Ravichandran Ashwin Big Bash League: रविचंद्रन अश्विन आईपीएल से संन्यास लेने के बाद ऑस्ट्रेलिया की मशहूर टी-20 लीग बिग बैश में खेसते नजर आने वाले हैं.
सिडनी: रविचंद्रन अश्विन इतिहास रचने के लिए तैयार हैं. वह बिग बैश लीग में खेलने वाले पहले हाई प्रोफाइल भारतीय क्रिकेटर बनने वाले हैं. अनुभवी ऑफ स्पिनर आगामी बिग बैश लीग सीजन के लिए सिडनी थंडर फ्रैंचाइजी से जुड़ने के लिए तैयार हैं.
‘फॉक्स स्पोर्ट्स’ की रिपोर्ट के अनुसार सिडनी थंडर इस सप्ताह के अंत तक अश्विन को ऑफिशियली साइन कर लेगी. अश्विन ने बीबीएल विदेशी खिलाड़ियों के ड्राफ्ट में रजिस्ट्रेशन नहीं कराया था लिहाजा क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया उन्हें विशेष अनुमति देगा. PAK vs SL: चिढ़ाकर भाग रहा था पाकिस्तानी खिलाड़ी, वानिंदु हसरंगा ने पकड़कर कायदे से रगड़ दिया 39 साल के इस प्लेयर ने हाल ही में इंटरनेशनल क्रिकेट और इंडियन प्रीमियर लीग से संन्यास लिया था. अश्विन आईएलटी 20 नीलामी में भी शामिल हुए हैं. चार जनवरी को लीग के खत्म होने के बाद वह थंडर से जुड़ सकते हैं. बिग बैश लीग 14 दिसंबर से 18 जनवरी तक होगी. क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के सीईओ टॉड ग्रीनबर्ग ने इस महीने की शुरुआत में अश्विन से व्यक्तिगत रूप से संपर्क किया था ताकि उनकी बीबीएल में भागीदारी की संभावना तलाशी जा सके. अश्विन ने जब पिछले महीने आईपीएल से संन्यास की घोषणा की तभी इस बात का ऐलान कर दिया था कि अब वह दुनिया भर में घूम-घूमकर विदेशी टी-20 फ्रैंचाइजी टूर्नामेंट खेलेंगे. बीसीसीआई अपने एक्टिव प्लेयर्स को फॉरेन टी-20 लीग में खेलने की अनुमति नहीं देता. दूसरे सबसे सफल इंडियन टेस्ट बॉलर अश्विन ने पिछले साल दिसंबर में भारत के ऑस्ट्रेलिया दौरे के दौरान अपने अंतरराष्ट्रीय करियर को अलविदा कह दिया था. अपने शानदार करियर के दौरान उन्होंने 537 विकेट लेकर देश के दूसरे सबसे ज्यादा टेस्ट विकेट टेकर गेंदबाज के रूप में अपने करियर का अंत किया, उनसे आगे अनिल कुंबले ही है. IPL में झटके 187 विकेट आईपीएल में अश्विन ने 221 मैच में 30.22 की औसत से 187 विकेट लिए, जिसमें उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 4/34 रहा. उन्होंने बल्ले से 833 रन भी बनाए, जिसमें उनका सर्वोच्च स्कोर 50 रन रहा.
Ravichandran Ashwin Bbl Ravichandran Ashwin Big Bash League रविचंद्रन अश्विन बिग बैश लीग रविचंद्रन अश्विन सिडनी थंडर Big Bash League Auction बिग बैश लीग ऑक्शन
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
Ravichandran Ashwin ने ILT20 ऑक्शन में दिया नाम, UAE में 30 सितंबर को नीलामीRavichandran Ashwin इंडियन प्रीमियर लीग IPL समेत खेल के सभी फॉर्मेट से संन्यास लेने वाले रविचंद्रन अश्विन अब इंटरनेशनल लीग टी20 ILT20 में खेलते हुए नजर आ सकते हैं। वह ILT20 के ऑक्शन के लिए अपना नाम दे सकते हैं। ILT20 2 दिसंबर से 4 जनवरी 2026 तक UAE में खेला जाएगा। इसके लिए 30 सितंबर को दुबई में ऑक्शन...
Read more »
Fakhar Zaman Controversy पर Shahid Afridi का तीखा बयान, बोले- IPL में भी तो अंपायरिंग करनी…पाकिस्तान के पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी ने फखर जमान के आउट होने पर विवादित बयान दिया है। उन्होंने अंपायर के फैसले पर सवाल उठाते हुए कहा कि अंपायर का फैसला भारत के पक्ष में गया क्योंकि उन्हें आईपीएल में भी अंपायरिंग करनी है। अफरीदी के इस बयान का समर्थन पूर्व बल्लेबाज मोहम्मद यूसुफ ने भी किया। शोएब अख्तर ने भी थर्ड अंपायर के फैसले को गलत बताया...
Read more »
BBL में है रविचंद्रन अश्विन की डिमांड, एक या दो नहीं इतनी टीमें जोड़ना चाहती हैं अपने साथRavichandran Ashwin: रविचंद्रन अश्विन बिग बैश लीग के अपकमिंग सीजन में खेलते नजर आ सकते हैं, क्योंकि उन्हें खरीदने के लिए कई टीमें इंट्रेस्टेड हैं. खेल समाचार | क्रिकेट
Read more »
ILT20 और BBL में दिखेंगे अश्विन: 1 अक्टूबर को ILT20 नीलामी में नाम दर्ज, छह फ्रेंचाइजियों की नजर अश्विन पररविचंद्रन अश्विन इंटरनेशनल लीग टी-20 (ILT20) और ऑस्ट्रेलिया की बिग बैश लीग (BBL) में खेलते नजर आएंगे। अश्विन ने पिछले साल बॉर्डर-गवास्कर ट्रॉफी के बीच 18 दिसंबर को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया था। वहीं इस साल 27 अगस्त को उन्होंने इंडियन प्रीमियर लीगRavichandran Ashwin Upcoming Overseas Cricket Tournaments Schedule Update; रविचंद्रन...
Read more »
16 साल के IPL करियर में नहीं लगी इतनी मोटी बोली, ILT20 में मालामाल हो जाएंगे अश्विन? बेस प्राइज छू रहा आसमानपूर्व भारतीय स्पिनर आर अश्विन इन दिनों चर्चा में आ चुके हैं. उन्होंने पिछले साल के अंत में अचानक इंटरनेशनल क्रिकेट संन्यास का ऐलान कर दिया था. लेकिन अब वो क्रिकेट के मैदान पर एक बार फिर कमबैक करने वाले हैं. उन्होंने विदे ILT20 के लिए संयुक्त अरब अमीरात में होने वाली नीलामी के लिए साइन अप किया है.
Read more »
आर अश्विन ने इस विदेशी टीम से खेलने का किया फैसला, इस दिन मैदान पर आएंगे नजरR Ashwin in BBL: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व दिग्गज गेंदबाज रविचंद्रन अश्विन संन्यास के बाद एक बार फिर क्रिकेट के मैदान पर नजर आने वाले हैं. खेल समाचार | क्रिकेट
Read more »
