल का 84 वर्ष की आयु में निधन

United States News News

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई टेस्ट ओपनर कीथ स्टैकपोल का 84 वर्ष की आयु में निधन
United States Latest News,United States Headlines
  • 📰 News Nation
  • ⏱ Reading Time:
  • 39 sec. here
  • 2 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 19%
  • Publisher: 51%

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई टेस्ट ओपनर कीथ स्टैकपोल का 84 वर्ष की आयु में निधन

नई दिल्ली, 23 अप्रैल । पूर्व ऑस्ट्रेलियाई टेस्ट ओपनर कीथ स्टैकपोल का 84 वर्ष की आयु में निधन हो गया। उन्होंने 1966 से 1974 के बीच 43 टेस्ट मैच खेले और सात शतक बनाए।उनका टेस्ट डेब्यू जनवरी 1966 में इंग्लैंड के खिलाफ एडिलेड में हुआ था। उस मैच में उन्होंने आठवें नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए 64 गेंदों पर 43 रन बनाए थे और दूसरी पारी में दो विकेट भी लिए थे। ऑस्ट्रेलिया ने वह मैच एक पारी और नौ रन से जीत लिया था।क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने सोशल मीडिया पर कहा, हम सभी कीथ स्टैकपोल के निधन से दुखी हैं। वह एक सच्चे विक्टोरियन और ऑस्ट्रेलियाई थे, जिन्होंने खेल को जज्बे, साहस और सम्मान के साथ खेला।1968 की एशेज सीरीज के लिए उन्हें टीम में नहीं चुना गया, लेकिन 1972 में उन्हें उपकप्तान बनाया गया। तब कप्तान इयान चैपल थे और उस सीरीज में कीथ ने बतौर ओपनर बैटिंग करते हुए सबसे ज्यादा 485 रन बनाए थे।कप्तान चैपल ने बताया, वह मेरी बहुत मदद करते थे, कई बार चुपचाप ऐसे काम कर देते थे जो कप्तान के रूप में करना मुश्किल होता। एक बार 1972 में ट्रेंट ब्रिज टेस्ट के दौरान उन्होंने मुझसे कहा, तीसरा स्लिप फील्डर लगाना चाहिए। मैंने सुझाव मान लिया और कुछ गेंद बाद तीसरे स्लिप पर कैच आया।1970–71 की एशेज सीरीज के पहले टेस्ट में उन्होंने अपने करियर की सबसे बड़ी फर्स्ट क्लास पारी खेली। 207 रन, जिसमें 25 चौके और 1 छक्का शामिल था। उन्होंने पूरी सीरीज में 627 रन बनाए, औसत रहा 52.

25। हालांकि ऑस्ट्रेलिया वह सीरीज 2–0 से हार गया।उन्होंने 1974 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लिया। आखिरी टेस्ट मार्च 1974 में न्यूजीलैंड के खिलाफ ऑकलैंड में खेला था, जिसमें वे दोनों पारियों में शून्य पर आउट हुए। उनका टेस्ट करियर 2,807 रन और सात शतकों के साथ समाप्त हुआ जिसके उनका औसत 37.42 रहा।क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के चेयरमैन माइक बेयर्ड ने कहा, कीथ ने क्रिकेट को बहुत कुछ दिया। खिलाड़ी के रूप में, कमेंटेटर के रूप में, और दूसरों के मार्गदर्शक के रूप में उनका योगदान हमेशा याद रखा जाएगा।उनके परिवार में पत्नी पैट और बच्चे पीटर, टोनी और एंजेला हैं।--आईएएनएसएएस/ Advertismentडिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

