भारत और पाकिस्तान के बीच इन दिनों तनाब बढ़ता जा रहा है। इस बढ़ते हुए सैन्य टकराव के कारण इंडियन प्रीमियर लीग 2025 को शुक्रवार को स्थगित करने का फैसला लिया गया। हालांकि आईपीएल की ओर से जानकारी आई है कि 18वें सीजन को अभी 7 दिन के लिए स्थगित किया गया है। आईपीएल की शुरुआत 2008 में हुई...
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारत और पाकिस्तान के बीच इन दिनों तनाब बढ़ता जा रहा है। बढ़ते सैन्य टकराव के कारण इंडियन प्रीमियर लीग 2025 को शुक्रवार को स्थगित कर दिया गया। बीसीसीआई के एक अधिकारी ने कहा कि मौजूदा स्थिति में टूर्नामेंट जारी रखना उचित नहीं होगा। बीसीसीआई के एक अधिकारी ने पीटीआई से कहा, यह अच्छा नहीं लगता कि जब देश में युद्ध चल रहा है तब क्रिकेट चल रहा है। हालांकि, आईपीएल की ओर से जानकारी आई है कि 18वें सीजन को अभी 7 दिन के लिए स्थगित किया गया है। आईपीएल की शुरुआत 2008 में हुई थी। तब से अब तक कई बार ऐसा हुआ है या तो लीग को स्थागित करना पड़ा हो या फिर इसका आयोजन देश से बाहर हुआ हो। 🚨 News 🚨 The remainder of ongoing #TATA IPL 2025 suspended with immediate effect for one week.
— IndianPremierLeague May 9, 2025 IPL 2009 आईपीएल का दूसरा सीजन ही दक्षिण अफ्रीका में आयोजित किया गया था। दरअसल, 2009 में हुए लोकसभा चुनाव के कारण लीग को देश से बाहर कराने का फैसला लिया गया था। चुनाव और आईपीएल की तारीखों में टकराए ना हो जाए, इसलिए लीग दक्षिण अफ्रीका में खेली गई थी। IPL 2014 2009 के बाद साल 2014 में लोकसभा चुनाव हुए। ऐसे में एक बार फिर लीग और चुनाव की तारीखों में टकराव था। लीग के 7वें सीजन को संयुक्त अरब अमीरात और भारत में आयोजित कराया गया था। आईपीएल 2009 के पहले 20 मैच संयुक्त अरब अमीरात में खेल गए थे। इसके बाद बचे हुए मैच भारत में हुए थे। ये भी पढ़ें: IPL 2025 Suspended: 18वां सीजन 58 मैच के बाद स्थगित, जानें प्वाइंट्स टेबल में कौन रहा अव्वल? किसके सिर सजी ऑरेंज और पर्पल कैप IPL 2020 कोरोना महामारी के चलते आईपीएल 2020 यूएई में खेला गया था। इस दौरान प्लेयर्स का पूरा ध्यान रखा गया था। कोविड-पॉजिटिव प्लेयर को मैच खेलने की अनुमति नहीं थी। इतना ही नहीं प्लेयर्स को क्वारंटाइन किया जाता है। इस दौरान कई प्लेयर्स ने बीच में ही लीग छोड़ दी थी। IPL 2021 साल 2021 में भी कोरोना वायरस ने कहर बरपाया था। ऐसे में आईपीएल 2021 को बीच में ही स्थगित करना पड़ा था। कोलकाता और बेंगलुरु के बीच 30वें मैच से पहले टूर्नामेंट को स्थगित किया गया। इसके बाद लीग के बचे हुए सीजन को यूएई में आयोजित कराया गया था। ये भी पढ़ें: IPL 2025 Suspended: कब शुरू होंगे आईपीएल के बचे हुए मुकाबले? बीसीसीआई ने बताई तारीख
IPL Headline BCCI Arun Dhumal IND Vs PAK Delhi Capitals Punjab Kings PBKS Vs DC Dharamsala India Vs Pakistan India Pakistan News India Attack On Pakistan India Pakistan War News India Pakistan Latest News India Pakistan War Live Updates Operation Sindoor Live Updates Indian Army Airforce Live Updates Cricket News Cricket News In Hindi Sports News IPL 2025 News IPL 2009 IPL 2014 IPL 2020 IPL 2021 Corona Corona Virus Covid 19
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
आईपीएल 2025 : गुजरात टाइटंस के ग्लेन फिलिप्स चोट के कारण सीजन से बाहर हुएआईपीएल 2025 : गुजरात टाइटंस के ग्लेन फिलिप्स चोट के कारण सीजन से बाहर हुए
Read more »
5 खिलाड़ी जिनका अगले सीजन से पहले रिलीज होना तय, अभी से मन बना चुकी होगी फ्रेंचाइजीआईपीएल 2025 का सफर आधा से ज्यादा खत्म हो गया है। इस सीजन कई खिलाड़ी पूरी तरह फेल रहे और उनका अगले सीजन से पहले रिलीज होना तय है।
Read more »
IPL 2025: राजस्थान को लगा दोहरा झटका, बीच सीजन 146 विकेट लेने वाला गेंदबाज हुआ बाहरमुंबई इंडियंस से हार के बाद राजस्थान रॉयल्स के टीम आईपीएल-2025 प्लेऑफ की रेस से बाहर हो गई है। ये टीम के लिए झटका है लेकिन उसे एक और झटका लग गया है। टीम का स्टार तेज गेंदबाज चोट के कारण बाकी बचे सीजन में नहीं खेल पाएगा। राजस्थान को अभी तीन और मैच खेलने...
Read more »
आईपीएल 2025 के 5 ओवर प्राइस खिलाड़ी, फ्रेंचाइजी को अब अफसोस हो रहा होगाआईपीएल 2025 से पहले मेगा ऑक्शन का आयोजन हुआ था। फ्रेंचाइजी के पास अधिकतम 6 खिलाड़ी को रिटेन करने का ऑप्शन था। इसके अलावा नीलामी में सभी ने मनपसंद खिलाड़ी खरीदे।
Read more »
आईपीएल के बीच में एंट्री, फिर बिना खेले हो गया बाहर... काव्या मारन की टीम में फिर बदलावIPL 2025: आईपीएल 2025 में सनराइजर्स हैदराबाद की टीम में एक और बड़ा बदलाव हुआ है। हैदराबाद की टीम में स्मरन रविचंद्रन की जगह एक नए खिलाड़ी को एंट्री दी गई है।
Read more »
IPL 2025, Playoffs qualification scenario: दिल्ली-हैदराबाद मैच के रद्द होने से मची खलबली, अब 7 टीमों के बीच टॉप 4 में पहुंचने की जंग, ऐसा है पूरा समीकरणIPL 2025 Playoffs Scenario: आईपीएल 2025 के प्लेऑफ की रेस दिलचस्प बन गई है, अबतक तीन टीम प्लेऑफ की रेस से बाहर हो गई है, ऐसे में अब ...
Read more »
