Rajeev Shukhla on IPL 2026 Schedule: बीसीसीआई उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने पुष्टि की है कि आईपीएल 2026 अपने निर्धारित समय पर होगा, लेकिन चुनाव के कारण शेड्यूल को दो हिस्सों में बांटा गया है। पहले 20 मैचों का शेड्यूल 28 मार्च से 12 अप्रैल 2026 तक के लिए जारी कर दिया गया...
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। IPL 2026 Schedule Update: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के उपाध्यक्ष और कांग्रेस सांसद राजीव शुक्ला ने साफ कर दिया है कि आईपीएल 2026 अपने तय समय पर ही होगा। उन्होंने बताया कि चुनाव की वजह से शेड्यूल को दो हिस्सों में बांटा गया है। बीसीसीआई ने शुरुआती 20 मैचों के शेड्यूल का एलान 11 मार्च को कर दिया है, जो 28 मार्च से 12 अप्रैल 2026 तक मैच खेले जाएंगे। बाकी मैचों के शेड्यूल का इंतजार रहेगा। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग द्वारा राज्यों में विधानसभा चुनावों की तारीखों के एलान के बाद बाकी मैचों के शेड्यूल का एलान होगा। IPL 2026 का पूरा शेड्यूल क्यों नहीं हुआ जारी? दरअसल, भारत के तीन प्रमुख राज्यों में विधानसभा चुनाव होने हैं, इसलिए सुरक्षा व्यवस्था और लॉजिस्टिक्स को ध्यान में रखते हुए बीसीसीआई 'वेट एंड वॉच'की नीती को अपना रहा है। शुरुआती 20 दिनों का आईपीएल शेड्यूल जारी आईपीएल 2026 का पहला चरण 28 मार्च से 12 अप्रैल 2026 तक चलेगा। सीजन का पहला 'डबल-हेडर' 4 अप्रैल को खेला जाएगा, जिसमें दोपहर के मैच में दिल्ली कैपिटल्स का मुकाबला मुंबई इंडियंस से होगा, जबकि शाम को गुजरात टाइटंस और राजस्थान रॉयल्स की भिड़ंत होगी। इस बार कई टीमें अपने घरेलू मैच दो अलग-अलग शहरों में खेलेंग। अपने घरेलू अभियान की शुरुआत राजस्थान रॉयल्स गुवाहाटी में चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस के खिलाफ करेगी। बाद में वे जयपुर में खेलेंगे। वहीं, पंजाब किंग्स अपने शुरुआती मैच न्यू चंडीगढ़ के मुल्लांपुर स्टेडियम में और बाकी मैच धर्मशाला में खेलेगी। आरसीबी की टीम बेंगलुरु में 5 मैच खेलने के अलावा छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में 2 मैच खेलेगी। हालांकि, बेंगलुरु के मैचों के लिए कर्नाटक सरकार की विशेषज्ञ समिति की मंजूरी अनिवार्य है, जो 13 मार्च को स्टेडियम का निरीक्षण करेगी। IPL 2026 will be held on schedule.
