IPL 2026 Mock auction Prithvi Shaw: आईपीएल 2026 में पृथ्वी शॉ का कमबैक होगा या नहीं? ये बड़ा सवाल बना हुआ है. ये सवाल इसलिए आया है, क्योंकि 16 दिसंबर को होने वाली नीमाली से पहले इस खिलाड़ी का मॉक ऑक्शन में जलवा दिखा है...
IPL 2026 Mock auction Prithvi Shaw : पृथ्वी शॉ वो खिलाड़ी हैं, जिन्हें कभी भारतीय क्रिकेट का फ्यूचर सुपरस्टार कहा गया. ऐसा इसलिए क्योंकि उन्होंने 18 साल की उम्र में अपने टेस्ट डेब्यू पर वेस्टइंडीज के खिलाफ शतक लगाकर सबका दिल जीता था.
सिर्फ 99 बॉल पर वो सेंचुरी आई थी, जिसे देखकर क्रिकेट के कई दिग्गजों ने पृथ्वी को लेकर कहा था कि ये लड़का बड़ा खिलाड़ी बनेगा, लेकिन पृथ्वी ने जिस अंदाज में करियर का आगाज किया था वो उसे आगे नहीं बढ़ा पाए, लेकिन खराब संगत, गलत फैसलों और क्रिकेट पर कम ध्यान देने के चलते उनका करियर बेपटरी हो गया. लिहाजा वो टीम इंडिया से बाहर हुए. फिर आईपीएल 2025 में भी अनसोल्ड रह गए, लेकिन अब ये खिलाड़ी 19वें सीजन यानी आईपीएल 2026 में धमाल मचाने की पूरी तैयारी में हैं. 16 दिसंबर को होने वाले मिनी ऑक्शन में उनका नाम है और चर्चा तेज है कि शॉ के पीछे कई टीमें भागेंगी. इस बात में इसलिए भी दम नजर आया, क्योंकि नीलामी से ठीक पहले आईपीएल 2026 को लेकर रविचंद्रन अश्विन ने मॉक ऑक्शन कराया, जिसमें पृथ्वी शॉ के नाम की धूम रही. इस मॉक ऑक्शन में कोलकाता नाइट राइडर्स ने शॉ को 5.25 करोड़ में अपने साथ जोड़ा. मॉक ऑक्शन में तो शॉ बिक गए और 5.25 करोड़ भी मिल गए, लेकिन सवाल ये है कि क्या नीलामी में उन पर सच में इतनी बड़ी बोली लगेगी? ये देखना दिलचस्प रहने वाला है. इन टीमों ने दिखाई शॉ में दिलचस्पी आर अश्विन के मॉक ऑक्शन में जैसे ही पृथ्वी शॉ का नाम आया तो 4 टीमों ने उनमें दिलचस्पी दिखाई. शॉ ने अपना बेस प्राइस 75 लाख रुपये रखा था.सबसे पहले रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने उन पर बोली लगाई. फिर उनकी पुरानी टीम दिल्ली कैपिटल्स ने बोली लगाई. करोड़ तक बोली पहुंचने के बाद आरसीबी पीछे हट गई, लेकिन फिर लखनऊ सुपर जायंट्स ने एंट्री मारी और बोली को 4 करोड़ तक पहुंचा दिया. यहां से दिल्ली हट गई और लगा कि शॉ अब एलएसजी के होंगे, लेकिन 5 करोड़ की बोली के बाद वो भी पीछे हट गई. जब बाकी टीमें पीछे हट गईं, तब कोलकाता नाइट राइडर्स ने 5.25 करोड़ रुपये की निर्णायक बोली लगाकर पृथ्वी शॉ को अपने नाम कर लिया. फैंस उम्मीद कर रहे हैं कि असली नीलामी में भी शॉ पर बड़ी बोली लगेगी. पिछले सीजन क्यों नहीं खेले थे पृथ्वी शॉ? ये वही पृथ्वी शॉ हैं, जो पिछले साल यानी IPL 2025 के लिए हुए मेगा ऑक्शन में अनसोल्ड रह गए थे. उनक पर किसी भी टीम ने बोली नहीं लगाई थी. शॉ को उस सीजन दिल्ली ने रिलीज किया था. वो दिल्ली के लिए 2018 से लेकर 2024 तक खएले थए. उन्हें डीसी की तरफ से हर जीन 7.50 करोड़ रुपये की सैलरी मिली थी. आईपीएल करियर में 79 मैच खेल चुके शॉ ने 1892 रन बनाए हैं, जिसमें 14 फिफ्टी भी शामिल हैं. बढ़िया फॉर्म में हैं पृथ्वी शॉ पृथ्वी शॉ पर असली नीलामी में इसलिए भी बड़ी बोली लग सकती है, क्योंकि उनके पास ना सिर्फ अनुभव है बल्कि हाल के दिनों में घरेलू क्रिकेट में