सैयद मुश्ताक अली टूर्नामेंट में निखिल नायक की धुआंधार पारी...
मंगलवार को कर्नाटक और महाराष्ट्र ने अपने-अपने ग्रुप मुकाबले जीतकर सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के फाइनल में प्रवेश किया, जिसमें दोनों टीमें 14 मार्च को एक-दूसरे के आमने सामने होंगी. कर्नाटक ने ग्रुप-बी में विदर्भ को चार गेंदें शेष रहते 6 विकेट से हराया, जबकि महाराष्ट्र ने ग्रुप-ए में रेलवे पर 21 रनों से जीत हासिल की.
महाराष्ट्र की जीत के हीरो विकेटकीपर बल्लेबाज निखिल नायक रहे, जिन्होंने 58 गेंदों में नाबाद 95 रनों की पारी खेली. महाराष्ट्र की टीम ने बल्लेबाजी के लिए भेजे जाने के बाद निखिल की धुआंधारी पारी की बदौलत निर्धारित 20 ओवरों में 5 विकेट पर 177 रनों का स्कोर खड़ा किया. इसके बाद उसके गेंदबाजों ने रेलवे की पूरी टीम को 20 ओवरों में 156 रन पर समेट दिया.— Mushfiqur Fan March 12, 2019खास बात यह रही कि इंदौर के होल्कर स्टेडियम में 24 साल के निखिल ने महाराष्ट्र की पारी के आखिरी ओवर में 5 छक्के जड़ने का कारनामा किया. इस बार आईपीएल में कोलकाता नाइट राइडर्स टीम में मौके का इंतजार कर रहे निखिल ने रेलवे के मीडियम पेसर अमित मिश्रा के ओवर में धूम मचा दी. वह चौथी गेंद पर चूक गए, वरना एक ओवर की सभी गेंदों पर छक्के लगाने में कामयाब हो जाते. महाराष्ट्र के निखिल नायक को आईपीएल-2019 की नीलामी में KKR ने उनके बेस प्राइस 20 लाख रुपये में खरीदा है. ऐसा नहीं कि वह पहली बार आईपीएल में उतरेंगे. इससे पहले वह किंग्स इलेवन पंजाब की ओर से 2016 में खेल चुके हैं, हालांकि तब वह प्रभावी नहीं रहे थे और दो मैचों में 23 रन ही बना पाए.
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
दिल्ली के CGO कॉम्प्लेक्स में भीषण आग, हादसे में CISF के एक अफसर की मौतदिल्ली में एक के बाद एक आग लगने की घटनाएं हो रही हैं. दिल्ली में पिछले दिनों आग लगने की कई बड़ी घटनाओं के बाद आज बुधवार को सीजीओ कॉम्प्लेक्स के दीनदयाल अंत्योदय भवन में आग लग गई है. यह आग पांचवीं मंजिल पर लगी है. आग बुझाने के लिए दमकल की कई गाड़ियों को वहां लगाया गया है.
Read more »
तमिलनाडुः AIADMK और DMDK में सीटों को लेकर फंसा पेंच, मोदी की रैली आजतमिलनाडु की राजनीति में लगातार उठापठक की स्थिति बनी हुई है. राज्य के उपमुख्यमंत्री ओ. पनीरसेल्वम ने ऐलान किया है कि लोकसभा चुनाव को लेकर ऑल इंडिया अन्ना द्रविड मुनेत्र कड़गम (एआईएडीएमके) और डीएमडीके के बीच गठबंधन को लेकर समझौता हो चुका है. उन्होंने उम्मीद जताई कि डीएमडीके नेतृत्व जल्द ही इस पर अपना फैसला कर लेगा. लेकिन अभी इस पर सहमति नहीं बनी है.
