लखनऊ सुपर जायंट्स के तेज तर्रार गेंदबाज मयंक यादव ने अपनी रफ्तार से सबका दिल इस आईपीएल में जीता था। लेकिन इंजरी की वजह से उनकी सारी मेहनत पर पानी फिर गया।
नई दिल्ली: दीपक चाहर और मयंक यादव इस आईपीएल सीजन में शायद अपना आखिरी मैच खेल चुके हैं। दोनों को सीजन के बीच में चोट लगी और ये अब अपनी-अपनी टीमों के बाकी मैचों में खेल पाएंगे या नहीं, इस पर संदेह बना हुआ है। क्रिकबज की रिपोर्ट के अनुसार, दीपक चोटिल हो गए हैं और उनकी स्थिति अच्छी नहीं लग रही। चेन्नई सुपर किंग्स के सीईओ कैसी विश्वनाथन ने कहा, 'मैं ये नहीं कह सकता कि दीपक पूरे सीजन से बाहर हो गए हैं, लेकिन उनके खेलने पर संदेह है।' दीपक को पिछले मैच में पंजाब किंग्स के खिलाफ सिर्फ दो गेंदें फेंकने के बाद ही मैदान से बाहर चले गए थे।पंजाब किंग्स से भिड़ेगी चेन्नईचेन्नई को अपना अगला मैच रविवार को धर्मशाला में फिर से पंजाब किंग्स के खिलाफ खेलना है। लेकिन 14 करोड़ में खरीदे गए दीपक वहां नहीं गए हैं। विश्वनाथन ने बताया, 'वो चेन्नई में ही रुके हैं। हम मेडिकल टीम की रिपोर्ट का इंतज़ार कर रहे हैं।'पंजाब किंग्स ने भेदा चेन्नई सुपर किंग्स का किला, घर में घुसकर 7 विकेट से हराया मयंक यादव का भी यह सीजन खेलना मुश्किलमयंक भी 3.
1 ओवर फेंकने के बाद लखनऊ के पिछले मैच में मैदान से बाहर चले गए थे। सूत्रों के मुताबिक, उनकी कमर में पहले भी खिंचाव था, जिसकी वजह से वो कुछ मैच नहीं खेल पाए थे। 30 अप्रैल को मुंबई इंडियंस के खिलाफ मैच में उन्हें फिर से वही परेशानी हुई। आईपीएल की शुरुआत में मयंक की रफ्तार की काफी चर्चा हो रही थी, उन्हें टी20 वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम में चुने जाने की बातें भी चल रही थीं। लेकिन फिटनेस की समस्या उनकी राह में रोड़ा बन गई है और इस सीजन लखनऊ के लिए उनका फिरसे खेलना मुश्किल लग रहा है। लखनऊ के अभी 12 अंक हैं और प्लेऑफ में जगह बनाने के लिए उन्हें अपने बाकी चार मैचों में से कम से कम दो मैच जीतने जरूरी हैं। उनका अगला मैच रविवार को कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ है।
मयंक यादव न्यूज मयंक यादव लेटेस्ट न्यूज दीपक चाहर लेटेस्ट न्यूज आईपीएल 2024 न्यूज Mayank Yadav Mayank Yadav News Mayank Yadav Latest News Deepak Chahar Latest News Ipl 2024 News
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
IPL 2024: दिल्ली की जीत ने बदला सभी टीमों का समीकरण, हार के बाद लखनऊ इस नंबर पर, अब ऐसी है प्वाइंट्स टेबलIPL 2024: दिल्ली की जीत ने बदला सभी टीमों का समीकरण
Read more »
RCB की दूसरी जीत के बाद IPL 2024 की पॉइंट्स टेबलRCB की दूसरी जीत के बाद IPL 2024 की पॉइंट्स टेबल
Read more »
IPL 2024: प्लेऑफ की दौड़ से बाहर होने की कगार पर मुंबई, पांड्या ने इन पर फोड़ दिया हार का ठीकराIPL 2024, DC vs MI: मुंबई इंडियंस (MI) को दिल्ली कैपिटल्स (DC) के खिलाफ शनिवार को खेले गए IPL मैच में 10 रन से हार का सामना करना पड़ा है. मुंबई इंडियंस (MI) की टीम आईपीएल 2024 सीजन में प्लेऑफ की दौड़ से बाहर होने की कगार पर पहुंच चुकी है.
Read more »
IPL 2024: कौन बनेगा चैंपियन? चेन्नई या राजस्थान नहीं बल्कि ये दो टीम हैं दावेदार, वसीम जाफर ने की भविष्यवाणीIPL 2024: वसीम जाफर ने की भविष्यवाणी बताया कौन बनेगा इस बार चैंपियन
Read more »