News Nation /  🏆 15. in İN

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

इस देश में शादी के लिए उम्र सीमा में बदलाव कर रही सरकार, कानून में होगा संशोधन; जानिए क्या है वजहइस देश में शादी के लिए उम्र सीमा में बदलाव कर रही सरकार, कानून में होगा संशोधन; जानिए क्या है वजहनेपाल में शादी के लिए मौजूदा उम्र सीमा अब बदलने जा रही है। सरकार का प्लान है कि शादी की उम्र को 20 साल से घटाकर 18 साल कर दिया जाए। 2022 में तत्कालीन कानून मंत्री गोविंदा कोइराला बंदी ने तर्क दिया था कि विवाह के लिए न्यूनतम आयु 20 वर्ष रखने का कोई मतलब नहीं है जबकि 16 वर्ष की आयु में नागरिकता मिल जाती...
Read more »

भारत में वित्त वर्ष 2026 में हवाईअड्डे पर यात्रियों की संख्या रिकॉर्ड 440-450 मिलियन तक पहुंचने का अनुमानभारत में वित्त वर्ष 2026 में हवाईअड्डे पर यात्रियों की संख्या रिकॉर्ड 440-450 मिलियन तक पहुंचने का अनुमानभारत में वित्त वर्ष 2026 में हवाईअड्डे पर यात्रियों की संख्या रिकॉर्ड 440-450 मिलियन तक पहुंचने का अनुमान
Read more »

Malaysia : पूर्व प्रधानमंत्री अब्दुल्ला अहमद बदावी का 85 वर्ष में देहांत, इस बीमारी से जूझ रहे थेMalaysia : पूर्व प्रधानमंत्री अब्दुल्ला अहमद बदावी का 85 वर्ष में देहांत, इस बीमारी से जूझ रहे थेमलेशिया के पूर्व पीएम अब्दुल्ला अहमद बदावी का 85 वर्ष की आयु में निधन हो गया. अब्दुल्ला 2003 में मलेशिया के पीएम बने थे.
Read more »

अर्जेंटीना के जॉर्ज कैसे बने ईसाइयों के सबसे बड़े धर्मगुरु, जानिए पोप फ्रांसिस की पूरी कहानीअर्जेंटीना के जॉर्ज कैसे बने ईसाइयों के सबसे बड़े धर्मगुरु, जानिए पोप फ्रांसिस की पूरी कहानीPope Francis Passes Away: 88 साल की उम्र में पोप फ्रांसिस का निधन | BREAKING NEWS
Read more »

Pop Francis Death: पोप फ्रांसिस के सम्मान में भारत में तीन दिन का राजकीय शोक, पीएम मोदी समेत दिग्गजों ने जताया दुखPop Francis Death: पोप फ्रांसिस के सम्मान में भारत में तीन दिन का राजकीय शोक, पीएम मोदी समेत दिग्गजों ने जताया दुखपोप फ्रांसिस रोमन कैथोलिक चर्च के प्रथम लैटिन अमेरिकी पोप का 88 वर्ष की आयु में निधन हो गया। उनके निधन पर दुनिया भर के नेताओं ने शोक व्यक्त किया है। भारत में तीन दिन के राजकीय शोक की घोषणा की गई है। पीएम मोदी ने पोप फ्रांसिस के भारतीयों के प्रति स्नेह को याद किया और उन्हें श्रद्धांजलि...
Read more »

Pope Francis Death: कौन होगा अगला पोप? इन पांच नामों की चर्चा सबसे आगे; जानिए कैसे चुना जाएगा वेटिकन लीडरPope Francis Death: कौन होगा अगला पोप? इन पांच नामों की चर्चा सबसे आगे; जानिए कैसे चुना जाएगा वेटिकन लीडरपोप फ्रांसिस रोमन कैथोलिक चर्च के प्रथम लैटिन अमेरिकी पोप का 88 वर्ष की आयु में निधन हो गया। वह लंबे समय से बीमार चल रहे थे और हाल ही में दोहरे निमोनिया से पीड़ित थे। पोप फ्रांसिस को गरीबों के मसीहा के रूप में जाना जाता था और उन्होंने अपने 12 वर्षीय शासनकाल में चर्च में कई सुधार किए। उनके निधन से दुनिया भर में शोक की लहर...
Read more »



Render Time: 2026-04-02 01:30:30