Read more »
आकाश अंबानी की शादी में जुटे देश-विदेश के दिग्गज, देखें फोटोदेश के शीर्ष उद्योगपति मुकेश अंबानी के पुत्र आकाश हीरा कारोबारी रसेल मेहता की बेटी श्लोका के साथ विवाह बंधन में बंधने जा रहे हैं। आकाश की शाही शादी में शामिल होने के लिए दुनियाभर के मेहमान भारत पहुंच चुके हैं। इन मेहमानों में कॉर्पोरेट, बॉलीवुड, राजनीति और खेल जगत की प्रसिद्ध हस्तियां पहुंचीं। अंबानी परिवार की खुशियों में शामिल होने के लिए संयुक्त राष्ट्र के पूर्व प्रमुख बान की मून और ब्रिटेन के पूर्व प्रधानमंत्री टोनी ब्लेयर, भारतीय क्रिकेट के मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर, बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान भी पहुंचे। सभी दिग्गजों ने शादी के दौरान निभाई जाने वाले रस्मों का आनंद लिया और बाराती बनकर जमकर थिरके भी। बारात आज जियो वर्ल्ड सेंटर पहुंचेगी, जहां पर आकाश और श्लोका की शादी संपन्न होगी।
Read more »
Ind vs Aus: 358 रन बनाकर भी टीम इंडिया चार विकेट से हारी, ऑस्ट्रेलिया ने किया कमालInd vs Aus भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच मोहाली में चौथा वनडे मैच खेला गया। इस मैच में भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया ने धवन के शतक के दम पर 50 ओवर में 9 विकेट पर 358 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। जीत के लिए मिले 359 रन के विशाल लक्ष्य को ऑस्ट्रेलिया ने हैंड्सकौंब के शतक और टर्नर के अर्धशतक के दम पर आसानी से चार विकेट से जीत लिया। पांच वनडे मैचों की सीरीज में अब दोनों टीमें 2-2 की बराबरी पर आ गई है। ऑस्ट्रेलिया ने 47.5 ओवर में छह विकेट पर 359 रन बना लिए। चौथे वनडे मैच के लिए भारतीय टीम के अंतिम ग्यारह में चार बदलाव किए गए। धौनी को आखिरी दो वनडे मैच के लिए आराम दिया गया है और उनकी जगह टीम में रिषभ पंत को शामिल किया गया। रवींद्र जडेजा को इस मैच के लिए अंतिम ग्यारह में जगह नहीं दी गई और उनकी जगह चहल को शामिल किया गया। वहीं शमी की जगह भुवनेश्वर और अंबाती रायुडू की जगह लोकेश राहुल मोहाली वनडे में खेले।
Read more »
Lok Sabha Election 2019 Full Schedule : लोकसभा चुनाव में आपकी सीट पर कब होगी वोटिंग, पढ़ें पूरी डिटेलचुनाव आयोग ने रविवार को लोकसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा कर दी है. जिसके मुताबिक पहले चरण में 11 अप्रैल को 20 राज्यों की 91 सीटों पर वोट डाले जाएंगे. इनमें आंध्र प्रदेश की 25, यूपी की 8, बिहार की 4, महाराष्ट्र की 7, अरुणाचल प्रदेश की 2, असम की 5, छत्तीसगढ़ की 1, जम्मू-कश्मीर की 2, मणिपुर की 1, मेघालय की 2, मिज़ोरम की 1, नागालैंड की 1, ओडिशा की 4, सिक्किम की 1, उत्तराखंड की 5, पश्चिम बंगाल की 2, लक्षद्वीप की 1, तेलंगाना की 17, त्रिपुरा की 1 और अंडमान की 1 सीटें शामिल हैं.
Read more »
VVIP हेलीकॉप्टर घोटाले में ईडी की बड़ी कार्रवाई, फ्रांस में जब्त की बिचौलिए मिशेल की प्रॉपर्टीईडी ने वीवीआईपी हेलीकॉप्टर खरीद घोटाले के आरोपी और मनी लॉड्रिंग मामले में गिरफ्तार हुए वकील गौतम खेतान के खिलाफ भी कड़ी कार्रवाई की.
Read more »
