IPL 2026 KKR Released Shahrukh Khan Favorite Player: KKR ने एक मैच-विनर खिलाड़ी को रिलीज कर दिया है. पूरे 11 साल बाद उसका KKR से रिश्ता टूटा. यह वही खिलाड़ी है, जो शाहरुख खान का भी फेवरेट माना जाता था. अब वह नीलामी में उतरेगा और उसे खरीदने के लिए टीमों के बीच होड़ मचने वाली है.
IPL 2026 KKR Released Andre Russell After 11 Years: IPL 2026 से ठीक पहले कोलकाता नाइट राइडर्स ने एक ऐसा फैसला लिया, जिसने सभी को हैरान कर दिया. KKR ने अपने 11 साल पुराने मैच-विनर आंद्रे रसेल को रिलीज कर दिया है.
वही रसेल, जो मैदान पर अकेले मैच पलट देते थे, जो ईडन गार्डन्स में आते ही चौके-छक्कों की बारिश करते थे. यह वही रसेल थे, जो KKR के सह-मालिक शाहरुख खान के सबसे पसंदीदा खिलाड़ियों में से एक माने जाते थे, लेकिन पूरे 11 साल बाद उनकी टीम से जुदाई हो गई है. आंद्रे रसेल और KKR का रिश्ता साल 2014 में शुरू हुआ था और 2025 में आकर टूटा. रसेल अब IPL 2026 की नीलामी में उतरेंगे और अंदाजा लगाया जा रहा है कि उन्हें खरीदने के लिए कई फ्रेंचाइजियों के बीच जबरदस्त होड़ देखने को मिलेगी. 60 लाख में आए थे, करोड़ों की यादें देकर गए रसेल 2014 की नीलामी में रसेल को पहले राउंड में किसी ने नहीं खरीदा था, लेकिन दूसरे राउंड में KKR ने उन्हें सिर्फ 60 लाख रुपये में अपने साथ जोड़ लिया. इससे पहले दिल्ली की टीम में उनका प्रदर्शन मामूली रहा था, लेकिन KKR ने उनमें एक स्पार्क देखा… और वही स्पार्क बाद में एक तूफान बन गया. रसेल ने अगले ही सीजन यानी 2015 में अपना असली रूप दिखाया. उस सीजन उन्होंने 193 के स्ट्राइक रेट से 326 रन बनाए और 14 विकेट निकाले. इस तरह वह प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट रहे. इसके बाद उन्होंने 2019 में भी कमाल किया और प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट चुने गए. आंद्रे रसेल ने KKR के लिए क्या किया? आंद्रे रसेल KKR के मैच-विनर थे. उन्होंने इस टीम के लिए 11 सालों में 139 मैच खेले और 175+ की स्ट्राइक रेट से 2658 रन बनाए. जिसमें 225 छक्के और 187 चौके शामिल हैं. गेंद से उन्होंने 124 विकेट भी निकाले हैं. वह KKR के लिए दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बैटर हैं और सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में भी दूसरे नंबर पर हैं. ये आंकड़े साबित करते हैं कि वह KKR के लिए कितने अहम खिलाड़ी रहे हैं. 2024 का खिताब दिलाने में अहम योगदान था जब KKR ने 2024 में खिताब जीता था, तो रसेल ने कमाल का प्रदर्शन किया था. उस सीजन के 15 मैचों में उनके नाम सबसे ज्यादा 19 विकेट थे. 9 पारियों में 185 के स्ट्राइक रेट से 222 रन किए थे. उनकी पावर-हिटिंग और बढ़िया गेंदबाजी ने KKR को चैंपियन बनाने में बड़ी भूमिका निभाई थी. शाहरुख खान के फेवरेट खिलाड़ी रहे रसेल ने 2023 में बताया था कि KKR ने उनकी घुटने की सर्जरी और चोटों के इलाज में बड़ी मदद की थी. उन्होंने कहा था, “KKR ने मेरे करियर को बचाया है, वह सिर्फ टीम नहीं, परिवार है।” शायद यही वजह थी कि रसेल हमेशा शाहरुख खान के फैन रहे. उन्होंने SRK के गानों पर रील्स बनाईं, फिल्म ‘डंकी’ के गाने गाए… और SRK ने भी हमेशा रसेल को अपने सबसे भरोसेमंद खिलाड़ियों में से एक माना. फैंस हैरान हैं 37 साल के रसेल को KKR ने इस बार रिलीज कर दिया है. यह फैसला भले ही रणनीतिक हो, लेकिन टीम के फैंस उनकी विदाई से भावुक हैं और टीम मैनेजमेंट पर गुस्सा भी निकाल रहे हैं. मिनी ऑक्शन में KKR के पास 64.30 करोड़ रुपये का बड़ा बजट होगा, अब देखना होगा कि क्या वह दोबारा रसेल को अपने साथ जोड़ पाएगी या नहीं. KKR के रिटेन प्लेयर्स – रिंकू सिंह, सुनील नरेन, रोवमैन पॉवेल, अजिंक्य रहाणे, मनीष पांडे, वरुण चक्रवर्ती, हर्षित राणा, उमरान मलिक समेत 12 खिलाड़ी.
