PBKS vs RCB Live Streaming पंजाब किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच मंगलवार को आईपीएल 2025 का फाइनल मुकाबला खेला जाएगा। दोनों टीमों के बीच अहमाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम पर मुकाबला खेला जाएगा। आईपीएल के 18वें सीजन के आखिरी मैच का लाइव प्रसारण और ऑनलाइन स्ट्रीमिंग जानें आप कब कहां और कैसे देख सकते...
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। PBKS vs RCB Live Streaming: पंजाब किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच आईपीएल 2025 का फाइनल मुकाबला मंगलवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम पर खेला जाएगा। दोनों ही टीमें पहली बार आईपीएल चैंपियन बनने के लिए एड़ी-चोटी का जोर लगाएंगी। आरसीबी ने मौजूदा सीजन के पहले क्वालीफायर में पंजाब किंग्स को पटखनी देकर सीधे फाइनल में जगह पक्की की थी। हालांकि, पंजाब ने दूसरे क्वालीफायर में मुंबई को रौंदकर 11 साल का सूखा समाप्त करके निर्णायक मुकाबले में प्रवेश किया। आरसीबी और पंजाब किंग्स आईपीएल के 18वें सीजन में तीन बार आपस में टकराए। रजत पाटीदार के नेतृत्व वाली आरसीबी ने 2-1 की बढ़त बनाई। वैसे, पंजाब और आरसीबी के बीच आईपीएल इतिहास में अब तक कुल 36 भिड़ंत हुई हैं। उल्लेखनीय है कि दोनों ही टीमों ने 18-18 मैच जीते हैं। ऐसे में दोनों टीमों की कोशिश नंबर्स गेम में आगे रहकर पहली बार आईपीएल खिताब जीतने की होगी। इस हाई वोल्टेज मैच को लेकर फैंस में जबरदस्त क्रेज है तो चलिए जानते हैं कि इस मैच का लाइव प्रसारण और ऑनलाइन स्ट्रीमिंग आप कब, कहां और कैसे देख सकते हैं। यह भी पढ़ें: IPL 2025 : पंजाब किंग्स ने ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल करते हुए पाई फाइनल में जगह, बेहद दिलचस्प रहा टूर्नामेंट में सफर IPL 2025 फाइनल मैच कब खेला जाएगा? पंजाब किंग्स और आरसीबी के बीच आईपीएल 2025 का फाइनल मुकाबला 3 जून 2025 यानी मंगलवार को खेला जाएगा। PBKS और RCB के बीच फाइनल मैच की मेजबानी कौन सा स्टेडियम करेगा? पंजाब किंग्स और आरसीबी के बीच फाइनल मैच की मेजबानी अहमदाबाद का नरेंद्र मोदी स्टेडियम करेगा। कितने बजे से खेला जाएगा PBKS और RCB का फाइनल मैच? पंजाब किंग्स और आरसीबी के बीच आईपीएल 2025 का फाइनल भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे शुरू होगा। टॉस शाम 7 बजे होगा। IPL 2025 फाइनल मैच का भारत में सीधा प्रसारण कहां होगा? आईपीएल 2025 फाइनल का लाइव प्रसारण भारत में स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर होगा। IPL 2025 फाइनल मैच की लाइव स्ट्रीमिंग भारत में कहां उपलब्ध होगी? आईपीएल 2025 फाइनल मैच की लाइव स्ट्रीमिंग आप जियो हॉटस्टार ऐप और वेबसाइट पर देख सकेंगे। इसके अलावा फाइनल से जुड़ी महत्वपूर्ण कवरेज आप जागरण डॉट कॉम पर हासिल कर सकते हैं। यह भी पढ़ें: RCB सावधान.
.. 3 बार IPL Final में की है ये 'बड़ी गलती', ट्रॉफी उठानी है तो इस बार बचकर रहना!
IPL 2025 Final PBKS Vs RCB PBKS Vs RCB Final IPL 2025 Live Match IPL 2025 Live Streaming Narendra Modi Stadium IPL IPL 2025 Telecast IPL 2025 Final Mumbai Indians Vs Punjab Kings IPL 2025 Venue IPL 2025 Live Time Star Sports IPL Jiocinema IPL Streaming IPL 2025 Ahmedabad Cricket News Cricket News In Hindi Sports News IPL 2025 Final News
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
सीयूईटी पीजी 2025 की फाइनल आंसर-की जारी, डायरेक्ट लिंक से यहां देखेंCUET PG 2025 : सीयूईटी पीजी 2025 की फाइनल आंसर-की जारी, डायरेक्ट लिंक से यहां देखें
Read more »
PBKS vs DC Live: बारिश रुकी, मैदान पर आए खिलाड़ीPBKS vs DC, Live Score IPL 2025: आईपीएल 2025 का 58वां मैच पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच धर्मशाला के एचपीसीए क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है।
Read more »
IPL 2025: विदेशी या भारतीय स्टार नहीं, अनकैप्ड प्लेयर हैं इस टीम की ताकत, आईपीएल चैंपियन बनने से रोक पाना ब...IPL 2025: आईपीएल की प्लेऑफ में जगह बना चुकी आरसीबी और मुंबई इंडियंस की ताकत अगर सितारे क्रिकेटर हैं तो पंजाब किंग्स अनकैप्ड प्लेयर्स के दम पर लगातार मुकाबले जीत रही है.
Read more »
फाइनल में जगह बनाने के इरादे से उतरेंगे आरसीबी और पंजाब किंग्स (प्रीव्यू)फाइनल में जगह बनाने के इरादे से उतरेंगे आरसीबी और पंजाब किंग्स (प्रीव्यू)
Read more »
पंजाब-बेंगलुरु के बीच कब होगा फाइनल? बारिश हुई तो कौन बनेगा चैंपियन?IPL 2025: पंजाब-बेंगलुरु के बीच कब होगा फाइनल, क्या होगी टाइमिंग, बारिश हुई तो कौन बनेगा चैंपियन?
Read more »
आईपीएल 2025 : श्रेयस अय्यर के तूफान के आगे उड़ी मुंबई, पंजाब किग्स फाइनल में पहुंचीआईपीएल 2025 : श्रेयस अय्यर के तूफान के आगे उड़ी मुंबई, पंजाब किग्स फाइनल में पहुंची
Read more »
