अमेठी के प्रशांत वीर को IPL 2026 की नीलामी में चेन्नई सुपर किंग्स ने 14.20 करोड़ रुपये में खरीदा, जो IPL इतिहास के सबसे महंगे अनकैप्ड खिलाड़ी बन गए। उनके गाँव और परिवार में जश्न का माहौल है।
जागरण संवाददाता, अमेठी । आइपीएल 2026 की नीलामी में अमेठी के प्रशांत वीर को चेन्नई सुपर किंग्स ने 14.
20 करोड़ रुपये में खरीदा है। इसके साथ ही, 20 वर्षीय प्रशांत आइपीएल इतिहास के सबसे महंगे अनकैप्ड खिलाड़ी बन गए हैं। यह नीलामी अबू धाबी में आयोजित की गई थी। बाएं हाथ के स्पिनर प्रशांत वीर त्रिपाठी अमेठी जिले के संग्रामपुर ब्लॉक के गूजीपुर गांव के निवासी हैं। प्रशांत वीर एक साधारण परिवार से आते हैं, जहां आर्थिक स्थिति हमेशा मजबूत नहीं रही। उनके पिता पहले शिक्षामित्र थे, लेकिन घर के कार्यों का बोझ अधिक होने के कारण उन्होंने त्याग पत्र दे दिया था। पिता ने खेती करके बेटे के सपनों को साकार करने के लिए अथक प्रयास किए। उनका एकमात्र लक्ष्य था अपने बेटे को सफल बनाना और आज वह सपना पूरा हो गया। आइपीएल में बेटे की बोली लगने पर पिता रामेंद्र तिवारी और मां अंजना तिवारी बेहद खुश थे। मां भावुक होकर कहती हैं कि उनका बेटा भारतीय टीम में खेले और देश का नाम रोशन करे। प्रशांत वीर के चेन्नई सुपर किंग्स का हिस्सा बनने की खबर से परिवार और पूरे जिले में जश्न का माहौल है। प्रशांत वीर ने अपनी मेहनत और लगन से आइपीएल में जगह बनाकर जिले का नाम रोशन किया है। उनके पिता रामेंद्र त्रिपाठी सहजीपुर प्राथमिक विद्यालय में शिक्षा मित्र रह चुके हैं, जबकि मां अंजना तिवारी एक गृहणी हैं। मां ने इस बड़ी उपलब्धि पर भावुक होते हुए कहा, 'मैं चाहती हूं कि मेरा बेटा भारतीय टीम में खेले और देश का नाम रोशन करे।' \प्रशांत वीर की प्रारंभिक शिक्षा संग्रामपुर के भारद्वाज एकेडमी और केपीएस स्कूल में हुई। बचपन से ही उनकी क्रिकेट में गहरी रुचि थी। शहर के डा. भीमराव अंबेडकर स्टेडियम में कोच गालिब अंसारी की देखरेख में उन्होंने क्रिकेट की तैयारी शुरू की। उनका चयन स्पोर्टस हॉस्टल मैनपुरी में हो गया। उन्होंने नौवीं और दसवीं की परीक्षा मैनपुरी से और इंटरमीडिएट की परीक्षा सहारनपुर से पास की। प्रशांत वीर स्कूल फेडरेशन ऑफ इंडिया की अंडर-19 टीम में भी खेल चुके हैं। उन्होंने 2017 में सहारनपुर की एसबीयूए एकेडमी से क्रिकेट प्रशिक्षण प्राप्त किया था। प्रशांत वीर शुरू से ही एक ऑलराउंडर खिलाड़ी के रूप में जाने जाते हैं। पिछले तीन वर्षों से वे यूपी टी-20 लीग में नोएडा किंग्स टीम से खेल रहे हैं। इस बार उन्होंने टीम की कप्तानी भी की और शानदार प्रदर्शन किया। हालांकि टीम सेमीफाइनल तक नहीं पहुंच सकी, लेकिन प्रशांत वीर ने अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से इमर्जिंग प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट का खिताब जीता। इससे पहले, वे मुश्ताक अली टी-20 ट्रॉफी में भी खेल चुके हैं। उनके रणजी टीम में चयन की खबर से गांव में जश्न का माहौल है। इंटरनेट मीडिया और फोन के माध्यम से लोग उन्हें रणजी टीम में चयन के लिए बधाई दे रहे हैं। पिता रामेंद्र तिवारी ने कहा, 'मुझे पूरा विश्वास है कि मेरा बेटा जल्द ही भारतीय टीम का हिस्सा बनेगा।' \प्रशांत वीर का छोटा भाई आर्य वीर भी कानपुर के कमला क्लब