KKR Shahrukh Khan Andre Russell आंद्रे रसेल KKR IPL 2026 आंद्रे रसेल आंद्रे रसेल रिलीज
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
IPL 2026: KKR ने टिम साउथी को बनाया गेंदबाजी कोचIPL 2026 से पहले, कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) ने पूर्व खिलाड़ी टिम साउथी को नया गेंदबाजी कोच नियुक्त किया है। टीम ने शेन वॉटसन को सहायक कोच और ड्वेन ब्रावो को मेंटर भी नियुक्त किया है। यह बदलाव पिछले सीज़न में निराशाजनक प्रदर्शन के बाद किया गया है, जिसमें टीम के कोचिंग स्टाफ में कई बदलाव शामिल हैं। साउथी ने केकेआर के साथ घर जैसा महसूस करने और टीम को सफलता दिलाने की इच्छा व्यक्त की है। वेंकी मैसूर ने साउथी की नियुक्ति पर खुशी जाहिर की है।
Read more »
Tim Southee Joins KKR: ১৯২১ উইকেট+ ৮১৯২ রান! কলকাতায় ঘর ওয়াপসি মহারথীর, শাহরুখদের দুরন্ত মাস্টারস্ট্রোক...Tim Southee Joins KKR As Bowling Coach For IPL 2026
Read more »
IPL 2026 Retention: CSK ने 11 खिलाड़ियों को किया रिलीज, KKR ने रसेल-वेंकटेश समेत इन्हें दिखाया बाहर का रास्ताआईपीएल 2026 के लिए होने वाली मिनी नीलामी से पहले आज सभी 10 फ्रेंचाइजी को रिटेंशन और रिलीज किए गए खिलाड़ियों की सूची जारी कर दी है। यहां हम पूरी लिस्ट बता रहे हैं....
Read more »
बलात्काराचा आरोप असणाऱ्या खेळाडूला RCB ने संघात दिलं स्थान; IPL 2026 साठी अशी असेल RCB ची टीमRCB IPL 2026 : गत विजेत्या रॉयल चॅलेंजर्स बंगळुरू संघाने IPL 2026 पूर्वी त्यांच्या रिटेन आणि रिलीज खेळाडूंची लिस्ट जाहीर केलेली आहे.
Read more »
आधी जडेजा अन् आता 'या' 10 खेळाडूंना चेन्नई सुपरकिंग्सने दिला नारळ, पाहा IPL 2026 साठी CSK चा संपूर्ण संघIPL 2026 CSK : आयपीएलमधील सर्वात यशस्वी संघ असलेल्या चेन्नई सुपरकिंग्सने IPL 2026 पूर्वी त्यांच्या रिटेन आणि रिलीज खेळाडूंची लिस्ट जाहीर केलेली आहे.
Read more »
IPL Retention: हाय रे किस्मत... इस खिलाड़ी के हाथ से निकला 237500000 रुपए, टीम ने छोड़ा साथ; पिछले साल हुए थे मालामालIPL 2026 Retention List: KKR ने उस खिलाड़ी को रिलीज कर दिया है, जिसे उन्होंने पिछले साल मेगा ऑक्शन में 23 करोड़ रुपये देकर मालामाल कर दिया था.
Read more »