उनका बल्ला भी जमकर बोला है. सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2025 में वो महाराष्ट्र टीम के कप्ता हैं और 6 मैचों में वो 164.22 के स्ट्राइक रेट से 179 रन बना चुके हैं. रणजी ट्रॉफी 2025-26 के 5 मैचों की 7 पारियों में उन्होंने 67.14 की औसत से 470 रन बनाए थे. उनके बल्ले से 1 शतक और 2 निकली थीं. हाई स्कोर 222 रन था. ये आंकड़े बता रहे हैं कि वो कितने बढ़िया फॉर्म हैं. आर अश्विन के मॉक ऑक्शन में केकेआर द्वारा खरीदे गए 5 खिलाड़ी लियाम लिविंगस्टोन-18.5 करोड़ रुपये वेंकटेश अय्यर- 17.5 करोड़ रुपये पृथ्वी शॉ- 5.25 करोड़ रुपये जॉनी बेयरस्टो- 3.75 करोड़ रुपये बेन डकेट- 4 करोड़ रुपये ये भी पढ़ें: IPL 2026 Auction: कैमरून ग्रीन को 18.4 करोड़, अय्यर-लिविंगस्टोन पर भी लगी बड़ी बोली...कई दिग्गज अनसोल्ड, देखिए पूरी लिस्ट
IPL 2026 Mock Auction R Ashwin Mock Auction Ashwin Mock Auction Ipl 2026 IPL 2026 Auction Prithvi Shaw Prithvi Shaw News Cricket News Sports News पृथ्वी शॉ आर अश्विन आईपीएल 2026 मॉक ऑक्शन KKR KKR News
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
IPL Auction 2026: চারবারের আইপিএলজয়ী, খেলেছেন ১ টেস্ট এবং ২ ওডিআই, নিলামে চর্চায় ৩৮ বছরের ভারতীয়...Meet Four Time IPL Winner Who Won 3 Back To Back IPL Titles
Read more »
IPL Auction 2026: নিলামে চর্চায় আগুনে ১০, তবে সবার নজরে ২৬ বছরের স্টার, দরকারে ব্যাংক ভাঙতেও তৈরি সব দল...10 Players to who are expected to get big bids but all eyes on Cameron Green in IPL Auction 2026
Read more »
IPL 2026 में जलवा दिखा सकते हैं बिहार के 4 और लाल, सामने आ गई लिस्टबिहार के चार और खिलाड़ी आईपीएल 2026 में अपना जलवा बिखेर सकते हैं। सुपौल के तेज गेंदबाज मो.
Read more »
IPL 2026 Auction: ये 5 विदेशी खिलाड़ी रहेंगे अनसोल्ड! फ्रेंचाइजी एक फूटी कोड़ी खर्च करना नहीं चाहेंगीआईपीएल 2026 के लिए खिलाड़ियों की मिनी नीलामी 16 दिसंबर 2025 को अबुधाबी में आयोजित होगी। इस बार 77 स्थान भरने के लिए 359 खिलाड़ियों ने रजिस्ट्रेशन कराया है। इसमें कई दिग्गज क्रिकेटर्स के नाम शामिल हैं। हालांकि, कुछ ऐसे दिग्गज खिलाड़ियों के नाम भी शामिल हैं, जिन्हें खरीदार मिलना मुश्किल है। चलिए ऐसे 5 खिलाड़ियों के बारे में जानते हैं, जो...
Read more »
IPL 2026 Auction: 23 साल के इस विकेटकीपर-बल्लेबाज पर होगी आईपीएल में पैसों की बारिश, SMAT में लगाया है तूफानी शतकIPL 2026 Auction: आईपीएल 2026 के मिनी ऑक्शन में विकेटकीपर-बल्लेबाज की तलाश करने वाली फ्रेंचाइजियों की नजर 23 साल के युवा खिलाड़ी पर होगी, जिन्होंने SMAT में शतक जड़ा है. खेल समाचार | क्रिकेट
Read more »
IPL 2026 Auction: कैमरून ग्रीन को 18.4 करोड़, अय्यर-लिविंगस्टोन पर भी लगी बड़ूी बोली...कई दिग्गज अनसोल्ड, देखिए पूरी लिस्टRavichandran Ashwin Mock Auction for IPL 2026: आईपीएल ऑक्शन 2026 का आयोजन 16 दिसंबर को अबू धाबी में होना है, इससे पहले पूर्व भारतीय क्रिकेटर आर अश्विन ने एक मॉक ऑक्शन कराया है. आइए जानते हैं कौन सबसे महंगा बिका और किन खिलाड़ियों पर बोली नहीं लगी.
Read more »