में क्रिकेट का प्रशिक्षण ले रहा है, जबकि उनकी बड़ी बहन निकिता तिवारी विवाहित हैं। गांव की गलियों से क्रिकेट खेलने वाले प्रशांत वीर ने अमेठी स्टेडियम से लेकर लखनऊ तक का सफर अपने कठिन परिश्रम और समर्पण से तय किया है। आइपीएल में चयन के साथ, उन्होंने यह साबित कर दिया है कि जुनून, कड़ी मेहनत और विश्वास से कोई भी सपना अधूरा नहीं रहता। प्रशांत वीर की बोली देखने के लिए उनके माता-पिता, परिवार के सदस्य और ग्रामीण लैपटॉप और मोबाइल पर ऑनलाइन नीलामी देख रहे थे। शाम को अंतिम समय में चेन्नई सुपर किंग्स ने प्रशांत वीर के लिए 14 करोड़ 20 लाख रुपये की बोली लगाई, जिसे देखकर सभी खुशी से झूम उठे। उन्होंने एक-दूसरे को बधाई दी और मुंह मीठा किया। पिता रामेंद्र त्रिपाठी बताते हैं कि बेटा कक्षा पांच तक पढ़ाई में बहुत होशियार था। पांचवीं कक्षा में टॉप करने के बाद, उसने क्रिकेट खेलने की इच्छा जताई। उन्होंने कहा, 'पापा, अब मैं क्रिकेट खेलूंगा।' इसके बाद, मैंने बेटे को आगे बढ़ाने के लिए हर संभव प्रयास किया, जो मुझसे हो सका
IPL 2026 प्रशांत वीर अमेठी चेन्नई सुपर किंग्स नीलामी क्रिकेट अनकैप्ड खिलाड़ी स्पिनर उत्तर प्रदेश सफलता
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
IPL 2026 Auction: আইপিএল নিলামের আগে দেখে নিন ১০ দলের ক্রিকেটারদের পুরো তালিকা...Full List of Squads of All 10 Teams before IPL 2026 Auction
Read more »
મીની ઓક્શન પહેલા IPL 2026ને લઈને આવ્યું મોટું અપડેટ, આ તારીખથી શરૂ થશે 19મી સીઝન! જાણો ક્યાં રમાશે પહેલી મેચ?IPL 2026: મીની ઓક્શન પહેલાં IPL 2026ને લઈને એક મોટું અપડેટ સામે આવ્યું છે. 16 ડિસેમ્બરે અબુ ધાબીમાં મીની ઓક્શનનું આયોજન કરવામાં આવશે.
Read more »
ஐபிஎல் 2026 மார்ச் 26 முதல் தொடக்கம் - ஏலத்திற்கு முன் ரசிகர்களுக்கு மெகா குட் நியூஸ்!IPL 2026 : ஐபிஎல் 2026 மினி ஏலம் இன்று நடக்கும் நிலையில், போட்டி தொடங்கும் தேதி குறித்த அறிவிப்பும் வெளியாகியுள்ளது.
Read more »
IPL 2026 26 मार्च से, फाइनल 31 मई को: उद्घाटन मैच को लेकर चिन्नास्वामी स्टेडियम पर संशय; लगातार दूसरे साल I...IPL Vs PSL League 2026 Schedule Dates Update; इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 की शुरुआत गुरुवार, 26 मार्च से होगी, जबकि टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला रविवार, 31 मई को खेला जाएगा।
Read more »
IPL Auction 2026 Live Updates: After Green, KKR Buys Matheesha Pathirana For Rs 18 CrIPL Auction 2026 Live Updates: Cameron Green, who was the hottest property in this IPL 2026 auction, goes to KKR for Rs 25.20 Cr.
Read more »
IPL 2026: CSK ने कार्तिक शर्मा को 14.20 करोड़ रुपये में खरीदा, बने सबसे महंगे खिलाड़ीअबू धाबी में IPL 2026 के मिनी ऑक्शन में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) ने राजस्थान के युवा विकेटकीपर बल्लेबाज कार्तिक शर्मा को 14.20 करोड़ रुपये में खरीदा। कार्तिक का बेस प्राइस 30 लाख रुपये था। उनके लिए कोलकाता, हैदराबाद, मुंबई और लखनऊ ने भी बोली लगाई, लेकिन अंत में CSK ने बाजी मारी। कार्तिक ने रणजी और लिस्ट ए में शतक लगाया है। CSK के पास पहले से ही धोनी और संजू सैमसन मौजूद हैं।
Read more »