We have released the schedule for 20 matches. The schedule for remaining matches will be released after the Election Commission announces the dates for states going to the election, says BCCI Vice President Rajeev Shukla. pic.twitter.com/Y2d45cY3Ia— ANI March 12, 2026 IPL 2026 Opening Match: आरसीबी V सनराइजर्स हैदराबाद के बीच होगा आईपीएल के 19वें सीजन के पहले मैच में पिछले सीजन की विजेता रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का सामना सनराइजर्स हैदराबाद से होगा। ये मैच बेंगलुरु में शाम 7:30 बजे से बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा। आईपीएल 2026 के पहले 16 दिन और 20 मैच का शेड्यूल जारी कर दिया गया है। इस दौरान 4 डबल हेडर मुकाबले खेले जाएंगे। 4-5 अप्रैल और 11-12 अप्रैल को 2-2 मैच होंगे। दिन के मुकाबले दोपहर 3:30 बजे और शाम के मैच 7:30 बजे शुरू होंगे। लीग का बचा हुआ शेड्यूल बाद में जारी किया जाएगा। बता दें कि उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने ये भी संकेत दिया कि पश्चिम एशिया में चल रहे संघर्ष के कारण खिलाड़ियों की अंतरराष्ट्रीय यात्रा पर दबाव बढ़ा है। हाल ही में भारत में हुए टी20 वर्ल्ड कप के बाद वेस्टइंडीज की टीम की वापसी में भी उड़ानों के रद होने के कारण देरी हुई थी। बीसीसीआई इन परिस्थितियों पर भी पैनी नजर रख रखे हुए है। यह भी पढ़ें- IPL के इतिहास में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले टॉप-5 गेंदबाज, लिस्ट में कितने भारतीय? यह भी पढ़ें- IPL 2026 से पहले MS Dhoni को बड़ी राहत, BCCI के एथिक्स ऑफिसर ने इन आरोपों से बरी किया
BCCI VP Rajeev Shukla IPL 2026 IPL Schedule IPL News Indian Premier League Rajeev Shukla Statement IPL Full Schedule IPL Latest News Cricket News Election Rajeev Shukla आईपीएल 2026 आईपीएल 2026 शेड्यूल
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
IPL 2026 Schedule: बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया ने दिया बड़ा अपडेट, इस दिन जारी होगा आईपीएल का शेड्यूलBCCI on IPL 2026 Schedule: बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया ने आईपीएल 2026 के शेड्यूल पर अपडेट दिया है। उन्होंने बताया कि शुरुआती 20 दिनों का शेड्यूल 12 मार्च तक घोषित किया जाएगा।
Read more »
IPL 2026 Schedule Live: आरसीबी का सामना हैदराबाद सेIPL 2026 Schedule Announcement Live: आईपीएल 2026 के शुरुआती मुकाबलों के शेड्यूल का ऐलान आज होने वाला है। इस टूर्नामेंट का पहला मैच आरसीबी और सनराइडजर्स हैदराबाद के बीच खेला जा सकता है।
Read more »
IPL 2026 Schedule: आईपीएल 2026 के पहले फेज का शेड्यूल घोषित, आरसीबी और हैदराबाद में होगा ओपनिंग मैचIPL 2026 Schedule: आईपीएल 2026 की शुरुआत 28 मार्च को होगी। पहला मुकाबला आरसीबी और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच होगा।
Read more »
लखनऊ में IPL के 2 मैच का शेड्यूल आया: 1 अप्रेल को इकाना में LSG का मुकाबला DC से, नई जर्सी के साथ उतरेगी टीमIPL 2026 Schedule Release Latest Updates. Lucknow Super Giants (LSG) first match April 1st vs Delhi Capitals. Follow IPL 2026 Match Schedule, LSG Fixtures, Delhi Capitals Matches, Live Updates on Dainik Bhaskar.
Read more »
IPL 2026 से पहले Gujarat Titans ने किया बड़ा बदलाव, इस विकेटकीपर को सौंपी बड़ी जिम्मेदारीगुजरात टाइटंस ने बुधवार को इंडियन प्रीमियर लीग IPL 2026 सीजन से पहले पूर्व भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज विजय दहिया को सहायक कोच नियुक्त करने की घोषणा की।
Read more »
IPL के शुरुआती 20 मैच का शेड्यूल जारी: 28 मार्च को बेंगलुरु में RCB-SRH का ओपनिंग मैच, विक्ट्री परेड में यह...BCCI releases IPL 2026 schedule. Tournament starts March 28, final May 31. Follow Latest Updates. Opening and final matches will be played at Bengalurus M. Chinnaswamy Stadium. The start of IPL 2026 was initially proposed from March 26, but the date was extended by two days due to the assembly elections.
Read more »
